नव अमृत प्रभात

नव अमृत प्रभात Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from नव अमृत प्रभात, Media/News Company, Raptinagar, Gorakhpur.

(लोकप्रिय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र)
पिछले 19 वर्षों से गोरखपुर से प्रकाशित

महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, सोनभद्र से प्रसारित

संस्थापक: लालचन्द गुप्ता
सम्पादक: रवि प्रकाश गुप्ता

बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के किराए में हुई भारी कटौतीगोरखपुर विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में लिया गया महत्वपूर्ण निर्ण...
31/08/2026

बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के किराए में हुई भारी कटौती

गोरखपुर विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय

प्रेक्षागृह के बड़े हाल का किराया 4.13 लाख रुपये से घटकर 1.30 लाख और छोटे हाल का किराया 2.24 लाख से घटकर 47200 रुपये हुआ

अनुरक्षण के लिए नगर निगम को हैंडओवर होंगी जीडीए की कई आवासीय योजनाएं



गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने रामगढ़ताल क्षेत्र में स्थित योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के किराए में भारी कटौती करने का निर्णय लिया है। अब प्रेक्षागृह के बड़े हाल का किराया 4.13 लाख रुपये की बजाय 1.30 लाख रुपये तथा छोटे हाल का किराया 2.24 की बजाय 47200 रुपये हो जाएगा।

प्रेक्षागृह के किराया संशोधन के प्रस्ताव को सोमवार को, मंडलायुक्त एवं जीडीए बोर्ड के अध्यक्ष इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में हुई जीडीए बोर्ड की 131वीं बैठक में स्वीकृति प्रदान कर दी गई। बोर्ड बैठक में प्रेक्षागृह के प्रथम तल पर स्थित दो छोटे हाल को भी किराये पर दिये जाने हेतु अनुमति प्रदान की गयी। साथ ही कैंटीन स्पेस व लाइब्रेरी हाल को पीपीपी मॉडल पर दिए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में खोराबार आवासीय योजना में माइवान पद्धति पर ग्रुप हाउसिंग भूखंड संख्या 8 पर निर्माणाधीन बहुमंजिली ईडब्लूएस, एलआईजी एवं भूखंड संख्या 7 पर निर्माणाधीन बहुमंजिला मिनी एमआईजी तथा एमआईजी भवनों के नामकरण प्रस्ताव पर भी मुहर लगी। भूखंड संख्या 8 हेतु आवासीय भवनों का नामकरण ‘रूद्राक्ष एंक्लेव’ एवं भूखंड संख्या 7 हेतु ‘मानसरोवर एंक्लेव’ रखे जाने पर सहमति प्रदान की गई। इसी प्रकार जीडीए की कुश्मी एनक्लेव योजना का नाम परिवर्तित कर ‘नवनाथ एंक्लेव’ करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया।

बोर्ड बैठक में जीडीए द्वारा विकसित गोरक्ष एंक्लेव, पत्रकारपुरम, पत्रकारपुरम विस्तार, राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना और पैडलेगंज से आरकेबीके तक ताल रिंग रोड एवं पैडलेगंज से नया सवेरा फेज-1 तक सड़क को अनुरक्षण हेतु नगर निगम गोरखपुर को हस्तांतरित किये जाने का प्रस्ताव भी अनुमोदित किया गया। रामगढ़ताल को साफ रखे जाने एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के दृष्टिगत रामगढ़ताल एवं उसके आस-पास कराए जाने वाले विभिन्न सौंदर्याकरण एवं विकास कार्यों के प्रस्ताव को अवलोकित करते हुए निर्देश दिए गए कि जेट्टी पर स्थित फव्वारे का संचालन कराया जाय। साथ ही नया सवेरा फेज-1 के प्रवेश द्वार के पार्श्व में स्थित सड़क पर भी समान प्रवेश द्वार के एकरूपता के दृष्टिगत् बनाये जाने पर विचार किया जाए।

बैठक में, ​शासन द्वारा स्वीकृत गोरखपुर महायोजना-2031 (पुनरीक्षित) में सम्मिलित क्षेत्र के अतिरिक्त गोरखपुर विकास क्षेत्र के सीमा में सम्मिलित 3 नगर पंचायतों (पिपराइच, पीपीगंज एवं मुंडेरा बाजार) और 233 नए राजस्व ग्रामों को, मानचित्र स्वीकृति हेतु शासन द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया को बोर्ड द्वारा अंगीकृत किया गया। इससे प्राधिकरण द्वारा विस्तार क्षेत्र में मानचित्र स्वीकृत किया जा सकेगा। जीडीए बोर्ड की बैठक में जीडीए के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल, नगर आयुक्त अजय जैन, नामित बोर्ड सदस्य राधेश्याम श्रीवास्तव, पवन कुमार त्रिपाठी, दुर्गेश बजाज सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रकाशकों की समस्या को लेकर उपसमिति विज्ञापन की बैठक सम्पन्न प्रकाशकों द्वारा उठाए गए विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा...
31/08/2026

