FILMI KISSA

FILMI KISSA Bollywood Facts, Upcoming Movies in years, Movie Facts, Hit, super Hit Blockbuster, etc.

Khesari Lal Yadav: बहुत ही गरीबी में बीता बचपन फिर ऐसे बन गए भोजपुरी के सुपरस्टार, एक्टर ने खुद बताई अपनी इमोशनल जर्नीभो...
27/07/2024

Khesari Lal Yadav: बहुत ही गरीबी में बीता बचपन फिर ऐसे बन गए भोजपुरी के सुपरस्टार, एक्टर ने खुद बताई अपनी इमोशनल जर्नी

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की मकबूलियत किसी से छिपी नहीं है। देश और दुनिया में खेसारी ने अपनी गायकी व अभिनय से काफी नाम कमाया है पर क्या आप जानते हैं कभी खेसारी के पास पहनने को कपड़े तक नहीं थे,

गायक से अभिनेता बने खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है। ज्यादा बात करने की वजह से लोगों ने इन्हे खेसारी लाल इस उपनाम से बुलाना शुरू कर दिए थे और तभी से इस अभिनेता का नाम शत्रुघ्न कुमार यादव से खेसारी लाल यादव पड़ गया। वैसे खेसारी का बचपन बहुत गरीबी में बीता है। जानकारी के मुताबिक खेसारी के पिता दिल्ली में दिन में चना बेचते थे और रात में गार्ड की नौकरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे लेकिन सात सात बच्चों का पालन पोषण करना बड़ी ही मुश्किल से हो रहा था। ऐसे में जब खेसारी व उनके भाई थोड़े बड़े हुए तो पिता का कामकाज में हाथ बटाने लगे थे।
खेसारी अपने चाचा के साथ बिहार में रहने थे और वहां वो दूध बेचते थे और बाद में दिल्ली आकर लिट्टी चोखा बेचने लगे। कहते हैं कि खेसारी रामायण व महाभारत पाठ के वक्त भजन कीर्तन भी गाते थे और वहां उन्हे कुछ पैसे मिल जाते थे। लहरें भोजपुरी को दिए एक इंटरव्यू में खेसारी ने इस बारे में विस्तार से बातें की थी। खेसारी के मुताबिक उनके पिता ने उन्हे गायकी के लिए काफी प्रोत्साहित किया था। खेसारी ने अपनी पहले गाने की रिकॉर्डिंग के लिए 12 हजार रूपये खर्च किए थे। जो उनके पिता ने उन्हे दिए थे। पर अफसोस ये गाने ज्यादा नहीं चला। इसके बाद खेसारी ने हार नहीं मानी और लगातार कोशिश करते रहे।

गाना हिट होने के बाद खेसारी मुंबई आ गए और यहां भोजपुरी फिल्मों में काम पाने के लिए उन्हे भी संघर्ष करना पड़ा। 2011 में खेसारी को पहली फिल्म साजन चले ससुराल मिली जो हिट रही और यहीं फिर खेसारी देखते ही देखते भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार बन गए। 2011 से अब तक खेसारी ने ढेर सारे म्यूजिक वीडियोज किए। जिसमें से अधिकतर ट्रेंडिंग में रहे। अभी हाल ही में खेसारी की रंग दे बसंती फिल्म भोजपुरी में रिलीज हुई है। खेसारी ने लहरें से बातचीत में बताया कि उनका बचपन काफी गरीबी में बीता है। उनके पास पहनने को कपड़े तक नहीं थे। खेसारी के मुताबिक एक ही पैंट बारी से तीनों भाई पहनते थे, जब तक वो फट नहीं जाती थी।
गरीबी के दिनों को यादकर खेसारी यहां इमोशनल भी हो गए थे। रोते हुए खेसारी ने बचपन की यादें ताजा की और बताया कि कड़ी मेहनत के दम पर कैसे बिहार का एक गरीब लड़का, जिसने कायदे से पढ़ाई तक नहीं की थी, कैसे भोजपुरी का ट्रेंडिंग स्टार बन गया। खेसारी ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया कि कैसे शुरूआती दिनों में भोजपुरी के एक बड़े स्टार ने उनसे हाथ मिलाने से इनकार करते हुए धक्का देकर भगा दिया था।

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजकुमार.......राज कुमार भारतीय सिनेमा के एक प्रतिष्ठित अभिनेता थे, जिनका असली नाम कुलभूषण पंडित ...
27/07/2024

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजकुमार.......
राज कुमार भारतीय सिनेमा के एक प्रतिष्ठित अभिनेता थे, जिनका असली नाम कुलभूषण पंडित था। उनका जन्म 8 अक्टूबर 1926 को बलूचिस्तान (अब पाकिस्तान में) में हुआ था। राज कुमार ने अपनी शिक्षा मुंबई से पूरी की और वहां पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के रूप में काम किया। फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी शुरुआत 1952 में फिल्म 'रंगीली' से की।

