Bharatclicks News

Bharatclicks News आम जन की आवाज आपकी आवाज

15/02/2026

हाथोज बालाजी मंदिर में विधायक बालमुकुंदाचार्य सांसद पुत्र देवायुष को जन्मदिन अभिनंदन करते हुए

30/01/2026

सोने चांदी की ऐतिहासिक गिरावट
आखिरकार गुब्बारा फूटा
#संगरिया #हनुमानगढ़

28/01/2026

ब्रेकिंग
महाराष्ट्र उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की मौत
चार्टर्ड प्लेन हुआ क्रैश

*77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं...*   #संगरिय...
27/01/2026

*77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं...*
#संगरिया #हनुमानगढ़

जयपुर से ओम प्रकाश झाझडिया, एडवोकेट मेंबर पद के   लिए हाई कोर्ट जयपुर से मैदान में हैं और आपके वोट और सपोर्ट की अपेक्षा ...
26/01/2026

जयपुर से ओम प्रकाश झाझडिया, एडवोकेट मेंबर पद के लिए हाई कोर्ट जयपुर से मैदान में हैं और आपके वोट और सपोर्ट की अपेक्षा रखते हैं।
#हनुमानगढ़ #संगरिया

25/01/2026

बिहार के यूट्यूबर Purav Jha का ये वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है इस गाने के माध्यम से देश में चल रहे भ्रष्टाचारपूर्ण व्यवस्था को उजागर किया है।
#संगरिया #हनुमानगढ़

24/01/2026

दिल्ली उत्तरप्रदेश में लोगों के घर और दुकानें स्थानीय प्रशासन/सरकार द्वारा तोड़ी जा रही हैं क्या सरकारें अब जनता को चुन रही हैं ?
#संगरिया #हनुमानगढ़

*राजस्थान संपर्क पोर्टल पर नई सुविधा की शुरुआत* *निस्तारित शिकायतों की एटीआर (Action Taken Report) व्हाट्सएप पर शिकायतकर...
23/01/2026

*राजस्थान संपर्क पोर्टल पर नई सुविधा की शुरुआत*

*निस्तारित शिकायतों की एटीआर (Action Taken Report) व्हाट्सएप पर शिकायतकर्ता को भी होगी उपलब्ध*

हनुमानगढ़। राज्य सरकार द्वारा राजस्थान संपर्क शिकायत निवारण पोर्टल पर नागरिकों की सुविधा एवं पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से एक नई सुविधा प्रारंभ की गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव, जन अभियोग निराकरण विभाग दिनेश कुमार ने बताया कि इस नई व्यवस्था के अंतर्गत निस्तारित शिकायतों की एटीआर (Action Taken Report) अब निस्तारण के बाद व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराई जाएगी।

शिकायत के निस्तारण के बाद संबंधित एटीआर व्हाट्सएप लिंक के माध्यम से सीधे शिकायतकर्ता को भेजी जाएगी, जिससे शिकायतकर्ता को विभाग द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी सरल, त्वरित एवं सहज रूप से दस्तावेजी रूप में प्राप्त हो सकेगी। इस नयी सुविधा के तहत अब शिकायतकर्ता विभाग द्वारा की गई कार्यवाही पर व्हाट्सएप के माध्यम से अपना फीडबैक भी दे सकेगा।

उन्होंने बताया कि इस सुविधा के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु व्हाट्सएप के माध्यम से एटीआर साझा करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। इस नई सुविधा के माध्यम से शिकायत निस्तारण प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी, शिकायतकर्ताओं को समय पर कार्रवाई की जानकारी प्राप्त होगी तथा डिजिटल माध्यम से एटीआर तक आसान और त्वरित पहुंच उपलब्ध होगी।

राजस्थान सरकार संपर्क पोर्टल को नागरिकों के लिए अधिक सुगम बनाने तथा शिकायत निवारण व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में निरंतर नवाचार कर रही है। इसी दिशा में सम्पर्क पोर्टल पर यह नई पहल की गई है।
#संगरिया #हनुमानगढ़
DhruvRaj Godara संगरिया की आवाज़। दा राजस्थान न्यूज़ Bharat Clicks Vinod Kumar Hanumangarh Ki Awaj india awaaz हनुमानगढ़ , Hanumangarh

, हनुमानगढ़ की आवाज़। Hanumangarh Hanumangarh Breaking News - हनुमानगढ़ जिले की हर छोटी बड़ी खबर हनुमानगढ़ की आवाज Hanumangarh हनुमानगढ़ जनमत संगरिया की आवाज़ । Bolta Hindustan

आधुनिक खेती की सीख के लिए 100 किसान रवाना, कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने दिखाई हरी झंडीहनुमानगढ़, 21 जनवरी। जिले के किसानों ...
21/01/2026

