MP TAK समस्या आपकी आवाज़ हमारी

17/09/2025
13/09/2025

क्राइम ब्रांच ग्वालियर की साइबर क्राइम टीम की कार्यवाही

*सायबर क्राइम विंग ने 50 लाख रुपये के म्यूचुअल फंड की धोखाधड़ी करने वाली गैंग का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार*

🔴 *पुलिस ने 50 लाख रूपये के म्यूचुअल फंड को ट्रांसफर करने से पहले ही होल्ड कराया।*
🔴 *पकड़े गये आरोपियों में दो आईसीआईसीआई म्यूचुअल फंड कंपनी में रिलेशनशिप मैनेजर हैं।*

ग्‍वालियर। 13.09.2025। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) को आवेदक डाँ. दिनेश कुमार मजूमदार द्वारा शिकायत दी गई कि उनके म्यूचुअल फंड अकाउन्ट में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल नम्बर व ईमेल आईडी चेंज या परिवर्तित कर दिया गया है व 50 लाख रुपये के म्यूचुअल फंड ट्रांसफर कर धोखाधड़ी की गई। एसएसपी ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक (पश्चिम/क्राइम) श्रीमती सुमन गुर्जर एवं डीएसपी क्राइम श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार को सायबर क्राइम टीम से उक्त प्रकरण में जांच कराकर सायबर फ्रॉड में सम्मलित आरोपियां पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशां के परिपालन उक्त शिकायत पर से थाना क्राइम ब्रांच ग्वालियर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। साइबर क्राईम प्रभारी निरी0 धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में की गई जांच के दौराने विवेचना ज्ञात हुआ कि फरियादी के आईसीआईसीआई व अन्य बैकां में म्यूचुअल फंड है और इन म्यूचुअल फंड का संधारण व ट्राजेक्शन प्रोसेस कैम्स कम्पनी द्वारा किया जाता है। सायबर क्राइम टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए फरियादी के 50 लाख रुपये के म्यूचुअल फंड पर डेबिट फ्रीज लगाकर धोखाधड़ी कर ट्रांसफर किये गये म्युचुअल फंड को फ्रीज किया व तकनीकी जानकारी एकत्रित कर जो फर्जी नम्बर म्यूचुअल फंड अकाउन्ट में रजिस्टर्ड किया गया था उस सिम के धारक आरोपी नीकेश रावत पुत्र संतोष रावत उम्र 27 साल निवासी विनय नगर बहोड़ापुर जिला ग्वालियर को गिरफ्तार किया गया।

सायबर क्राइम टीम को तकनीकी जानकारी पर ज्ञात हुआ कि उक्त कृत्य के मास्टरमाइंड आईसीआईसीआई म्यूचुअल फंड सिटी सेंटर ऑफिस के दो कर्मचारी है जिनमें से एक कर्मचारी मयंक राजपूत पुत्र हिम्मत सिंह राजपूत उम्र 30 साल निवासी गायत्री विहार थाटीपुर जिला ग्वालियर पूर्व से ही फरियादी डॉ. दिनेश मजूमदार के म्युचुअल फंड अकाउन्ट को देखता था। कुछ दिनों पहले दिनेश मजूमदार ने कुछ और नये इंवेस्टमेंट करने हेतु मयंक राजपूत को अपने घर पर बुलाया था उसी समय मयंक राजपूत द्वारा इंवेस्टमेंट के पेपरों के बीच में डिटेल्स अपडेशन फार्म छिपाकर हस्ताक्षर करा लिये थे, जिसकी जानकारी डॉ. दिनेश कुमार मजूमदार को नहीं थी।

आरोपी द्वारा अपने साथी आरोपी सचित त्रिपाठी पुत्र सुनील त्रिपाठी उम्र 25 साल निवासी गोविंदपुरी ग्वालियर के साथ मिलकर फर्जी एप्पलीकेशन फरियादी के नाम से बनाकर मोबाइल नम्बर व ईमेल आईडी को म्युचुअल फण्ड अकाउन्ट में चेंज कर फर्जी दस्तावेजां पर खरीदी गई सिम को रजिस्टर्ड कर बाद में बैकिंग डिटेल चेंज कर फरियादी के करोड़ां रुपये के म्युचुअल फण्ड को हड़पने की फिराक में थे। म्युचुअल फंड को आरोपियों द्वारा अन्य खातों में ट्रांसफर करने का प्रयास किया गया, परन्तु साइबर क्राइम टीम द्वारा उन म्युचुअल फंड पर होल्ड लगाकर ट्रांस्फर होने से पहले ही आरोपीगणों को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपीगणों द्वारा किसी अन्य व्यक्ति से फर्जी सिम खरीदकर उक्त घटना को अंजाम दिया था, आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया है और आरोपीगण द्वारा अन्य म्युचुअल फंड के होल्डरों के साथ भी धोखाधड़ी के साक्ष्य मिले हैं, जिनके संबंध में आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

