13/02/2026
इंदौर के परदेशीपुरा चौराहे स्थित सुगना देवी मैदान में एक महिला घायल हालत में मिली, जिसे पुलिस ने एमवाय अस्पताल पहुंचाया. महिला के प्राइवेट पार्ट के पास “नशे में हूं, दूर रहो” लिखा टैटू मिला है. शरीर पर चोट के निशान होने से मारपीट की आशंका जताई गई है. सीसीटीवी में वह एक व्यक्ति के साथ जाती दिखी है. पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है, परिवार अभी सामने नहीं आया है.इंदौर के परदेशीपुरा चौराहे स्थित सुगना देवी मैदान में एक महिला के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तत्काल इलाज के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई. पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है. महिला के प्राइवेट पार्ट के पास एक टैटू भी मिला है, जिस पर “नशे में हूं, दूर रहो” लिखा है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विस्तृत जांच कर रही है.
Daily Blast