09/09/2026
सच्चा सेवक आप सभी के बीच तैयार है।
आप सभी अपना प्यार और आशीर्वाद दे ❤️🙏
समाज विकास मंच के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक पांडे ने आगामी विधानसभा चुनाव में ज्ञानपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पिछले कई वर्षों से वह लगातार क्षेत्र की जनता के बीच रहकर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हैं और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
हाल ही में लखनऊ प्रवास के दौरान अभिषेक पांडे ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री दानिश अंसारी से भी मुलाकात की थी। इस दौरान क्षेत्र के विकास, स्थानीय समस्याओं और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई।