19/08/2026
ग्रेटर नोएडा के दनकौर थानाक्षेत्र अंतर्गत गांव डेरी गुजरान में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चोरों ने घर से ढाई लाख रुपए कैश और सोने चांदी के आभूषण चुरा लिए । घर में लगे सीसीटीवी में चोर दरवाजा तोड़ते और निकलते हुए दिखाई दे रहे है। घटना के वक्त परिवार दूसरे कमरे में सोया हुआ था । पुलिस घटना की जांच कर रही है ।