प्रकाशकों की समस्या को लेकर उपसमिति विज्ञापन की बैठक सम्पन्न

प्रकाशकों द्वारा उठाए गए विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई

गोरखपुर(सू०वि०)। भारतीय प्रेस परिषद की उपसमिति विज्ञापन के सदस्यगण गुरिंदर सिंह, सुधीर पांड्या द्वारा सोमवार को एनेक्सी भवन सभागार में समाचार पत्रों के प्रकाशकों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाचार पत्रों से संबंधित विज्ञापन मामलों, विज्ञापन प्राप्त करने में आ रही समस्याओं तथा प्रकाशकों द्वारा उठाए गए विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपसमिति के सदस्यों ने समाचार पत्र प्रकाशकों से विज्ञापन संबंधी व्यवस्थाओं एवं प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। प्रकाशकों द्वारा विज्ञापन से संबंधित विभिन्न मुद्दे समिति के समक्ष रखे गए। बैठक में समाचार पत्रों के प्रकाशन से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपसमिति के सदस्यों ने प्रकाशकों से निर्धारित नियमों एवं मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं को नियमानुसार संबंधित विषयों को उच्च स्तर पर रखने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विभिन्न समाचार पत्रों के प्रकाशक, संपादक एवं प्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (उ०प्र०) लखनऊ से महेंद्र कुमार एवं राजकुमार उपस्थित भी उपस्थित रहे।

गोरखपुर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह संपन्नफाइनल में आर्ट्स संकाय ने विधि संकाय को 21-15 और 21-13 से हराक...
30/08/2026

गोरखपुर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह संपन्न

फाइनल में आर्ट्स संकाय ने विधि संकाय को 21-15 और 21-13 से हराकर चैम्पियनशिप ट्रॉफी पर किया कब्जा



गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव रविवार को सम्पन्न हुआ। विश्वविद्यालय के वॉलीबॉल कोर्ट पर आयोजित फाइनल मुकाबले में आर्ट्स संकाय ने विधि संकाय को सीधे सेटों में 21-15 और 21-13 से हराकर चैम्पियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विजेता आर्ट्स संकाय की टीम का नेतृत्व कप्तान संतोष कुमार (बी.ए. 5th सेमेस्टर) ने किया, जिसमें सर्वोत्तम सिंह, आदित्य सिंह, सिद्धार्थ साहनी, दिगंबर कुमार, उदित पासवान, आयुष कुमार, अरुण कुमार, अमन कुमार, साहिल कुमार, अखिलेश सिंह और आयुष सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
वहीं, उपविजेता रही विधि संकाय की टीम में अमरनाथ चौधरी, रितिक सिंह, अभिनव दिवाकर, विजय कुमार, अमित यादव, प्रिंस कुमार मिश्रा, दिव्यांश चौबे, अनुराग मिश्रा, राजेश यादव, रितेश कुमार, तोषनिधि त्रिपाठी और राहुल यादव ने भी शानदार खेल दिखाया।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने मुख्य अतिथि के रूप में की। कुलपति द्वारा दोनों टीमों को शील्ड और सभी खिलाड़ियों को प्रतिभागी होने का प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
इस अवसर पर कुलपति ने विश्वविद्यालय की पुरुष बैडमिंटन टीम को ईस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी एवं खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी के लिए क्वालीफाई करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया।
क्रीड़ा परिषद की तरफ से इन खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि के तौर पर रु० 4000 का चेक और स्पोर्ट्स किट प्रदान की गई। चेक और किट प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में कप्तान शिवम श्रीवास्तव, अयान खान, अविरल कुमार यादव, अनिकेत मिश्रा, अनुभव सिंह और मुदस्सिर अली खान शामिल रहे।
कार्यक्रम के इस समापन सत्र में प्रो. आमोद कुमार राय (अध्यक्ष, क्रीड़ा परिषद), प्रो. विजय चहल (उपाध्यक्ष, क्रीड़ा परिषद), प्रो. विस्मिता पालीवाल, प्रो. राज वीर सिंह, प्रो. गौर हरी बेहरा, प्रो. सुनीता मुर्मू, डॉ. राजू गुप्ता, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. ओम प्रकाश सिंह, डॉ. अपरा त्रिपाठी, डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी, डॉ. अखिल मिश्र, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. सुरेन्द्र गुप्ता एवं डॉ. के. सुनीता आदि शिक्षक, क्रीड़ा परिषद के कर्मचारी गण तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. आशीष शुक्ला ने किया।