*आमजन से अपील*- जब भी कोई बैंक कर्मचारी या अन्य कोई दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराता है तो उसका अवलोकन आवश्यक रूप से कर लें तभी हस्ताक्षर करें।

*सराहानीय भूमिका* - थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी0 अमित शर्मा, निरी0 धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह(साइबर क्राईम प्रभारी), निरी0 रामबिहारी शर्मा, उनि0 धर्मेन्द्र शर्मा, उनि0 हरेन्द्र सिंह राजपूत, उनि0 रवि लोधी, उनि0 मधु बंसल, प्रआर. अजय शर्मा, भरत मिश्रा, आर0 शिवशंकर शर्मा, सुमित सिंह भदौरिया, गौरव भदौरिया, अनुराग यादव, भानू कुशवाहा, अजय राठौर, रमाशंकर मिश्रा, म.प्र.आर. भानुप्रिया, मआर0 सुनीता कुशवाहा, मेघा श्रीवास्तव, साधना मिश्रा, ज्योति घाकड़, वर्षा यादव की सराहनीय भूमिका रही।

13/09/2025

*सशक्त बेटियाँ, समृद्ध मुरैना - सिंधिया जी की पहल से अब यहीं मिलेगा पासपोर्ट, बेटियाँ बनेंगी आत्मनिर्भर*

*केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने मुरैना में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र भवन का शिलान्यास किया*

*सुकन्या योजना के तहत 38 बालिकाओं को मौके पर पासबुक वितरित किए*

*अब मुरैना में ही बनेगा पासपोर्ट, बेटियाँ होंगी सशक्त और किसान आत्मनिर्भर - प्रभारी मंत्री श्री करण सिंह वर्मा*

*सिंधिया जी का सरल स्वभाव और समर्पित नेतृत्व बना जनविश्वास की पहचान - कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना*

मुरैना 13 सितम्बर 2025/केन्द्रीय संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज भारत, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सक्षम और दूरदर्शी नेतृत्व में वैश्विक परिवर्तन का अग्रदूत बन चुका है। प्रधानमंत्री द्वारा आरंभ की गई सुकन्या समृद्धि योजना हो या उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन प्रदान करना होकृइन सभी प्रयासों ने समाज के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ, नारी शक्ति को वास्तविक रूप से सशक्त किया है।
यह बात उन्होंने मुरैना में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र भवन का शिलान्यास करते समय कही। इस अवसर पर उन्होंने सुकन्या योजना के अंतर्गत मुरैना की 38 बालिकाओं को पासबुक भी प्रदान की। साथ ही, उन्होंने 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पासपोर्ट सेवा केंद्र भवन का शिलान्यास किया।
कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व मंत्री एवं मुरैना जिले के प्रभारी मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना, ऊर्जा मंत्री श्री प्रधुमन सिंह तोमर, सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर, महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आरती गुर्जर, सबलगढ़ विधायक श्रीमती सरला रावत, समाजसेवी श्री कमलेश कुमार कुशवाह, पुलिस अधीक्षक श्री समीर सौरभ, सीईओ जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, पूर्व मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया, पूर्व विधायक श्री रघुराज सिंह कंषाना, पूर्व सांसद श्री अशोक अर्गल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं शहरी नागरिक उपस्थित थे।
केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि मुरैना जिले में 24 जुलाई से सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 34,347 खाते खोले जा चुके हैं। वहीं मध्यप्रदेश में 28,04,399 और संपूर्ण भारत में 3,64,51,194 खाते खोले जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा देश के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने का निर्णय नागरिकों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है। इसी क्रम में मुरैना लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुरैना प्रधान डाकघर में यह केंद्र स्थापित किया गया है।
उन्होंने कहा कि आज जब हम महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं, तो गर्व के साथ कह सकते हैं कि भारत विश्व के उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जहाँ महिला पायलटों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जबकि अमेरिका और यूरोप जैसे विकसित देशों में यह संख्या अपेक्षाकृत कम है, भारत में 15 प्रतिशत पायलट महिलाएँ हैंकृयह एक क्रांतिकारी परिवर्तन का संकेत है।
श्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं को केवल आर्थिक रूप से नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से भी सशक्त किया जा रहा है। 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान, महिला भागीदारी को संस्थागत रूप से मजबूती प्रदान करता है। यह केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि नारी शक्ति को राष्ट्र निर्माण की धुरी बनाने की दूरदृष्टि का परिचायक है।
उन्होंने बताया कि मुरैना लोकसभा क्षेत्र मुरैना और श्योपुर जिले के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों राजस्थान और उत्तरप्रदेश से भी जुड़ा हुआ है। यहाँ के नागरिकों को पासपोर्ट बनवाने के लिए ग्वालियर, गुना, भोपाल या दिल्ली जाना पड़ता है, जिससे उन्हें कार्य से अवकाश लेना पड़ता है और पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर समय से पहुँचना भी चुनौतीपूर्ण होता है। अब मुरैना में ही यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि मुरैना की धरती पर विकास की जो ज्योति प्रज्वलित हुई है, वह निरंतर प्रगति की दिशा में बढ़ रही है। अब मुरैना में ही पासपोर्ट बनाए जाएंगे, जिससे स्थानीय नागरिकों को सुविधा और समय की बचत होगी। उन्होंने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना, जो बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने वाली देश की सबसे अधिक ब्याज दर प्रदान करने वाली योजना है, उसका आज शिलान्यास होना एक ऐतिहासिक कदम है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा बहनों के लिए 250 रुपये की सम्मान राशि की जो सौगात दी गई है, उसे भविष्य में बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह किया जाएगा, जिससे बहनों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है। किसानों के लिए सम्मान निधि जैसी योजनाओं के माध्यम से सरकार उन्हें आर्थिक समर्थन प्रदान कर रही है, जिससे उनका जीवन स्तर सुधरे और कृषि क्षेत्र सशक्त हो।

