FW01 services with the highest levels

FACE WARTA NEWS CHANNEL WE PROVIDING ALL LATEST NEWS AND UPDATES YOU CAN FOLLOW TO SEE THE LATEST NEW we are focused on providing Films, Albums, T.V Serials, Commercial Ads, Documentary etc..

13/09/2026
स्थानीय निवासियों के बुलावे पर झुग्गी बस्तियों में पहुंची शालिनी सिंह, मूलभूत सुविधाओं की बदहाली पर जताई चिंतानौएडा, फेस...
13/09/2026

स्थानीय निवासियों के बुलावे पर झुग्गी बस्तियों में पहुंची शालिनी सिंह, मूलभूत सुविधाओं की बदहाली पर जताई चिंता
नौएडा, फेस वार्ता 7 सितंबर 2026:
सामाजिक संस्था नौएडा सिटिजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह स्थानीय निवासियों के बुलावे पर नौएडा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सैक्टर-4, 5, 8 एवं 10 स्थित विभिन्न झुग्गी बस्तियों में पहुंचीं। स्थानीय लोगों ने उन्हें क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही काफी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान शालिनी सिंह ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और निवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना।
मौके पर टूटी-फूटी सड़कें, गंदगी से भरी नालियां, जल निकासी की गंभीर समस्या, जगह जगह जलभराव तथा साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था जैसी अनेकों समस्याएं सामने देखने को मिलीं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इन मूलभूत समस्याओं के कारण उन्हें लंबे समय से रोजमर्रा के जीवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सालों से शिकायतें कर रहे हैं पर कोई सुनवाई या समाधान नहीं हो रहा।

श्रीमती शालिनी सिंह ने कहा कि शहर के विकास का वास्तविक अर्थ तभी है, जब विकास की सुविधाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें और प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री भी वंचित समूह के लोगों के उत्थान को प्राथमिकता पर लिये हुए हैं। ऐसे में बेहद आश्चर्य होता है कि उत्तर प्रदेश का शो विंडो कहे जाने वाले नौएडा का एक रूप यह भी है जोकि शायद मुख्यमंत्री जी की नजरों से छिपा लिया जाता है। आर्थिक रूप से कमजोर एवं झुग्गी बस्तियों में रहने वाले यह वंचित समूह के लोगों के परिवार भी नौएडा का अभिन्न हिस्सा हैं। यह लोग ही हैं श्रमिकों के रूप में जिनकी भागीदारी से उद्योग धंधों का यहां सफल संचालन हो रहा है। घरों में काम करने वाले सहायक, साहिकायें, कार ड्राइवर, कारपेंटर, इलेक्ट्रिशियन, गलियों में घूमकर फल-सब्जी बेचने वाले इत्यादि इन बस्तियों में रहने वाले लोग यदि दो दिन भी अपनी सेवायें देना बंद कर दें तो शहर का चक्का जाम हो जाये। जब इन लोगों का भी इस शहर के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है तो इनका भी अधिकार बनता है कि इन्हें भी स्वच्छ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं संबंधित विभागों द्वारा प्रदान की जायें और इन परिवारों के लिये इन बस्तियों में स्वास्थ्य केंद्र भी स्थापित कराये जायें। यह कार्य सी.एस.आर. फंडिंग से भी कराया जा सकता है।

स्थानीय निवासियों ने कहा कि सड़क, नाली, जल निकासी और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में सबसे अधिक परेशानी बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दैनिक मजदूरी करने वाले परिवारों को उठानी पड़ रही है। शालिनी सिंह ने कहा इतने बड़े पैमाने पर व्याप्त इस समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। लोगों का यहां इस तरह कष्ट और परेशानी में जीवन यापन करना मानवता को शर्मसार करता है एवं संबंधित विभागों की नजरों में मानवीय संवेदनाओं को शून्य घोषित करने वाला दर्शाता है।

फोरम की अध्यक्ष शालिनी सिंह ने नौएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से मांग की है कि वो तत्काल अपने अधिकारियों को इन क्षेत्रों के निरीक्षण हेतु भेजें व तय समय सीमा के भीतर इसकी विस्तृत रिपोर्ट आपके समक्ष प्रस्तुत करें ताकि इन क्षेत्रों में व्याप्त लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का निस्तारण किया जा सके।साथ ही सैक्टर- 5,6,8 एवं 10 की झुग्गी बस्तियों में तत्काल विशेष अभियान चलाकर समस्याओं का समाधान कराया जाना चाहिये। नालियों की नियमित सफाई, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, जलभराव एवं जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान तथा नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
शालिनी सिंह ने स्थानीय निवासियों को आश्वस्त किया कि नौएडा सिटिजन फोरम उनकी समस्याओं को संबंधित विभागों एवं नौएडा प्राधिकरण के समक्ष मजबूती से उठाएगा और उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी लाया जायेगा तथा समाधान होने तक फोरम निरंतर प्रयास करता रहेगा।
शालिनी सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का उचित समाधान कराना ही फोरम की प्राथमिकता है और आम नागरिकों की आवाज को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाना फोरम की प्रतिबद्धता है। इस मौके पर उनके साथ एन.सी.एफ. टीम से प्रदीप यादव, आकाश शर्मा, कृष्णवीर सिंह, योगेंद्र शर्मा,मनीष जैन इत्यादि मौज़ूद रहे।