गोरखपुर में दो दिवसीय एमएसएमई, ओडीओसी एंड टूरिज्म कानक्लेव-2026 में उद्योग संवाद शुरू उद्यमिता, स्थानीय उत्पादों और पर्य...
30/08/2026

गोरखपुर में दो दिवसीय एमएसएमई, ओडीओसी एंड टूरिज्म कानक्लेव-2026 में उद्योग संवाद शुरू

उद्यमिता, स्थानीय उत्पादों और पर्यटन को बढ़ावा देने पर हुआ गहन मंथन, स्थानीय उद्यमियों को किया गया सम्मानित

विकसित भारत के निर्माण में एमएसएमई, ओडीओ सीऔर टूरिज्म की विशेष भूमिका : रवि किशन

वोकल फार लोकल को ग्लोबल तक पहुंचाने के लिए हर स्तर पर सरकार प्रयत्नशील : महापौर

लघु उद्योग और पर्यटन की असीम संभावनाओं वाला क्षेत्र है गोरखपुर : मण्डलायुक्त

अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छोटे उद्योगों को प्रोत्साहित कर रहा है जन उद्योग व्यापार संगठन : अमित गुप्ता


गोरखपुर। लघु उद्योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने रविवार को महानगर के मोहद्दीपुर स्थित होटल रेडिसन ब्लू में दो दिवसीय एमएसएमई, ओडीओपी एंड टूरिज्म कॉन्क्लेव-2026 के अंतर्गत उद्योग संवाद आयोजित किया, जिसमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने तथा पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर गहन मंथन हुआ।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, व्यापार संगठन के प्रतिनिधियों, पर्यटन एवं एमएसएमई विभाग के उच्चाधिकारियों एवं उद्यमियों ने कहा कि छोटे उद्योग देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ओडीओपी के माध्यम से जिले के पारंपरिक उत्पादों, कारीगरों और उद्यमियों को पहचान दिलाकर उन्हें बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जा सकता है। उत्तर प्रदेश में ओडीओपी के तहत स्थानीय उत्पादों को ब्रांडिंग, प्रशिक्षण और बाजार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।कॉन्क्लेव में एमएसएमई, ओडीओपी, पर्यटन, स्वरोजगार, कौशल विकास, डिजिटल मार्केटिंग, ब्रांडिंग, पैकेजिंग एवं निर्यात जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। उद्यमियों और कारीगरों से अपने उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार के साथ आधुनिक तकनीक अपनाने और ऑनलाइन बाजार से जुड़ कर कारोबार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में लोक गायक राकेश उपाध्याय ने भजनों की प्रस्तुति कर उपस्थित जन को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित सदर सांसद रवि किशन ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में एमएसएमई,ओ डीओसी और टूरिज्म की विशेष भूमिका है। वर्तमान सरकार इसे लेकर अत्यंत गंभीर है। लघु उद्योग, एक जनपद एक उत्पाद और पर्यटन के विकास के लिए वर्तमान सरकार युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी ने सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम को भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ के रूप में और वैश्विक मंच पर अपनी जगह बनाने के लिए इन्हें लागत गुणवत्ता और पैमाने पर ध्यान केंद्रित कराने के लिए पिछले 12 वर्षों से मेक इन इंडिया के रूप में लगातार मुहिम चला रहे हैं जिसके अच्छे परिणाम देश के सामने आने शुरू हो गए हैं। मण्डलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि गोरखपुर में लघु उद्योग और पर्यटन के विकास की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि गोरखपुर और पूर्वांचल लगातार व्यवस्थित विकास की और अग्रसर है। यहां इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास लगातार जारी है।
महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि वोकल फार लोकल को ग्लोबल स्तर तक पहुंचाने की दिशा में प्रदेश और केंद्र सरकार लगातार प्रयत्नशील है हर स्तर पर उद्यमियों को प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है जिससे उद्यमियों के साथ-साथ जनपद देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके जिससे विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त हो। उपनिदेशक पर्यटन गोरखपुर जोन आर.पी यादव ने बताया कि पर्यटन विकास की असीम संभावनाओं वाले पूर्वांचल में विगत एक दशक से युद्ध स्तर पर पर्यटन विकास जारी है जिससे इस क्षेत्र में काफी बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में धार्मिक पर्यटन इको टूरिज्म वॉटर स्पोर्ट्स टूरिज्म और ग्राम पर्यटन तथा विभिन्न महोत्सव के आयोजन के माध्यम से पूर्वांचल का पर्यटन क्षेत्र लगातार विकसित हो रहा है। विधायक व पूर्व मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए लघु उद्योगों और स्थानीय उत्पादों को व्यापक प्रोत्साहन दिया जा रहा है जिससे व्यापक पैमाने पर रोजगार सृजन हो रहा है।मिनिस्ट्री ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भारत सरकार के असिस्टेंट डीजी राजन जोशी ने कहा कि हमें युवाओं को रोजगार नहीं उद्यमी बनने का प्रयास करना होगा जिससे वह दूसरों को रोजगार दे सकें। ऐसा करके हम जिलों को निर्यात हब में परिवर्तित कर सकते हैं। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने कहा कि उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं उन्होंने बताया कि स्थानीय उत्पादों में महिला उद्यमियों की बहुत बड़ी भागीदारी है सरकार इन्हें निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए संगठन को हर स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन व्यापारियों और उद्यमियों का समूह है जो सरकार की लघु उद्योग और एक जनपद एक उत्पाद तथा पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने की सरकार की योजनाओं को उद्यमियों के बीच निरंतर प्रोत्साहित कर रहा है यह संगठन सरकार और उद्यमियों के बीच की कड़ी है। संगठन ऐसे आयोजनों के माध्यम से उद्यमियों के विकास के मार्ग में आने वाली दिक्कतों को दूर करने में सतत लगा हुआ है। संगठन द्वारा इस प्रकार के मंथन कार्यक्रमों की श्रृंखला पूरे देश में चल रही है।
इस अवसर पर पूर्वांचल के स्थानीय उद्यमियों चंद्र प्रकाश गुप्ता प्रदीप सिंह सुनील मोहन गुप्ता विवेक अग्रहरी मनीष कुमार दुबे निहारिका त्रिपाठी राम रस सौम्या पाठक भारत जलन सुभाष चंद्र सेठी स्वप्निल पाठक अविनाश गुप्ता पूनम कसौधन और अनिल गुप्ता आदि को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक हरगोविंद प्रवाह ने किया। उन्होंने आयोजन के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन हिमांशु त्रिपाठी ने किया। आयोजन दो सत्र में संपन्न हुआ प्रथम सत्र दोपहर 1:00 तक चला तथा द्वितीय सत्र 2:00 बजे से 5:00 तक चला।
इस अवसर पर महिला प्रमुख अनीता अग्रवाल, राष्ट्रीय समन्वयक मुदित अग्रवाल, रविंद्र जायसवाल, विजेंद्र अग्रहरि, आलोक आर्या, इमरान, प्रतीक, अविनाश गुप्ता, संतोष जायसवाल व्यापारी नेता अनिल कुमार ब्याहुत रितेश अग्रहरि, दीपक शर्मा, सुनील तिवारी, अनिल कुमार गुप्ता, राजेश कसौधन, पूनम कसौधन समेत भारी संख्या में व्यापारी और उद्यमी उपस्थित रहे।

30/08/2026

राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के द्वारा एमएसएमई ओडीओसी एवं टूरिज्म कांक्लेव 2026 को संबोधित करते सदर सांसद Ravi Kishan शुक्ल।