कृषि विकास मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने कहा कि भारत सरकार के संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और उनके क्रियान्वयन को लेकर हमारे बीच पधारे हैं। यह उनके विकासशील दृष्टिकोण और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि हम सभी उन्हें महाराज के नाम से जानते हैं, किंतु आज उन्हें पूरे भारत में ’’विकास पुरुष’’ के रूप में पहचाना जाता है। जब कोई व्यक्ति ग्राम पंचायत का पंच बनता है, तब भी उसमें अहंकार आ सकता है, लेकिन भारत सरकार के वरिष्ठ मंत्री होने के बावजूद श्री सिंधिया में तनिक भी अहंकार नहीं है। उनका आचरण विनम्र, सरल और जनसेवा के प्रति समर्पित है। जब-जब वे मुरैना आए हैं, नई योजनाएँ और जनकल्याणकारी कार्यक्रम लेकर आए हैं, जिससे प्रदेश और देश के नागरिक लाभान्वित हुए हैं।

सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि मुरैना के विकास में संचार मंत्री का सदैव योगदान रहा है। जब भी श्री सिंधिया मुरैना आए हैं, नई सौगातें लेकर आए हैं। आज उन्होंने पासपोर्ट कार्यालय भवन का भूमिपूजन और सुकन्या योजना के तहत 38 कन्याओं को पासबुक प्रदान की है। अब मुरैना के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए ग्वालियर या भोपाल नहीं जाना पड़ेगा।

कार्यक्रम में सबलगढ़ विधायक श्रीमती सरला रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आरती गुर्जर, महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, पूर्व विधायक श्री रघुराज सिंह कंषाना, श्री राकेश मावई ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
क्र. 069

12/09/2025

ग्वालियर के रूप सिंह स्टेडियम के समीप चली गोली की घटना की जानकारी देते हुए ग्वालियर के आईजी अरविंद कुमार सक्सेना

12/09/2025

अपनी ही पत्नी पर गोली चलाने के दौरान युवक ने किया था लाइव स्ट्रीमिंग, देखें वीडियो...

