News14 Himachal

News14 Himachal Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from News14 Himachal, Media/News Company, हमीरपुर, Hamirpur.

Rσσnαk H̤𝖎𝖒𝖆𝖈𝖍𝖆𝖑 D̤𝖎..
हिमाचल, Fastest अपडेट..
भर्तीया.अपराध हमारे नजदीक ,
करेंट अफेयर्स...लोकल (गप-शप )
𝙼𝖔𝖙𝖎𝖛𝖊:*U𝖕-T𝖔-D𝖖𝖙𝖊 Our P𝖊𝖔𝖕𝖑𝖊....
𝖋𝖔𝖑𝖑𝖔𝖜 𝖙𝖍𝖊 𝖕𝖆𝖌𝖊.. ˡⁱᵏᵉ, ˢʰᵃʳᵉ,ˢᵘᵇˢᶜʳⁱᵇᵉ

22/06/2026

हमीरपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हुआ एक्सीडेंट..हमीरपुर में खतरनाक सड़क हादसा
- माँ के सामने बेटी को तीस मीटर तक घसीट कर ले गयी कार हालत को देखते हुए उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया.. भगवान उसे सुरक्षित रखें 🙏

22/06/2026

कांगड़ा के दौलतपुर में चोरों का आतंक, लोगों में दहशत

हमीरपुर में शुरू हुआ राज्य नशा निवारण बोर्ड के कार्यालय का संचालनबोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने सुनील शर्मा ब...
22/06/2026

हमीरपुर में शुरू हुआ राज्य नशा निवारण बोर्ड के कार्यालय का संचालन
बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने सुनील शर्मा बिट्टू की उपस्थिति में संभाला कार्यभार

हमीरपुर 22 जून : शिमला से हमीरपुर स्थानांतरित किए गए राज्य नशा निवारण बोर्ड के कार्यालय का संचालन सोमवार से यहां उपायुक्त कार्यालय परिसर के बचत भवन में विधिवत रूप से आरंभ हो गया। बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने सोमवार सुबह करीब 11ः30 बजे मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू और अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में इस नए कार्यालय में विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया।
हमीरपुर में बोर्ड के कार्यालय की स्थापना के लिए नरेश ठाकुर को बधाई देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ एक बहुत बड़ा अभियान शुरू किया है। इस अभियान को गति प्रदान करने में बोर्ड का यह कार्यालय महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि नरेश ठाकुर ने विद्यार्थी जीवन से ही विभिन्न संगठनों में कई बड़ी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया है और राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार के रूप में भी वह सरकार, प्रशासन, मीडिया और आम लोगों के सहयोग से नशा विरोधी मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और सुनील शर्मा बिट्टू का आभार व्यक्त करते हुए नरेश ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर में राज्य नशा निवारण बोर्ड के कार्यालय की स्थापना प्रत्येक हमीरपुरवासी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नशे के विरुद्ध एक बहुत बड़ी जंग शुरू की है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बोर्ड इस अभियान को एक जन आंदोलन का रूप देगा। नरेश ठाकुर ने सभी लोगों, विशेषकर युवाओं से नशा विरोधी अभियान में सक्रिय योगदान देने की अपील भी की।
कार्यक्रम में एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, एसडीएम संजीत सिंह, एचपीएमसी के बीओडी मैंबर राजेश ठाकुर, कौशल विकास निगम की जिला समन्वयक निशा कटोच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश आनंद, शहनशाह, राजेश चौधरी, मनोज शर्मा, एडवोकेट भाटिया और कई अन्य कांग्रेसी नेता भी उपस्थित थे।

निर्भय एवं निष्पक्ष आईपीएस इल्मा अफरोज को नूरपुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
22/06/2026

निर्भय एवं निष्पक्ष आईपीएस इल्मा अफरोज को नूरपुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

हमीरपुर के टिक्कर के पास हुआ भीषण हादसा, गाड़ी के सारे एयर बैग तक खुल गए
03/06/2026

हमीरपुर के टिक्कर के पास हुआ भीषण हादसा, गाड़ी के सारे एयर बैग तक खुल गए

जिला परिषद भांबला वार्ड की विजयी जिला परिषद सदस्य आरती ठाकुर (अभिलाषा ठाकुर)6142 वोटो से जीती
31/05/2026

जिला परिषद भांबला वार्ड की विजयी जिला परिषद सदस्य आरती ठाकुर (अभिलाषा ठाकुर)6142 वोटो से जीती

सदर थाना नाहन में एक व्यक्ति के खिलाफ खुद को पत्रकार बताकर लोगों से जबरन इंटरव्यू लेने और 11,000 रुपए की रसीद काटकर धन उ...
31/05/2026

सदर थाना नाहन में एक व्यक्ति के खिलाफ खुद को पत्रकार बताकर लोगों से जबरन इंटरव्यू लेने और 11,000 रुपए की रसीद काटकर धन उगाही करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में अनिल कुमार ठाकुर निवासी गांव पंजाहल, तहसील नाहन ने आरोप लगाया कि 21 मई को कृति भूमि न्यूज चैनल से जुड़े बताए जा रहे सतीश कुमार अपने चालक हरि दत्त शर्मा के साथ पंजाहल पहुंचे और बिना अनुमति उनका इंटरव्यू लिया। शिकायतकर्त्ता के अनुसार उसके बाद उन्हें डरा-धमकाकर 11,000 रुपए की रसीद काटी गई और राशि ली गई।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति चुनाव में खड़े अन्य उम्मीदवारों के भी जबरन इंटरव्यू लेकर 11,000 रुपए की रसीद काट रहा था। 30 मई को प्रधान ललिता देवी का भी बिना अनुमति इंटरव्यू लेने और 11,000 रुपए की रसीद काटने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा राजेश कुमार के खेत में चल रहे जेसीबी कार्य की बिना अनुमति वीडियो बनाकर रसीद के लिए दबाव बनाने की बात भी शिकायत में कही गई है।

शिकायत के अनुसार जब प्रधान ललिता देवी ने रिपोर्टिंग संबंधी प्रशासनिक अनुमति मांगी तो संबंधित व्यक्ति कोई अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका। शिकायत में यह भी कहा गया है कि उसका प्रैस कार्ड हरियाणा का है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर सदर थाना नाहन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223, 308(2), 329(3) और 351(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

टिहरा वार्ड से जिला परिषद का चुनाव अनिता कुमारी ने जीता भाजपा पूर्व मंत्री व नेता ठाकुर महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलरि...
31/05/2026

टिहरा वार्ड से जिला परिषद का चुनाव अनिता कुमारी ने जीता भाजपा पूर्व मंत्री व नेता ठाकुर महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलरिया को 46 वोटो से हराया बता दें कि अनीता कुमारी स्वर्गीय प्रभास राणा की पत्नी है

पर्यटन स्थल कसोल में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना पेश आई। गोली लगने से एक स्थानीय लड़का घायल हो गया। पुलिस ने पंजाब के अमृतस...
31/05/2026

पर्यटन स्थल कसोल में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना पेश आई। गोली लगने से एक स्थानीय लड़का घायल हो गया। पुलिस ने पंजाब के अमृतसर से आए 4 पर्यटकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अभी फरार बताया जा रहा है। कुल्लू के कसोल में आज दिन के वक्त स्थानीय युवक और पंजाब से आए पर्यटकों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि एक टूरिस्ट ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। गोली स्थानीय युवक की टांग में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

30/05/2026

जय शनि देव आपका दिन शुभ हो🙏

Address

हमीरपुर
Hamirpur
177001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News14 Himachal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share