26/09/2026
#मोबाइल की #जिद में घर से निकला 13 वर्षीय #मासूम, #ग्वालियर में मिला।
धौलपुर जिले के कुनकुटा गांव से 24 सितंबर को स्कूल जाने के बहाने निकला बच्चा ट्रेन से ग्वालियर पहुंच गया। रेलवे पुलिस को वह स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर मिला। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि उसकी मां उसे मोबाइल नहीं चलाने देती थीं, इसलिए वह ट्रेन में बैठकर निकल आया। रेलवे पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से बच्चे को सकुशल परिजनों तक पहुंचा दिया