arun kumar singh bhadauriya

arun kumar singh bhadauriya digital creator

*शिक्षामित्र सम्मान समारोह आयोजित, मानदेय वृद्धि पर प्रदेश सरकार के प्रति जताया आभार*हमीरपुर। कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे...
06/05/2026

*शिक्षामित्र सम्मान समारोह आयोजित, मानदेय वृद्धि पर प्रदेश सरकार के प्रति जताया आभार*

हमीरपुर। कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में आज मा० विधायक हमीरपुर डॉ. मनोज कुमार प्रजापति एवं जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल की गरिमामयी उपस्थिति में शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय में की गई वृद्धि के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे शिक्षा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी कदम बताया गया।

इस अवसर पर मा० विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों के हितों के प्रति पूर्णतः संवेदनशील है और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मानदेय वृद्धि से शिक्षामित्रों का मनोबल बढ़ेगा और वे और अधिक समर्पण के साथ शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल ने अपने संबोधन में शिक्षामित्रों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी शिक्षामित्रों से अपेक्षा की कि वे बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करते रहें।

कार्यक्रम में शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय से संबंधित प्रतीकात्मक डमी चेक वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं। साथ ही यह अवगत कराया गया कि बढ़े हुए मानदेय का लाभ जनपद के 841 शिक्षामित्रों को प्राप्त होगा। शिक्षामित्रों ने प्रदेश सरकार के इस निर्णय के लिए आभार प्रकट किया।

इस दौरान प्रदेश स्तर पर आयोजित मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा एवं सुना गया।

इस अवसर पर चेयरमैन नगरपालिका हमीरपुर श्री कुलदीप निषाद, मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री महेश गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री आलोक सिंह, जिला सूचना अधिकारी श्री सतीश कुमार, शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष श्री रवींद्र तिवारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

16/04/2026
26/02/2026
PM Shree games Hamirpur
26/02/2026

PM Shree games Hamirpur

08/02/2026

जनवरी माह से फरवरी माह तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सुमेरपुर हमीरपुर में आदरणीय आलोक सिंह प्राचार्य महोदय के नेतृत्व में जनपद के समस्त इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल एवं आईसीटी उपकरण आच्छादित विद्यालयों के दो-दो शिक्षकों का आईसीटी लब एवं स्मार्ट क्लास प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न करने के उपरांत आदरणीय प्राचार्य महोदय द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Address

Hamirpur
210301

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when arun kumar singh bhadauriya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share