राज कुमार को उनकी अद्वितीय आवाज, गहरी संवाद अदायगी और शक्तिशाली व्यक्तित्व के लिए जाना जाता था। उन्होंने कई महत्वपूर्ण और यादगार फिल्मों में काम किया, जिनमें 'मदर इंडिया', 'पाकीजा', 'वक्त', 'हमराज़', 'तिरंगा', और 'सौदागर' शामिल हैं। उनका "जानी" कहने का अंदाज और संवाद बोलने का तरीका बहुत प्रसिद्ध हुआ और आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय है।

राज कुमार ने अपनी फिल्मी करियर में विभिन्न प्रकार के किरदार निभाए, जो उनके बहुमुखी अभिनय कौशल को दर्शाते हैं। उन्होंने न केवल हीरो की भूमिकाएं निभाईं बल्कि कई बार निगेटिव रोल्स और कैरेक्टर रोल्स में भी अपनी छाप छोड़ी।

राज कुमार का निधन 3 जुलाई 1996 को हुआ, लेकिन उनकी फिल्मों और उनकी अदाकारी की वजह से वे आज भी दर्शकों के दिलों में जीवित हैं। उनका योगदान भारतीय सिनेमा में हमेशा याद रखा जाएगा।

पुष्पा 3' के साथ अल्लू अर्जुन तेलुगु सिनेमा में सबसे बड़ा इतिहास बनाने जा रहे हैंAllu Arjun की Pushpa 2 एक नए दौर की शुर...
27/07/2024

पुष्पा 3' के साथ अल्लू अर्जुन तेलुगु सिनेमा में सबसे बड़ा इतिहास बनाने जा रहे हैं
Allu Arjun की Pushpa 2 एक नए दौर की शुरुआत करने जा रही है. इंडियन सिनेमा के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब किसी टॉलीवुड फिल्म के तीन पार्ट्स बनाए जाएंगे.

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का टीज़र आया था जिसे खूब पसंद किया गया.
Allu Arjun की Pushpa 2 इस वक्त बन रही है. उम्मीद है कि इस साल के अंत तक इसे बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाएगा. इसके बाद अल्लू इसके तीसरे पार्ट यानी Pushpa 3 पर काम शुरू कर देंगे. अगर ऐसा हुआ तो अल्लू अर्जुन के नाम एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा. अल्लू, पहले ऐसे एक्टर बन जाएंगे जो टॉलीवुड में पहली बार तीन पार्ट्स में बनने वाली फिल्म में काम करेंगे.

Prabhas ने इससे पहले Baahubali फिल्मों की फ्रेंचाइज़ में काम किया. जिसके दो पार्ट्स आए. फिर उन्होंने प्रशांत नील की फिल्म Salaar में काम किया. जिसका दूसरा पार्ट अभी बनाया जाना है. इसके अलावा उन्होंने हाल ही में आई Kalki 2898 AD में भी काम किया. मगर इस फिल्म का भी दूसरा पार्ट अभी बनाया जाना है. इस रेस में अल्लू अर्जुन, प्रभास से आगे निकल चुके हैं. उनकी फिल्म 'पुष्पा' के दूसरे पार्ट पर काम चालू है. और तीसरे पार्ट पर भी जल्द ही काम शुरू हो जाएगा.

'' 'पुष्पा 3' एक नए दौर की शुरुआत करने जा रही है. ये टॉलीवुड की पहली ट्रायलॉजी फिल्म होने वाली है. ये इंडियन फिल्मों के लिए एक नया इतिहास होगा.''

सोर्स ने ये भी बताया कि 'पुष्पा 2' की रिलीज़ के बाद अल्लू और डायरेक्टर सुकुमार थोड़ा सा ब्रेक लेंगे. इसके बाद 'पुष्पा 3' पर फिर से काम शुरू कर देंगे.
'' 'पुष्पा 2' के बाद अल्लू अर्जुन किसी दूसरे डायरेक्टर के साथ काम करेंगे. सुकुमार, राम चरण के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे. इसके बाद साल 2025 तक अल्लू और सुकुमार फिर से 'पुष्पा 3' के लिए साथ आएंगे. इस बार इस फिल्म को और बड़े विज़न और स्केल पर बनाया जाएगा. जिसमें अल्लू अर्जुन की लार्जन दैन लाइफ वाला किरदार इसमें भी दिखाया जाएगा. कुछ पुराने किरदार भी फिल्म से जुड़ेंगे. बाकी फाइनल अनाउंसमेंट स्क्रिप्ट फाइनल होने के बाद ही की जाएगी.''

