28/09/2025
PWGD की इस ख़ास पेशकश में दीप्ति शर्मा और साथ एक बेहद खास शख़्सियत – जो शिक्षिका हैं, लेखिका हैं, कवयित्री हैं, और न्यूट्रिशनिस्ट भी | Bonney Kapoor के स्टूडियो में अपनी पहली Gazal Album 'Aks' रिकॉर्ड की। उन्होंने Anup Jalota जी के साथ काम करने का अनुभव भी साझा किया, जो उनके करियर में एक महत्वपूर्ण मोड़ था।
डॉ सोनिया अक्स
सोनिया जी, आपकी आवाज में एक जादू है , एक कशिश जो सुनने वाले को बांध लेती है। चलिए, शुरू करते हैं आपकी जर्नी से। सबसे पहले, थोड़ा अपने बारे में बताइए।
आप राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित हैं, गर्ल गाइड अवॉर्ड मिला है। भिवानी बोर्ड से बेस्ट परिणाम के लिए सम्मान, बेस्ट टीचर अवॉर्ड, बेस्ट वुमन अवॉर्ड। देश-विदेश में पत्र-पत्रिकाओं से सम्मानित। रक्तदान के लिए भी अवॉर्ड! सोनिया जी, इतने अवॉर्ड्स का राज क्या है? कोई स्पेशल मंत्र?
सोनिया अक्स: हां, बहुत सारी! एक बार दिल्ली के मुशायरे में मैंने "इश्क हकीकी" पर गजल पढ़ी। ऑडियंस इतनी प्रभावित हुई कि स्टैंडिंग ओवेशन मिला। कानपुर में राष्ट्रीय कवयित्री सम्मान मिला, जहां मैंने दोहा पढ़ा। पानीपत में घराना सम्मान – वो मेरे लिए माइलस्टोन था। मुशायरों में कनेक्ट होना मजेदार होता है, लोग तालियां बजाते हैं, वाह-वाह कहते हैं। एक बार करनाल में आशु कविता की, टॉपिक था "नारी शक्ति" – वो पल यादगार है।
दीप्ति शर्मा: कमाल! अब बात करते हैं आपके सोशल वर्क की। आप "नारी तू नारायणी" संस्था से जुड़ी हैं, नारी उत्थान के लिए काम कर रही हैं। और पिछले 3 साल से न्यूट्रिशनिस्ट के रूप में ओबेस लोगों की मदद कर रही हैं। टीचर, महिला शशक्तिकरण न्यूट्रिशनिस्ट – किस रूप में आप चाहती है कि लोग आपको याद रखें ??
डॉ सोनिया सोनम अक्स | इश्क़ हकीकी गजल : बोनी कपूर से अनूप जलोटा तक
Dr Sonia Sonam Aks Sonia Sonam Aks