Be Update News Reporter

Be Update News Reporter "सबसे तेज, सबसे सटीक: हमारा न्यूज़ चैनल, आपके समाचारों का सबसे भरोसेमंद स्रोत!"
(1)

14/07/2026

Gurugram #सुंदरकांड पाठ #को लेकर कांग्रेसी और पुलिस आमने-सामने #पंकज डाबर, वर्धन यादव, अनिल धानक समेत कांग्रेसी डिटेन #पोस्टवायरलシ #ट्रेंडिंगवीडियो #वायरलविडियो #कांग्रेस #सुंदरकांड #

14/07/2026

गुरुग्राम #कांग्रेस और पुलिस आमने-सामने सुंदरकांड का पाठ करने पहुंचे कांग्रेसी, भाजपा कार्यालय के सामने,पुलिस ने लिया हिरासत में, देखे लाइव #पोस्टवायरलシ #ट्रेंडिंगवीडियो #वायरलविडियो #कांग्रेस

14/07/2026

Gurugram भाजपा कार्यालय के बाहर भारी पुलिस तैनात, कांग्रेस के ऐलान के बाद राजनीति माहौल गरम #पोस्टवायरलシ #वायरलविडियो #कांग्रेस #ट्रेंडिंगवीडियो

गफलत, लापरवाही व तेज गति से कार चलाकर सड़क दुर्घटना करने तथा पुलिस टीम के साथ हाथा पाई करके सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्...
13/07/2026

गफलत, लापरवाही व तेज गति से कार चलाकर सड़क दुर्घटना करने तथा पुलिस टीम के साथ हाथा पाई करके सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाला आरोपी टैक्सी चालक गिरफ्तार।

वारदात में प्रयोग 01 स्विफ्ट कार (टैक्सी) बरामद।

`गुरुग्राम : 13 जुलाई 2026 पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि
दिनांक *12.07.2026* को *पुलिस थाना सैक्टर-50, गुरुग्राम* में *ERV-103* की पुलिस टीम एक व्यक्ति को लेकर पहुँची। ERV टीम द्वारा बताया गया कि जिस व्यक्ति को ये साथ लेकर आए है इसने अपनी कार से एक सड़क दुर्घटना की है तथा वह स्वयं भी घायल है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा उसे उपचार हेतु उसके परिजनों/रिश्तेदार के हवाले कर दिया गया।

▪️ इसी दौरान *ERV-103* के इंचार्ज *मुख्य सिपाही हरेंद्र* ने लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मौके पर उक्त कार चालक ने पुलिस टीम के साथ मारपीट, हाथापाई व बदसलूकी करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। इसी संबंध में *नागरिक अस्पताल, सैक्टर-10ए, गुरुग्राम* से सड़क दुर्घटना में घायल मोटरसाइकिल चालक के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां घायल की *MLR* प्राप्त की गई तथा चिकित्सक से पीड़ित के ब्यान लेने संबंधी राय प्राप्त की गई। चिकित्सक द्वारा घायल को ब्यान देने हेतु फिट घोषित किए जाने पर शिकायतकर्ता ने पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत पेश की, जिसमें बताया कि दिनांक *12.07.2026* को यह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर *M3M ऑफिस* से अपने घर जा रहा था। जब वह *OCUS Mall, सैक्टर-51, गुरुग्राम* के पास पहुंचा तो पीछे से आई एक *स्विफ्ट कार* के चालक ने तेज गति, गफलत व लापरवाही से कार चलाते हुए इसकी मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर मार दी, जिससे इसको चोटें आईं तथा इसकी मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। प्राप्त शिकायत के आधार पर *पुलिस थाना सैक्टर-50, गुरुग्राम* में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

▪️ *पुलिस थाना सैक्टर-50, गुरुग्राम* की पुलिस टीम ने अभियोग में नियमानुसार कार्यवाही करते हुए दिनांक *13.07.2026* को गुरुग्राम से आरोपी कार चालक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान *अजय कुमार (उम्र-26 वर्ष) निवासी गांव अमरनिया, जिला मधुबनी (बिहार)* के रूप में हुई।

