Nai Taaza

Nai Taaza News & Media Platform

12/09/2025

ऋण राहत के लिए एकमुश्त समाधान योजना 2025-26 लागू

हनुमानगढ़, 12 सितंबर। राज्य सरकार ने ऋणियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से एकमुश्त समाधान योजना (OTS) 2025-26 को मंजूरी दी है। इस योजना में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति, जनजाति, सफाई कर्मचारी, दिव्यांगजन एवं पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगमों की ऋण योजनाओं के लाभार्थियों को शामिल किया गया है।

योजना के तहत 31 मार्च, 2024 तक अतिदेय मूलधन जमा कराने वाले ऋणियों को बकाया साधारण ब्याज एवं दंडनीय ब्याज में छूट मिलेगी। वहीं 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर, 2025 तक मूलधन व ब्याज जमा कराने वाले ऋणियों की केवल दंडात्मक राशि माफ की जाएगी।

यह योजना 1 मई, 2025 से 31 दिसंबर, 2025 तक लागू रहेगी। पहले चरण (1 मई से 30 सितंबर 2025) में मूलधन जमा कराने वालों को ब्याज व शास्ति दोनों से राहत मिलेगी, जबकि दूसरे चरण (1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2025) में केवल शास्ति की छूट दी जाएगी। अतिदेय मूलधन पर किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।

लाभ लेने के इच्छुक ऋणियों को आवेदन प्रपत्र-2 के साथ कुल बकाया राशि चैक, ड्राफ्ट या निफ्ट से जिला परियोजना प्रबंधक, अनुजा निगम कार्यालय में जमा करनी होगी। एक सप्ताह में राशि समायोजन के बाद आवेदन का निस्तारण कर लाभार्थी को सूचित किया जाएगा। न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण वाले ऋणियों को भी लाभ मिलेगा, बशर्ते वे प्रकरण वापस लेने का आवेदन प्रस्तुत करें।

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2016 तक के दो लाख रुपये तक के ऋण पहले ही माफ किए गए थे। उस समय ऋण माफी से वंचित रह गए ऋणी भी इस योजना के तहत अतिदेय मूलधन जमा कर लाभान्वित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अनुजा निगम, पुरानी कलेक्ट्रेट हनुमानगढ़ के कार्यालय में एवं 01552-261146 पर संपर्क किया जा सकता है।

12/09/2025

अब जिला एसआईपीएफ कार्यालय होंगे मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना के सहायता केन्द्र

हनुमानगढ़, 12 सितंबर। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थियों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए एसआईपीएफ विभाग के जिला कार्यालयों को सहायता केन्द्र के रूप में कार्य करने के निर्देश दिए हैं। इस कदम से जरूरतमंद, असहाय और अल्प आय वर्ग के परिवारों को दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सहयोग और मार्गदर्शन मिल सकेगा।

एसआईपीएफ सहायक निदेशक श्री ओमप्रकाश श्योराण ने बताया कि योजना के अंतर्गत रेल, वायु, सड़क दुर्घटना, ऊँचाई से गिरना या वस्तु गिरने से चोट, मकान ढहना, थ्रेशर, कुट्टी मशीन, आरा मशीन, ग्राइंडर जैसी मशीनों से दुर्घटना, बिजली का झटका, डूबना, जलना और रासायनिक द्रव्यों से क्षति जैसी परिस्थितियों में मृत्यु अथवा स्थाई अपंगता होने पर अधिकतम 10 लाख रुपये प्रति परिवार प्रति वर्ष सहायता राशि प्रदान की जाती है।

श्री श्योराण के मुताबिक, दावा प्रस्तुत करने के लिए लाभार्थी सीधे एमएडीबीवाई पोर्टल पर या ई-मित्र केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लेकिन जानकारी के अभाव में कई पीड़ित परिवार दावा मध्यस्थों के जरिए प्रस्तुत कराते हैं, जिससे धोखाधड़ी की आशंका रहती है। ऐसे मामलों की अलग से जांच भी करवाई जा रही है।

योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को समय पर अपनी पॉलिसी का नवीनीकरण करना होगा। सीमान्त कृषक एवं कोविड श्रेणी के पॉलिसीधारक हर वर्ष अपनी पॉलिसी डाउनलोड करें और परिवार के प्रत्येक सदस्य का पंजीयन जनआधार में सुनिश्चित करवाएं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार का दावा बिना मध्यस्थ के सीधे प्रस्तुत किया जा सकता है।

किसी भी जानकारी या कठिनाई की स्थिति में लाभार्थी एसआईपीएफ विभाग के जिला कार्यालय, डेडिकेटेड हेल्पलाइन नंबर 7610989052, 01552-260973 या सेंट्रल हेल्पलाइन नंबर 18001806268 पर संपर्क कर सकते हैं।

12/09/2025

दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री 14 को गंगानगर-हनुमानगढ़ आयेंगे

हनुमानगढ़, 12 सितम्बर। दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह 13 सितम्बर को रात्रि 10.45 बजे दिल्ली से रेल द्वारा रवाना होकर 14 सितम्बर को हनुमानगढ़ पहुंचेंगे। प्रातः 11 बजे जिले के जाखड़ावाली में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 1 बजे जाखड़ावाली से सूरतगढ़ आयेंगे। रात्रि 10 बजे रेल से दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल से संवर रहा गरीब और वंचित वर्ग के युवाओं का करियरमुख्यमंत्री अनुप्रति निःशुल्क कोचि...
12/09/2025