वैसे कुछ दिनों पहले ही अल्लू अर्जुन और सुकुमार के बीच खटपट की खबरें आ रही थीं. बताया जा रहा था कि फिल्म के री-शूट होने की वजह से अल्लू खुश नहीं हैं. फिर बताया गया कि दोनों ही अलग-अलग वेकेशन पर चले गए हैं. जिस वजह से 'पुष्पा 2' में देरी हो रही है. हालांकि अब 'पुष्पा 3' की खबरें सुनकर लोगों को कुछ

साल में 4 फिल्में करने और फ्लॉप होने पर लोगों ने उड़ाया मजाक, Akshay का छलका दर्द, कहा- असफल होते देखना दिल तोड़........इ...
26/07/2024

साल में 4 फिल्में करने और फ्लॉप होने पर लोगों ने उड़ाया मजाक, Akshay का छलका दर्द, कहा- असफल होते देखना दिल तोड़........

इससे पहले अक्षय कुमार की 'ओमजी 2' थोड़ी सिनेमाघर में चली थी और लोगों ने उसे पसंद भी किया था लेकिन कई लोगों ने इसका क्रेडिट पंकज त्रिपाठी को भी दे दिया।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘खिलाड़ी’ कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार का कैरियर पिछले कुछ दिनों से ढलान पर चल रहा है। लगातार आ रही है उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक फ्लॉप होती जा रही है और यही वजह है कि लोगों ने अब उनका मजाक उड़ाना भी शुरू कर दिया है। यहां तक के कई लोग तो उन्हें साल में 4 फिल्में करने पर भी बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं तो कई लोगों का कहना है कि अब अक्षय कुमार का स्टारडम खत्म हो गया है। ऐसे में पहली बार अक्षय कुमार ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी और उन लोगों को करारा जवाब दिया जो उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं अक्षय ने क्या कहा?

एक के बाद एक फ्लॉप अक्षय की फ़िल्में
दरअसल, हाल ही में अक्षय कुमार को फिल्म ‘सरफिरा’ में देखा गया जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। रिपोर्ट की माने तो यह फिल्म अपनी लागत भी नहीं निकल पाई है। यही वजह है कि इन दिनों अक्षय कुमार को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। कई लोगों को यह भी कहना है कि अक्षय को साल में एक या दो ही फिल्म करनी चाहिए। हालांकि अक्षय अपने हिसाब से बेहतरीन प्रोजेक्ट साइन करते हैं और साल में 4 फिल्में दर्शकों के लिए लेकर आते हैं। लेकिन उनकी फिल्में कुछ दिनों से चल नहीं रही है जिसकी वजह से लोग उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं।

क्या बोले अक्षय कुमार?
अब पहली बार एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने इन सब आलोचना का करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, “मुझे कहते हैं ये चार फिल्म क्यों करता है साल में, इसको एक फिल्म करनी चाहिए। चलो मैं एक पिक्चर कर लेता हूं बाकी दिन क्या करूंगा? तेरे घर में आऊं? बेटा, याद रखना भाग्यशाली होते हैं वो लोग जिन्हें काम मिलता है। यहां रोज़ कोई ना कोई बोलता है बेरोज़गारी चल रही है ये चल रहा है वो चल रहा हैजिसको काम मिल रहा है उसको तो करने दो।”

उन्होंने आगे कहा कि, “हर फिल्म के पीछे बहुत सारा खून, पसीना और जुनून होता है। किसी भी फिल्म को असफल होते देखना दिल तोड़ने वाला होता है। लेकिन आपको उम्मीद की किरण देखना सीखना होगा। हर असफलता आपको सफलता का मूल्य सिखाती है और उसके प्रति भूख को और भी बढ़ा देती है। सौभाग्य से, मैंने अपने करियर की शुरुआत में ही इससे निपटना सीख लिया था।”

इन फिल्मों ने किया कमाल
बता दे अक्षय कुमार की पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’, ‘बच्चन पांडे’, ‘कठपुतली’, ‘रामसेतु’, ‘सेल्फी’, ‘रक्षाबंधन’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘मिशन रानीगंज’ समेत सारी की सारी फ़िल्में फ्लॉप रही। इससे पहले अक्षय कुमार की ‘ओमजी 2’ थोड़ी सिनेमाघरों में चली थी और लोगों ने उसे पसंद भी किया था, लेकिन कई लोगों ने इसका क्रेडिट पंकज त्रिपाठी को भी दे दिया।

🎬 बॉलीवुड के प्रयास टक्कर.......रज़ाक ख़ान एक प्रसिद्ध भारतीय हास्य अभिनेता थे, जिनका जन्म 28 मार्च 1951 को मुंबई, महारा...
26/07/2024