▪️ पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी ने गफलत, लापरवाही व तेज गति से कार चलाते हुए सड़क दुर्घटना की वारदात को अंजाम दिया। दुर्घटना के उपरांत आरोपी द्वारा मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ हाथापाई व बदसलूकी करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की।

▪️ पुलिस टीम द्वारा *आरोपी के कब्जा से वारदात में प्रयोग की गई 01 स्विफ्ट कार बरामद* की है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

13/07/2026

गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने रविवार को कम्युनिटी सेंटर, सुशांत लोक-1 में आयोजित श्री हनुमत सेवा धाम (नवनिर्मित मंदिर) की प्राण-प्रतिष्ठा एवं उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रभु श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।कार्यक्रम के दौरान विधायक मुकेश शर्मा ने मंदिर निर्माण से जुड़े सभी श्रद्धालुओं और आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह धाम क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा। साथ ही, इस अवसर पर सुशांत लोक C ब्लॉक में पारस हॉस्पिटल के समीप ग्रीन बेल्ट के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ भी किया गया। इसके अतिरिक्त लगभग ₹7 करोड़ की लागत से सुशांत लोक-1 के ब्लॉक C, C1, C2, D एवं E में सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
विधायक शर्मा ने कहा कि ये विकास कार्य क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने, हरित वातावरण को बढ़ावा देने तथा नागरिकों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण कार्य से स्थानीय निवासियों को काफी राहत मिलेगी और क्षेत्र में विकास की नई गति आएगी।कार्यक्रम में पार्षद आरती यादव भाजपा नेता अनिल यादव , कमल यादव , भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी , बोधराज सीकरी , पार्टी के पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

13/07/2026

Gurugram # कांग्रेस के युवा नेता प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल धानक के कार्यक्रम, संत शिरोमणि कबीर दास सम्मान समारोह में पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा, भाजपा पर जमकर साधा निशाना #पोस्टवायरलシ #ट्रेंडिंगवीडियो #वायरलविडियो #कांग्रेस #अमर hudda #नेशनल कांग्रेस #प्रदेश कांग्रेस #

12/07/2026

गुरुग्राम #हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक् अनिल धानक ने संत शिरोमणि कबीर दास सम्मान समारोह का किया आयोजन, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सांसद कर्मवीर बौद्ध, विधायक शकुंतला खटक, पहुंची #पोस्टवायरलシ #ट्रेंडिंगवीडियो #वायरलविडियो #अमर #कांग्रेस #

Gurugram  #अमर  शहीद उद्यम सिंह जी का अपमान हरगिज बरदास्त नहीं किया जाएगा।मैं मोहन खुरानिया राष्ट्रीय अध्यक्ष - शहीद उद्...
12/07/2026

Gurugram #अमर शहीद उद्यम सिंह जी का अपमान हरगिज बरदास्त नहीं किया जाएगा।
मैं मोहन खुरानिया राष्ट्रीय अध्यक्ष - शहीद उद्यम सिंह न्याय सेना
गुरुग्राम प्रशाशन ओर निगम को सूचित करना चाहता हूं कि अमर शहीद उद्यम सिंह जी के नाम पर बनाए गए वाटिका चौक जिसका मूल रूप से नाम शहीद उद्यम सिंह चौक है वहां पर निगम गुड़गांव द्वारा लगाए गए अन्य नाम के बोर्ड जिन पर लिखा है महाशय हंसराम चौक।
अगर निगम प्रशाशन द्वारा कोई नया चौक बनाना था तो गुरुग्राम में बहुत सारे चौक है जिनका आज भी मूल रूप से कोई नाम नहीं है लेकिन शहीद उद्यम सिंह चौक बादशाहपुर के यहां पर महाशय हंसराम चौक के बोर्ड लगाना शहीद उद्यम सिंह जी का अपमान है जो कि बिल्कुल बरदास्त नहीं लिया जाएगा।
निगम गुरुग्राम अपनी गलती को सुधारे नहीं तो शहीद उद्यम सिंह के अपमान को शहीद उद्यम सिंह न्याय सेना बिल्कुल बरदास्त नहीं करेगी अगर आने वाले 1 हफ्ते में इसका निवारण नहीं हुआ तो आंदोलन होगा , निगम प्रशाशन गुड़गांव का घेराव करके वहां धरना प्रदर्शन भी हो सकता है या फिर शहीद उद्यम सिंह चौक बादशाहपुर मैंन रोड पर भी शहीद उद्यम सिंह न्याय सेना आंदोलन कर सकती है।।
क्योंकि हमारा एक ही उद्देश्य है वो है शहीद उद्यम सिंह जी को सम्मान देना इसलिए इनके नाम के साथ या इनके सम्मान के साथ छेडखानी बर्दाश्त नहीं की जायेगी।।
प्रशाशन अपनी गलती सुधारे और सह समान शहीद उद्यम सिंह चौक से अन्य बोर्ड को हटाने का काम करे।
मोहन खुरानिया
समाजसेवी
राष्ट्रीय अध्यक्ष - शहीद उद्यम सिंह न्याय सेना