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल से संवर रहा गरीब और वंचित वर्ग के युवाओं का करियर

मुख्यमंत्री अनुप्रति निःशुल्क कोचिंग योजना में अब 30 सितंबर तक आवेदन

30 हजार विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग कराएगी राज्य सरकार

हनुमानगढ़, 12 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीब और वंचित वर्ग के युवाओं को आगे बढ़ने के लिए भरपूर अवसर उपलब्ध करवा रही है। इस वर्ष सरकार 30 हजार छात्र-छात्राओं को मेडिकल, इंजीनियरिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध करवाएगी। मुख्यमंत्री अनुप्रति निःशुल्क कोचिंग योजना 2025-26 के तहत प्रतिष्ठित संस्थानों में निशुल्क कोचिंग के लिए युवा अब 30 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता उपनिदेशक श्री विक्रम सिंह ने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांगजन सहित सभी पात्र युवाओं के हित को ध्यान में रखते हुए इस योजना की अंतिम तिथि 14 सितंबर से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई है। अधिक से अधिक युवा इस योजना का लाभ लेने के लिए एसएसओ आईडी के माध्यम से पंजीकरण कराएं। मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कोचिंग संस्थानों के माध्यम से उत्कृष्ट ढंग से करवा कर रोजगार के समान अवसर प्रदान करना है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स जैसे- मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षाओं, यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा एवं सीडीएस परीक्षा, आरपीएससी द्वारा आयोजित आरएएस, पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा, आरएसएसबी द्वारा पटवारी, कनिष्ठ सहायक परीक्षा, आरआरबी एवं एसएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं, बैकिंग एवं इंश्योरेन्स की भर्ती परीक्षाओं, रीट एवं कांस्टेबल परीक्षा के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उत्कृष्ट ढंग से कराने के अवसर प्रदान किए जाते हैं।

Msg .of Ghagger River gauges on date ..08.09.25.............(M) as under(1) GullaChikka .53695..      cs(2) Khanori..   ...
08/09/2025

Msg .of Ghagger River gauges on date ..08.09.25.............(M) as under

(1) GullaChikka .53695.. cs
(2) Khanori.. 14450..... cs
(3) Chandpur.. ..15400 ... cs
(4) Ottu D/S... 27550 .. cs
(5) Gh.Syphon 19382.. cs
(6) Esc.RD 629.... Nil cs
(7) Nali Bed... 6000 .. .cs
(8) RD 42 GDC. 13332 ..cs
(9) RD133 GDC D/S 9200 .cs
(10) SOG Branch . 1000 . .cs
(11) RD158GDC....9150.......cs
(12) Escape channel (S-8A)
Rangmahal .....Nil.......cs.

1 जुलाई से सम्पूर्ण समावेशन अभियाननजदीकी शिविर में जाए और योजनाओं का लाभ उठाए।
06/08/2025

1 जुलाई से सम्पूर्ण समावेशन अभियान

नजदीकी शिविर में जाए और योजनाओं का लाभ उठाए।

- *भारतमाला रोड के साइड में दोनों तरफ बने गहरे गड्ढे*- *हादसे का अंदेशा, सडक़ भी कई जगह से टूटी*हनुमानगढ़। अमृतसर से जामन...
03/08/2024

- *भारतमाला रोड के साइड में दोनों तरफ बने गहरे गड्ढे*
- *हादसे का अंदेशा, सडक़ भी कई जगह से टूटी*

हनुमानगढ़। अमृतसर से जामनगर तक बनी भारतमाला रोड के निर्माण में इस्तेमाल घटिया सामग्री की परतें अब धीरे-धीरे उधड़ रही हैं। गत दिनों हुई बारिश के बाद हनुमानगढ़ से होकर गुजर रही भारतमाला रोड के दोनों साइडों में मिट्टी धंसने से कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। भारतमाला रोड भी कई जगह से टूट चुकी है। क्षेत्र के कुछ जागरूक नागरिक शनिवार को जब भारतमाला रोड से भद्रकाली मंदिर जा रहे थे तो रास्ते में सडक़ के दोनों तरफ साइडों में इन गड्ढों को देखा। उन्होंने इस बारे में जिला कलक्टर से दूरभाष पर बात कर स्थित से अवगत करवाया। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को मौके पर भेजने के लिए आश्वस्त किया। गुरजीवन सिंह सिद्धू और सन्नी जुनेजा ने बताया कि जगह-जगह बने इन गड्ढों के कारण भारतमाला रोड धंस सकती है और कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। भारी वाहन नीचे गिर सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सडक़ निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। अभी तक भारतमाला रोड का निर्माण पूर्ण नहीं हुआ है और न ही टोल प्लाजा शुरू हुए हैं। इससे पहले ही जगह-जगह से सडक़ टूट चुकी है। साइडों में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। भारतमाला रोड सावन की पहली बरसात ही नहीं झेल पाई। अभी से ही सडक़ के यह हालात हैं तो आगे क्या होगा, अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए और सडक़ की मरम्मत करवानी चाहिए। क्योंकि आगामी दिनों में और बारिश होगी। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन समय रहते चेते। इस मौके पर दलीपसिंह ढिल्लों, गुरजीवन सिंह सिद्धू, लवली मौजूद थे।

24/05/2024

Address

HANUMANGARH

335512

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nai Taaza posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Nai Taaza:

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share