🎬 बॉलीवुड के प्रयास टक्कर.......
रज़ाक ख़ान एक प्रसिद्ध भारतीय हास्य अभिनेता थे, जिनका जन्म 28 मार्च 1951 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। वे बॉलीवुड में अपने अनोखे हास्य अभिनय और अद्वितीय किरदारों के लिए जाने जाते थे। रज़ाक ख़ान ने अपने करियर की शुरुआत 1990 के दशक में की और जल्दी ही अपने हास्यपूर्ण अंदाज से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली।

उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया, जिनमें 'हेरा फेरी', 'बादशाह', 'आंखें', 'हंगामा', और 'वेलकम' जैसी फिल्में शामिल हैं। उनके किरदारों में कॉमिक टाइमिंग और चेहरे के हाव-भाव का बेहतरीन इस्तेमाल देखा जा सकता है, जो दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देता था। रज़ाक ख़ान के लोकप्रिय किरदारों में 'बाबू बिसलेरी', 'मनिकचंद', और 'निंजा चाचा' जैसे नाम शामिल हैं, जिन्हें आज भी दर्शक याद करते हैं।

रज़ाक ख़ान का अभिनय करियर लगभग तीन दशकों तक फैला रहा और इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ काम किया। उनका योगदान भारतीय सिनेमा में हमेशा याद रखा जाएगा। 1 जून 2016 को मुंबई में उनका निधन हो गया, लेकिन वे अपने अनमोल योगदान और यादगार किरदारों के माध्यम से हमेशा जीवित रहेंगे।

🎬  औरों में कहां दम थानीरज पांडे के निर्देशन में बनी फिल्म 'औरों में कहां दम था' अनाउंसमेंट के साथ ही चर्चा में आ गई थी ...
24/07/2024

🎬 औरों में कहां दम था

नीरज पांडे के निर्देशन में बनी फिल्म 'औरों में कहां दम था' अनाउंसमेंट के साथ ही चर्चा में आ गई थी और लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अजय देवगन और तब्बू की यह फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

🎬  पुष्पा-2 द रूल....पुष्पा का स्वैग सिनेमाघरों में ऐसा चला कि कोविड की परवाह ना करते हुए लोगों यह फिल्म देखी। अब इस फिल...
24/07/2024

🎬 पुष्पा-2 द रूल....

पुष्पा का स्वैग सिनेमाघरों में ऐसा चला कि कोविड की परवाह ना करते हुए लोगों यह फिल्म देखी। अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट सिनेमाघरों में 6 दिसंबर को रिलीज होने जा रहा है। तकरीबन 500 करोड़ की लागत में बनी यह फिल्म अभी तक 2 बार पोस्टपोन की जा चुकी है।

कंगुवा....🎬वेब सीरीज 'आश्रम' और रणबीर कपूर की 'एनिमल' के बाद बॉबी देओल ने ऐसा कमबैक किया है कि रुकने का नाम ही नहीं ले र...
24/07/2024

कंगुवा....🎬

वेब सीरीज 'आश्रम' और रणबीर कपूर की 'एनिमल' के बाद बॉबी देओल ने ऐसा कमबैक किया है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रहे। करीब 300 करोड़ रुपये की लागत में बनी उनकी फिल्म 'कंगुवा' इसी साल 10 अक्तूबर को रिलीज होने जा रही है।

🎬  आमिर खान की मूवी "मेला" वर्ष 2000 में आई थी। इस फिल्म में आमिर के भाई की जो भूमिका जिस एक्टर ने निभाई थी वो एक्टर आमि...
05/07/2024

🎬 आमिर खान की मूवी "मेला" वर्ष 2000 में आई थी। इस फिल्म में आमिर के भाई की जो भूमिका जिस एक्टर ने निभाई थी वो एक्टर आमिर खान का रियल भाई है। फिल्म का बजट 18 रूपये था और बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 15 करोड़ रूपए किया था और यह मूवी फ्लॉप रही थी।

🎬फ़िल्म  गुंडाराज फैक्ट्स...... ❓
05/07/2024

🎬फ़िल्म गुंडाराज फैक्ट्स...... ❓

आमिर खान की "दंगल" मूवी वर्ष 2016 में आई थी। इस फिल्म का बजट 70 करोड़ रूपए था और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 387 करोड़ रूप...
30/06/2024

आमिर खान की "दंगल" मूवी वर्ष 2016 में आई थी। इस फिल्म का बजट 70 करोड़ रूपए था और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 387 करोड़ रूपए कमाए थे और वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 2024 करोड़ रूपए था और यह फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही थी।

Address


Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when FILMI KISSA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share