05/08/2026
एपिसोड -,1
एक मुहिम स्कूल चलाओ,स्कूल खुलवाओ।।
"एक स्कूल का निर्माण सैकड़ो जेलो को बंद करने के बराबर है और एक स्कूल का बंद होना हजारों अपराधी बनाने के बराबर हो सकता है"...साहित्यकार
जनपद हमीरपुर मुख्यालय के हाथी दरवाजा सुनराही गली हमीरपुर में स्थित श्री राम नारायण ज्ञान भारती कान्वेंट स्कूल जो लगभग 50 वर्ष पूर्व से इस मोहल्ले में चल रहा था विगत कई वर्षों से विपरीत परिस्थितियों के चलते यह बहुमंजिला इमारत खंडहर में बदलती जा रही है और भविष्य में बड़े हादसे का कारक बन सकती है जिम्मेदार लोगों /कमेटी का ध्यान इसकी तरफ बिल्कुल भी नहीं है जिस पुन्य आत्मा ने इस भूमि को बच्चों के भविष्य सुधारने के लिए स्कूल बनवाने के लिए दान में दिया था उनकी भावनाओं के साथ भी खिलवाड़ हो रहा है उनके सपनों को चकनाचूर किया जा रहा है।
जिम्मेदार नागरिकों /अधिकारियों से गुजारिश है कि इस धरोहर को सुरक्षित एवं संरक्षित कराने में सहयोग करें।
यदि आपमे से कोई इस विद्यालय में पढ़ा हो तो अपना संदेश लिखे।👍
कमेंट बॉक्स में अपनी राय /सुझाव अवश्य दें