13/09/2026

ग्रेटर नोएडा: श्री धार्मिक रामलीला कमेटी द्वारा भूमि पूजन
P1

श्री धार्मिक रामलीला का भव्य भूमि पूजन संपन्न, 11 से 20 अक्टूबर तक होगा रामलीला मंचन100 से अधिक कलाकार प्रस्तुत करेंगे भ...
13/09/2026

श्री धार्मिक रामलीला का भव्य भूमि पूजन संपन्न, 11 से 20 अक्टूबर तक होगा रामलीला मंचन
100 से अधिक कलाकार प्रस्तुत करेंगे भव्य रामलीला,350 फीट लंबे और 80 फीट चौड़े बहुमंजिला मंच पर आधुनिक तकनीक का होगा प्रयोग
ग्रेटर नोएडा। श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई-1, ऐछर-बिरौड़ा, ग्रेटर नोएडा में 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक होने वाली श्री धार्मिक रामलीला के आयोजन को लेकर रविवार, 13 सितंबर 2026 को विधि-विधान से भव्य भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन कार्यक्रम में शहर के सम्मानित एवं गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर आयोजन की तैयारियों को लेकर उत्साह व्यक्त किया।
श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में गोस्वामी सुशील जी महाराज के दिशा-निर्देशन में रामलीला का मंचन राजस्थान के जोधपुर एवं बीकानेर के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों द्वारा किया जाएगा।
संस्था के अध्यक्ष आनंद भाटी ने कहा कि अगली पीढ़ी को यदि जीवन में कुछ देना है तो धन-संपत्ति से भी अधिक जरूरी चरित्र है। भगवान श्री राम से बड़ा चरित्र अभी तक मानव समाज के सामने नहीं आया है। सनातन संस्कृति ने दशहरा महोत्सव और रामलीला के माध्यम से आम जनमानस को परिवार के साथ भगवान श्री राम की लीलाओं से जुड़ने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक रामलीला कमेटी इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रही है।
आधुनिक तकनीक और भव्य मंच होगा आकर्षण
महासचिव ममता तिवारी ने बताया कि कमेटी के पास 60 वर्षों के अनुभव वाले निर्देशक हैं, जिनके अनुभव और दृष्टिकोण से रामलीला को विश्व स्तरीय स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक बच्चों को रामलीला से इस प्रकार जोड़ने का प्रयास किया जाएगा कि वे भगवान श्री राम के चरित्र से परिचित होकर अपने जीवन को सार्थक बना सकें।
संस्थापक राजकुमार नागर ने बताया कि इस बार 100 से अधिक कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसके लिए 350 फीट लंबा और 80 फीट चौड़ा बहुमंजिला मंच तैयार किया जा रहा है। आधुनिक प्रकाश एवं ध्वनि के अद्भुत संयोजन के साथ रामलीला का आयोजन किया जाएगा।
संस्थापक प्रदीप शर्मा पंडित ने बताया कि विशाल बैकग्राउंड में तीन विशाल एलईडी के माध्यम से पूरे ग्राफिक्स को नियंत्रित किया जाएगा। इससे दर्शकों को ऐसा अनुभव होगा, जैसे वे किसी थिएटर में बैठकर कार्यक्रम देख रहे हों। उन्होंने कहा कि इस बार क्षेत्रवासी अत्यंत आनंददायक और भव्य रामलीला का अनुभव करेंगे।
संस्थापक शेर सिंह भाटी ने कहा कि रामलीला मंचन की शुरुआत से लेकर दशहरा महोत्सव तक पूरा आयोजन भव्य और विश्व स्तरीय स्वरूप में किया जाएगा। इसमें आधुनिक तकनीक का व्यापक सहयोग लिया जाएगा। रामलीला मंचन के दौरान प्रभु श्री राम की लीला के साथ देश की कई प्रमुख हस्तियों की झलक भी देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि ये सभी विषय इस बार रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव के केंद्र बिंदु में रहेंगे।
गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तेजपाल नागर एवं विशिष्ट अतिथि ईश्वर दयाल सहित भाजपा अध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर अभिषेक शर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेता बिजेंद्र भाटी, राजे कसाना, रामप्रकाश मावी, गीता पंडित चेयरमैन दादरी, पंकज रोसा, सुनील चावड़ा, दीपक भाटी, वीरेंद्र रोसा, प्रमोद भाटी, मुकेश नागर, नरेंद्र नागर, इलम सिंह नागर, राजेश भाटी एवं सरदार गुरु दीप सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक गोस्वामी सुशील जी महाराज, राजकुमार नागर, प्रदीप शर्मा, शेर सिंह भाटी, संरक्षक हरवीर मावी, सुशील नागर, बालकिशन सफीपुर, धीरेंद्र भाटी, पवन नागर, दिनेश गुप्ता, अध्यक्ष आनंद भाटी, महासचिव ममता तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय नागर, मीडिया प्रभारी अतुल आनंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश गौतम, महेश शर्मा बदोली, रोशनी सिंह, चेनपाल प्रधान, सत्यवीर मुखिया, जितेंद्र भाटी, महेश कमांड फिरे प्रधान, पीपी शर्मा, यशपाल नागर, श्याम सुंदर फौजी, सचिव बीरपाल मावी, गीता सागर, ज्योति सिंह, पवन भाटी, तेजकुमार, भगवत भाटी, राकेश भाटी, राकेश बसोया, विनीता, गीता भाटी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