पूरी घटना का हकीकत ग्वालियर पुलिस की साहसिक कार्यवाही*अवैध संबंध तथा ब्लैकमेलिंग के कारण हत्या की घटना के आरोपी को मौके ...
12/09/2025

पूरी घटना का हकीकत
ग्वालियर पुलिस की साहसिक कार्यवाही

*अवैध संबंध तथा ब्लैकमेलिंग के कारण हत्या की घटना के आरोपी को मौके पर घेराबंदी कर अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार*

ग्वालियर। 12.09.2025 आज दिनांक 12.09.2025 को थाना विश्वविद्यालय क्षेत्रान्तर्गत रूपसिंह स्टेडियम के निकट गोली चलने की सूचना पर सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार एवं थाना प्रभारी पड़ाव निरीक्षक आलोक सिंह परिहार तत्काल मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर एक घायल महिला जिसकी बाद में शिनाख्त श्रीमती नंदिनी पत्नी गोटीराम केबट निवासी ग्राम कैरोनाधार, थाना लांच जिला दतिया के रूप में हुई जो गोली लगने से घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। घटना स्थल पर ही एक व्यक्ति महिला के पास अवैध देशी कट्टा के साथ बैठा हुआ था जो कट्टे से स्वयं को गोली मारने तथा मौके पर उपस्थित आम नागरिकों की भीड़ पर एवं घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम पर भी गोली चलाने की कोशिश में था।

मौके पर उपस्थित दोनों पुलिस अधिकारियों ने अपनी सूझबूझ तथा पूर्ण व्यावसायिक रूप से प्रभावी कार्यवाही करते हुए घटना स्थल से ही आरोपी को उपस्थित बल की मदद से मय फायर आर्म्स के हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिये गये आरोपी की पहचान अरविन्द परिहार पुत्र राजेन्द्र उम्र 33 साल निवासी पिछोर जिला ग्वालियर के रूप में हुई। आरोपी को उक्त परिस्थिति में हिरासत में लेने के लिए टीयर गैस सेल एवं आवश्यक बल का प्रयोग किया गया। पुलिस अधिकारियों की सूझबूझ और व्यावसायिक दक्षता के साथ साहसिक कार्य का परिणाम यह रहा कि न तो आरोपी को स्वयं की क्षति पहुंचाने का न ही आमजनता या पुलिस पार्टी पर हमला करने का मौका मिला। पुलिस की उक्त कार्यवाही को मौके पर उपस्थित मीडिया द्वारा रिकॉर्ड किया गया तथा मौके पर उपस्थित मीडिया तथा आमजनता द्वारा पुलिस के कार्य की काफी सराहना की गई। पुलिस की त्वरित कार्यवाही के कारण घटना में घायल श्रीमती नंदिनी को सीएसपी विश्वविद्यालय सुश्री हिना खान द्वारा पुलिस वाहन से जेएएच स्थित ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

घटना की प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी अरविन्द परिहार पूर्व से ही विवाहित है तथा उसके दो बच्चे हैं जो अपने दादा-दादी के साथ पिछोर में निवासरत् हैं। इसी प्रकार घटना में मृतक नंदिनी भी पूर्व से विवाहित होकर लगभग 8-9 साल के एक बच्चे की माँ है। वर्ष 2022-23 में नंदिनी परिहार की जान पहचान आरोपी अरविन्द परिहार से हुई तथा दोनों ही अपने परिवारों से पृथक-पृथक रहकर मुरार तथा सिरोल थाना क्षेत्र में ऑरेंजवुड में किराये के मकान में साथ में दो से तीन वर्षों तक रहे हैं।

आरोपी द्वारा प्राथमिक पूछताछ में यह भी बताया गया है कि उसने बिना परिवार की जानकारी के मुरार आर्य समाज मंदिर में वर्ष 2023 में शादी भी कर ली है, बिना पति-पत्नी से तलाक लिये लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे आरोपी अरविन्द और मृतक नंदिनी के बीच वर्ष 2023 से लगातार झगड़े और विवाद हुए तथा नंदिनी के द्वारा अरविन्द पर थाना सिरोल में 03 प्रकरण तथा थाना विश्वविद्यालय में 01 प्रकरण पंजीबद्ध कराया है।
पुलिस को यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक नंदिनी अपने पति के अलावा छोटू केबट, निमलेश सेन तथा फिरोज खान के साथ भी लिवइन में रह चुकी है तथा मृतक नंदिनी के द्वारा दतिया निवासी निमलेश सेन की वर्ष 2017 में थाना सिविल लाइन दतिया क्षेत्र में हत्या की थी जिसमें वह लगभग साढे चार साल जेल में सजा काटकर वर्ष 2022 में बाहर आई थी।

