13/08/2025
बिहार भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक विशिष्ट राज्य है, जो ऐतिहासिक दृष्टिकोण से भारत का सबसे प्रमुख केंद्र है, और यह कहना गलत नहीं होगा कि बिहार के बिना भारत अधूरा है। चिरांद, छपरा से ११ किलोमीटर दूर, सारण जिले का सबसे महत्वपूर्ण पुरातत्व स्थल (2000 ईस्वी पूर्व) है। बौद्ध धर्म के अनुयायियों द्वारा यहाँ विहार करने के कारण इस राज्य का नाम बिहार पड़ा। इसी पावन भूमि पर महाबोधि मंदिर स्थित है। बिहार की पावन भूमि पर अनेक संतों का जन्म हुआ, इसी पावन भूमि पर दुनिया के बहुत से हिस्सों में लोग पढ़ना लिखना भी नहीं जानते थे, उस समय शिक्षा का सबसे बड़ा केंद्र, नालंदा विश्वविद्यालय बिहार की राजधानी पाटलिपुत्र वर्तमान में पटना में स्थित था। बिहार की ही पावन भूमि पर अशोक, अजातशत्रु, बिम्बिसार और अन्य महान राजाओं का जन्म हुआ। आज़ाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद का जन्म भी बिहार में ही हुआ है। सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह का जन्म भी बिहार की राजधानी पटना में हुआ।