GL बजाज की छात्रा मृदुल सिंह सोम को वीमेन हू मास्टर हैकाथॉन 2026 में द्वितीय उपविजेता स्थान मिलाग्रेटर नोएडा,फेस वार्ता:...
12/09/2026

GL बजाज की छात्रा मृदुल सिंह सोम को वीमेन हू मास्टर हैकाथॉन 2026 में द्वितीय उपविजेता स्थान मिला
ग्रेटर नोएडा,फेस वार्ता: जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट की बी.टेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग चतुर्थ वर्ष की छात्रा मृदुल सिंह सोम ने वीमेन हू मास्टर हैकाथॉन 2026 में द्वितीय उपविजेता स्थान हासिल किया है। यह हैकाथॉन महिलाओं के लिए आयोजित दुनिया के सबसे बड़े जनरेटिव एआई हैकाथॉन के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है।
एस्पायर फॉर हर और लॉजिटेक द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय आयोजन का उद्देश्य महिलाओं से जुड़े वास्तविक जीवन के मुद्दों के लिए जनरेटिव एआई आधारित समाधान तैयार करना था। देशभर से सवा लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, और सत्रह सौ से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी के साथ यह कई स्थानों पर आयोजित सबसे बड़ा महिला-केवल जनरेटिव एआई हैकाथॉन बना।
चयन प्रक्रिया के बाद एक सौ पंद्रह फाइनलिस्ट लॉजिटेक के मुख्यालय में ग्रैंड फिनाले तक पहुंचे। मृदुल ने अपनी तकनीकी समझ, रचनात्मकता और समस्या-समाधान क्षमता के दम पर इनमें दूसरा स्थान प्राप्त किया। पंकज अग्रवाल, उपाध्यक्ष, जीएल बजाज शिक्षण संस्थान, ने मृदुल को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को नवाचार और व्यावहारिक सीख के अवसर देना संस्थान की प्राथमिकता है। कार्तिकेय अग्रवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जीएल बजाज शिक्षण संस्थान, ने भी उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे हैकाथॉन विद्यार्थियों को नई तकनीकों पर काम करने और भविष्य के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने का अवसर देते हैं।
जीएल बजाज में विद्यार्थियों को हैकाथॉन, तकनीकी प्रतियोगिताओं और उद्योग-केंद्रित परियोजनाओं में भाग लेने के नियमित
अवसर मिलते हैं, जिससे वे कक्षा में सीखे ज्ञान को वास्तविक समस्याओं पर लागू कर पाते हैं। मृदुल सिंह सोम की यह उपलब्धि संस्थान के "अपनी चिंगारी खोजें" विचार को दर्शाती है — अपनी क्षमता पहचानने और विचारों को परिणामों में बदलने की प्रेरणा।

E फेस वार्ता पेपर संपादक: बी बी शर्मा मुख्य हैडलाइन:शारदा विश्वविद्यालय में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय...
10/09/2026