आधुनिक खेती की सीख के लिए 100 किसान रवाना, कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने दिखाई हरी झंडी

हनुमानगढ़, 21 जनवरी। जिले के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आत्मा योजना अन्तर्गत पांच दिवसीय अंतरराज्यीय कृषक भ्रमण दल को बुधवार को जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. यादव ने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह भ्रमण किसानों के लिए सीख, नवाचार और वैज्ञानिक खेती अपनाने का बड़ा अवसर है, जिससे हनुमानगढ़ जिले की कृषि क्षमता और मजबूत होगी।

कृषि (आत्मा) उपनिदेशक डॉ. सुभाष चंद्र डूडी ने बताया कि कैफेटेरिया गतिविधि बी-4 (राज्य के भीतर) के अंतर्गत बनाए गए दो दलों में 100 प्रगतिशील युवा किसान शामिल किए गए हैं। ये दल 21 से 25 जनवरी तक लूणकरणसर, बीकानेर, जोधपुर और सूरतगढ़ स्थित प्रमुख कृषि, उद्यानिकी और पशुपालन संस्थानों का अवलोकन करेंगे। किसान राजस्थान ओलिव कल्टीवेशन लिमिटेड, एटीसी बीकानेर, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान, ऊंट अनुसंधान संस्थान, कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर, काजरी संस्थान, केन्द्रीय शुष्क वानिकी संस्थान, कृषि कौशल विकास केंद्र व केवीके मण्डोर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में विशेषज्ञों से संवाद करेंगे और सजीव प्रदर्शनी से नवीन कृषि तकनीकों को समझेंगे।

किसान उन्नत बीज किस्में, सिंचाई जल प्रबंधन, मृदा संरक्षण, संतुलित उर्वरक-कीटनाशी उपयोग, समेकित एवं जैविक खेती, संरक्षित खेती, उद्यानिकी, व्यावसायिक पशुपालन, वैज्ञानिक प्रबंधन तथा फसल अवशेष प्रबंधन जैसे विषयों पर प्रत्यक्ष प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। जिला कलेक्टर ने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे भ्रमण से जो सीखें, उसे अपने खेतों में लागू करें और गाँव के अन्य किसानों को भी प्रेरित करें, ताकि जिले में आधुनिक खेती का प्रसार हो सके।

भ्रमण दल में प्रथम समूह हनुमानगढ़/संगरिया/टिब्बी क्षेत्र के प्रभारी श्री परविन्द्र सिंह तथा सहप्रभारी संदीप हैं, वहीं द्वितीय समूह नोहर/रावतसर/भादरा क्षेत्र के प्रभारी रामेश्वरलाल सहारण और सहप्रभारी नरेश कुमार को नियुक्त किया गया है। दल को रवाना करते समय संयुक्त निदेशक कृषि डॉ. प्रमोद कुमार, सहायक निदेशक कृषि बलकरण सिंह, डॉ. संजीव भादू, रामप्रताप गोदारा, उप परियोजना निदेशक (आत्मा) करणजीत सिंह, कृषि अनुसंधान अधिकारी राजेंद्र सिंह सहित कृषि विभाग का स्टाफ मौजूद रहा
#संगरिया #हनुमानगढ़
______

20/01/2026

ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना अपने उच्चतम स्तर पर
सोने के भाव पहुंचे 150000 प्रति 10 ग्राम

अब ऑनलाइन करें बैंकों से जुड़े कई काम ,जिस बैंक में आपका खाता है उसके व्हाट्सऐप पर Hi भेजें और अपने काम से जुड़े ऑप्शंस ...
18/01/2026

अब ऑनलाइन करें बैंकों से जुड़े कई काम ,जिस बैंक में आपका खाता है उसके व्हाट्सऐप पर Hi भेजें और अपने काम से जुड़े ऑप्शंस पाएं क्लिक करें
#संगरिया #हनुमानगढ़

17/01/2026

“मैं कलेक्टर ऑफिस जाकर वहाँ खुदकुशी कर लूँगा"

यह बात जयपुर की हवा महल विधानसभा में BLO एक फोन कॉल पर चिल्लाते हुए कह रहे हैं

उन्हें वोटरों के नाम काटने पर मजबूर किया जा रहा है

उनका आरोप है कि मुस्लिम वोटरों को निशाना बनाया जा रहा है जबकि उन्होंने इन सब वोटर्स का सत्यापन कर लिया है

हवा महल एक मुस्लिम-बहुल विधानसभा क्षेत्र है

राजस्थान में 3 BLOs की मौत हो चुकी है, जिसमें काम के दबाव और SIR के तरीकों पर सवाल उठे हैं
#संगरिया #हनुमानगढ़

Address

Hanumangarh
335512

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharatclicks News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bharatclicks News:

Share