वर्ष 2024 में नंदिनी ने थाना सिरोल में यह आरोपी लगाते हुए कि अरविन्द ने उसे गाड़ी से कुचकर जान से मारने की कोशिश की है रिपोर्ट की, जिस पर थाना सिरोल में अरविन्द के विरूद्ध हत्या के प्रयास का अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा गय था। किंतु नंदिनी के द्वारा न्यायालय में यह शपथ पत्र देकर घटना से इंकार किया जिसके आधार पर आरोपी को जमानत का लाभ मिला। आरोपी लगभग 3 माह तक जेल में निरूद्ध रहा है। नंदिनी के द्वारा दर्ज कराये गये अन्य मामलों में भी स्वयं के साथ घटना न होने की कथन करने से राजीनाम के आधार पर दोषमुक्त हुआ है। जमानत पर वाहर आने के बाद आरोपी अरविन्द और मृतक नंदिनी एक दूसरे के संपर्क में थे। इस दौरान नंदिनी द्वारा आरोपी की सम्पत्ति हथियाने और अपनी पत्नी को छोड़कर शादी करने का दबाव बनाने की बात सामने आई है।

उक्त रंजिश के कारण आज दिनांक 12.09.2025 को करीब सांय 04 बजे आरोपी द्वारा अवैध हथियार से हत्या करने की नियत से घटना कारित की है। घटना के आरोपी को मौके से हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अरविन्द सक्सेना एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये गये हैं और एफएसएल टीम तथा पुलिस अधिकारियों को घटना के संबंध में बारीकी से जांच करने के निर्देश दिये गये। उक्त घटना में साहसिक भूमिका निर्वहन करने के लिये सीएसपी महाराजपुरा, सीएसपी विश्वविद्यालय एवं थाना प्रभारी पड़ाव एवं अन्य अधिकारियों को पृथक से पुरस्कृत किया जाएगा।*

12/09/2025

पुलिस और सनकी युवक के बीच मुठभेड़ का वीडियो वायरल, अश्रु गैस और बल प्रयोग कर सनकी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार...
रूप सिंह स्टेडियम के पास नगर निगम मुख्यालय से 100 मीटर दूर एक सनकी ने एक लड़की को गोली मारी, तकरीबन 5 से 6 राउंड फायर किए, बड़ी मुश्किल से पुलिस ने सनकी को काबू किया, पीड़िता को अस्पताल भेजा गया उसकी हालत गंभीर है, चेहरे में मारी गई गोलियां, मौके पर पहुंची पुलिस ने अश्रु गैस और बल प्रयोग कर सनकी युवक को पकड़ कर मेडिकल के लिए भेजा...

11/09/2025

*सेवढ़ा कोलेज प्राचार्य को पद से विमुक्त करने "अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद" ने ज्ञापन दिया*
सेवढ़ा - आज सुबह 11 बजे से ही A B V P के पदाधिकारी सेवढ़ा गोविंद महाविद्यालय पहुंचे ।
महाविद्यालय के गेट को बंद कर विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने सेवढ़ा कोलेज में फैलीं अव्यवस्थाओं को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रिंसिपल एक काम करो! कुर्सी छोड़ो आराम करो।
के नारे के साथ प्रिंसिपल का घोर विरोध किया । और कोलेज के बाहर धरना स्थल पर ही तहसील दार महोदय राजेंद्र जाटव को अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग ग्वालियर के नाम ज्ञापन दिया । ज्ञापन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अभिषेक गुर्जर ने दिया।
ज्ञापन में कोलेज की जर्जर बिल्डिंग, काई लगे मटकों में पेयजल,छात्र उपस्थिति नगण्य नियमित कक्षाओं के न लगने जैसी समस्याओं के उल्लेख के साथ प्रिंसिपल द्वारा सरकारी बजट का उपयोग कर भी छात्रों को सुविधाएं न देने का आरोप लगाया है ।
ज्ञापन देते समय तहसीलदार द्वारा आश्वासन दिया गया कि प्रशासनिक तौर पर भी यदि आवश्यकता लगी तो जांच टीम बनाकर प्रिंसिपल की गतिविधियों की जांच कराएंगे।
मीडिया द्वारा जब प्रिंसिपल से संपर्क साधा गया तो उनका कहना था कि हम पूरा प्रयास कर रहे हैं कि कोलेज में कितनी तरह की शिकायत छात्रों को न रहे।
पेयजल समस्या पर बोले वाटर फ्रीजर का प्रस्ताव हमने डाला था मगर जनभागीदारी समिति सहयोग नहीं करती।
तहसील दार को ज्ञापन देते वक्त अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के
*जिला संयोजक अभिषेक गुर्जर नगर दतिया सहमंत्री चिराग गुप्ता* , कॉलेज अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह , कॉलेज मंत्री रोहित यादव समेत वंश, पंकज, अनिकेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Address

Gwalior Industrial Area

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MP TAK posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share