E फेस वार्ता पेपर संपादक: बी बी शर्मा
मुख्य हैडलाइन:शारदा विश्वविद्यालय में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों में उद्यमिता, विपणन, डिजिटल अपनाने, वित्तीय सेवाओं, सामाजिक सुरक्षा तथा बाजार अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन एमएसएमई विकास एवं सुविधा कार्यालय (MSME-DFO), ओखला, नई दिल्ली द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) की पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से 100 से अधिक पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को आधुनिक व्यावसायिक प्रक्रियाओं, विपणन, ब्रांडिंग, मूल्य निर्धारण, पैकेजिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल प्लेटफॉर्म, सरकारी ई-मार्केटप्लेस, वित्तीय साक्षरता, सामाजिक सुरक्षा एवं डिजिटल भुगतान के संबंध में उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान किए गए Meesho ऑनबोर्डिंग, पांच QR कोड तैयार करने तथा दो ऋण वितरण पत्र सौंपने जैसे ठोस प्रयासों से लाभार्थियों को डिजिटल एवं औपचारिक वित्तीय सेवाओं से जुड़ने तथा अपने उत्पादों के लिए व्यापक बाजार तलाशने में सहायता मिलेगी।
समग्र रूप से, यह कार्यक्रम पारंपरिक कारीगरों को सरकारी योजनाओं, वित्तीय सेवाओं, डिजिटल प्लेटफॉर्म और बाजार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हुआ। कार्यक्रम ने पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के आर्थिक सशक्तिकरण, उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा उनके व्यवसायों के सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ *डॉ. आर. के. भार्ट, निदेशक/एचओडी, MSME-DFO, नई दिल्ली* मुख्य अतिथि के स्वागत एवं परिचयात्मक संबोधन से हुआ। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्यों और पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों पर प्रकाश डाला। ब्रांडिंग एवं मूल्य निर्धारण विषय पर जानकारी देते हुए ब्रांडिंग, उत्पाद की स्थिति निर्धारण, मूल्य निर्धारण रणनीतियों एवं बाजार के रुझानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने उत्पादों की दृश्यता, ग्राहकों तक पहुंच और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने के उपाय बताए। वित्तीय साक्षरता एवं सामाजिक सुरक्षा विषय पर लाभार्थियों से संवाद किया तथा औपचारिक वित्तीय सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के महत्व के बारे में जागरूक किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग एवं महत्वपूर्ण योगदान के लिए *डॉ. भुवनेश कुमार, डीन रिसर्च, शारदा विश्वविद्यालय* , ग्रेटर नोएडा के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया। वहीं, *डॉ. मोहित साहनी, एसोसिएट डीन रिसर्च, शारदा विश्वविद्यालय,* ग्रेटर नोएडा ने पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को ट्रेडमार्क पंजीकरण के लाभों के बारे में जानका री प्रदान की। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए लाभार्थियों का मार्गदर्शन भी किया।
कार्यक्रम के अवसर पर डी. एस. तोमर, उप निदेशक, MSME-DFO, ओखला, नई दिल्ली; श्रीवास्तव, DIC; आनंद यादव, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB), राजेश कश्यप; सुश्री वीणा सिंह; सुश्री शारदा अवस्थी; विनोद कुमार; दीपांशु अग्रवाल, GeM; राहुल तिरपुड़े; डॉ. शशांक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, विशेषज्ञ एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

06/09/2026

GreaterNoida अल्फा-1RWA चुनाव नरेश चंद्र शर्मा अध्यक्ष, प्रेम सिंह भाटी महासचिव, गौरव सिंघल कोषाध्यक्ष, पैनल की जीत।
जीत के बाद टीम ने क्या कहा देखिए तथा साथ ही साथ सेक्टर वासियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने भी अपने विचार रखते हुए क्या कहा इस वीडियो को सुनिए और पसंद आए तो शेयर कीजिए खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें और बैल आइकन लगे हां यदि आपको वीडियो शेयर करें और कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरूर रखें।
#ग्रेटरनोएडा
Part 13

06/09/2026

GreaterNoida अल्फा-1RWA चुनाव नरेश चंद्र शर्मा अध्यक्ष, प्रेम सिंह भाटी महासचिव, गौरव सिंघल कोषाध्यक्ष, पैनल की जीत।
जीत के बाद टीम ने क्या कहा देखिए तथा साथ ही साथ सेक्टर वासियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने भी अपने विचार रखते हुए क्या कहा इस वीडियो को सुनिए और पसंद आए तो शेयर कीजिए खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें और बैल आइकन लगे हां यदि आपको वीडियो शेयर करें और कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरूर रखें।
#ग्रेटरनोएडा
Part 12

Address

Omicron 1
Greater Noida
201310

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when FW01 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to FW01:

Shortcuts

Share