30/08/2026

MSME, ODOC & TOURISM CONCLAVE 2026

30/08/2026

With Rakesh Srivastava – I just got recognised as one of their top fans! 🎉

29/08/2026

नेपालगंज रोड से वाराणसी सिटी तक चलेगी उद्घाटन विशेष ट्रेन, सलेमपुर होकर गुजरेगी

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए बहराइच–नेपालगंज रोड रेलखंड पर अमान परिवर्तन के बाद नेपालगंज रोड से वाराणसी सिटी के बीच रेल सेवा के संचालन की शुरुआत की जा रही है। इसका शुभारंभ 31 अगस्त 2026 को नेपालगंज रोड स्टेशन से 05064 नेपालगंज रोड–वाराणसी सिटी उद्घाटन विशेष ट्रेन के संचालन के साथ होगा।
उद्घाटन विशेष ट्रेन नेपालगंज रोड से दोपहर 2:45 बजे रवाना होगी। ट्रेन नानपारा, रिसिया, बहराइच, पयागपुर, गोंडा, बलरामपुर, तुलसीपुर, बढ़नी, शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर, आनंदनगर, कैंपियरगंज, पीपीगंज, नकहा जंगल और गोरखपुर होते हुए आगे बढ़ेगी।
इसके बाद ट्रेन चौरीचौरा, गौरी बाजार, देवरिया सदर, भटनी, सलेमपुर, लार रोड, बेल्थरा रोड, मऊ, दुल्लहपुर, जखनियां, सादात, औंड़िहार और सारनाथ स्टेशनों से होकर 1 सितंबर की सुबह 5:25 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी।
सलेमपुर में रात 1:57 बजे पहुंचेगी ट्रेन
रेलवे की ओर से जारी संभावित समय-सारिणी के अनुसार उद्घाटन विशेष ट्रेन देवरिया सदर से रात 1:05 बजे, भटनी से 1:35 बजे, सलेमपुर से 1:57 बजे और लार रोड से 2:10 बजे रवाना होगी। बेल्थरा रोड पर इसका समय 2:25 बजे निर्धारित किया गया है।
उद्घाटन विशेष ट्रेन में कुल 17 कोच होंगे। इनमें दो जनरेटर सह लगेजयान, पांच सामान्य द्वितीय श्रेणी, एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी तथा सात शयनयान श्रेणी के कोच शामिल हैं।
यात्रियों को मिलेगी निशुल्क यात्रा की सुविधा
रेलवे प्रशासन ने उद्घाटन अवसर पर यात्रियों के लिए निशुल्क यात्रा की व्यवस्था भी की है। 31 अगस्त को सुबह 10 बजे तक नेपालगंज रोड स्टेशन के टिकट काउंटर से निशुल्क यात्रा टोकन प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए यात्रियों को टिकट विंडो पर अपना व्यक्तिगत परिचय विवरण उपलब्ध कराना होगा।
निशुल्क यात्रा की सुविधा नेपालगंज रोड से बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, बढ़नी, सिद्धार्थनगर, आनंदनगर, गोरखपुर होते हुए वाराणसी सिटी तक यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए होगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने दी।

29/08/2026

सरदार हरमिंदर सिंह का श्रद्धापूर्वक स्वागत एवं सम्मान आज


गोरखपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, जटाशंकर, गोरखपुर में रविवार को प्रातः कालीन दीवान में पंजाब से पधारे 76 वर्षीय पैदल यात्री सरदार हरमिंदर सिंह जी, निवासी लुधियाना (पंजाब), का श्रद्धापूर्वक स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा।
सरदार हरमिंदर सिंह जी ने सन 2004 से पैदल यात्राओं का संकल्प लेकर भारतवर्ष के विभिन्न तीर्थस्थलों, मंदिरों एवं गुरुद्वारों की यात्रा करते हुए एकता, समानता, सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का अद्भुत कार्य किया है।
उन्होंने अब तक अनेक ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों की पैदल यात्राएँ की हैं।
Hide quoted text

जिनमें प्रमुख रूप से:

- 5 तख्त साहिबों की 9 बार पैदल यात्रा
- भारत के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों की पैदल यात्रा
- अमरनाथ जी की 2 बार पैदल यात्रा
- अयोध्या जी की 6 बार पैदल यात्रा
- हेमकुंड साहिब की 5 बार पैदल यात्रा
- नानकमत्ता साहिब की 3 बार पैदल यात्रा
- रीठा साहिब की 3 बार पैदल यात्रा
- गोरखपुर की यह तीसरी पैदल यात्रा

सबसे प्रेरणादायक बात यह है कि सरदार हरमिंदर सिंह जी एक यात्रा पूर्ण करने के कुछ ही दिनों बाद दूसरी यात्रा पर निकल पड़ते हैं। उनका यह समर्पण, साहस, आस्था और सेवा भावना हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
76 वर्ष की आयु में भी निरंतर पैदल यात्रा करते हुए भारत की विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जोड़ना और आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश देना वास्तव में एक महान एवं अनुकरणीय कार्य है। ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्व का गुरु घर में स्वागत करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।
अतः समस्त साध-संगत जी से विनम्र अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में गुरु घर में पधारकर सरदार हरमिंदर सिंह जी से मिलें, उनका उत्साहवर्धन करें और उनके अनुभवों से प्रेरणा प्राप्त करें।
इसके उपरांत अरदास होगी तथा गुरु का अटूट लंगर भी वरताया जाएगा। आइए, गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें और इस प्रेरणादायी यात्रा के सहभागी बनें। उक्त जानकारी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, जटाशंकर, गोरखपुर के अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह ने दी।

Address

Raptinagar
Gorakhpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when नव अमृत प्रभात posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share