12/07/2026

Gurugram , संत कबीर शिरोमणि सम्मान समारोह में पहुंचे, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सांसद, कर्मबीर बौद्ध,, विधायक शकुंतला खटक, पहुंचे #पोस्टवायरलシ #ट्रेंडिंगवीडियो #वायरलविडियो #कांग्रेसपार्टी

सैक्टर-57, गुरुग्राम में स्थित यूट्यूबर एल्विस यादव के घर पर फायरिंग करने के मामले में संलिप्त छटा आरोपी गिरफ्तार।`गुरुग...
12/07/2026

सैक्टर-57, गुरुग्राम में स्थित यूट्यूबर एल्विस यादव के घर पर फायरिंग करने के मामले में संलिप्त छटा आरोपी गिरफ्तार।

`गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि
दिनांक 17.08.2025 को पुलिस थाना सैक्टर-56, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक सूचना सैक्टर-57, गुरुग्राम में गोली चलने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई।

▪️उपरोक्त सूचना पाकर पुलिस थाना सैक्टर-56, गुरुग्राम की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां पर पुलिस टीम की ERV पहले से मौजूद थी व फायरिंग होनी पाई गई, जहां खाली खोल कारतूस भी पड़े हुए मिले। आगामी कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा सीन-ऑफ-क्राईम, FSL व फिंगरप्रिंट की पुलिस टीमों को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया।

▪️घटनास्थल पर उपस्थित यूट्यूबर एल्विश यादव के पिता ने पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि दिनांक 17.08.2025 को समय सुबह करीब 05.25 बजे इसके घर के ग्राउंड फ्लोर व पहली मंज़िल पर 03 अज्ञात हमलवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है, जिसकी पुष्टि घर में लगे CCTV से कर सकते है। हमलवार बाईक पर सवार होकर आए, जिन्होंने मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके जानलेवा हमला किया। प्राप्त शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत पुलिस थाना सैक्टर-56 गुरुग्राम में अभियोग अंकित किया गया।

▪️अपराध शाखा सैक्टर-43, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में दिनांक 10.07.2026 को 01 आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान *भविष्य दहिया (उम्र-31 वर्ष) निवासी सैक्टर-34 सनसिटी जिला रोहतक (हरियाणा)* के रूप हुई है।

▪️ पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी भविष्य तथा एल्विश यादव बिजनेस पार्टनर थे। वित्तीय विवाद व रूपयों के लालच में आरोपी ने एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर उपरोक्त अभियोग की योजना बनाई तथा अन्य आरोपियों की मदद से वारदात को अंजाम दिलवाया।

▪️ उपरोक्त अभियोग में अब तक 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

▪️ अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग का अनुसन्धान जारी है।

Address

Gurugram
Gurugram

Telephone

+919625219569

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Be Update News Reporter posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Be Update News Reporter:

Shortcuts

Share