I B The Last Post

I B The Last Post आपकी हर बड़ी खबर का भरोसेमंद साथी
ब्रेकिंग न्यूज़ | ताजा अपडेट| वायरल स्टोरीज़
जुड़े रहे हमारे साथ|

30/09/2026

बिट्टू शॉपिंग मॉल में भीषण आग, लाखों रुपये के कपड़े जलकर खाक।
बिलग्राम। नगर के सदर बाजार स्थित बिट्टू शॉपिंग मॉल में मंगलवार देर रात करीब 12:10 बजे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने मॉल में रखे कपड़ों और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर पड़ोस में स्थित हाफिज जी गारमेंट्स की दुकान को तत्काल खाली करा लिया गया।स्थानीय लोगों ने मॉल से धुआं उठता देख संचालक को सूचना दी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मॉल के अंदर रखा अधिकांश सामान जलने लगा। आग फैलने की आशंका को देखते हुए आसपास के लोगों को सतर्क किया गया।मॉल के अंदर से आग बुझाना मुश्किल होने पर दमकल कर्मियों ने पड़ोसी अनिल राठौर की छत का सहारा लिया। छत से मॉल की दीवार तोड़कर अंदर पहुंचने का रास्ता बनाया गया, जिसके बाद दमकल टीम ने भीतर पहुंचकर आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
इस अग्निकांड में मॉल के अंदर रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। मॉल संचालक लखन गुप्ता के भाई रामजी गुप्ता के अनुसार आग से कई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। देर रात तक दमकल कर्मी और स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुटे रहे। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
#बिलग्राम
#समाचार

#फेसबुकलाइव

गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी,17 यात्री घायल,दो  गंभीर।बिलग्राम में गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के दिल्ली से ल...
29/09/2026

गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी,17 यात्री घायल,दो गंभीर।
बिलग्राम में गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के दिल्ली से लखनऊ जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा करीब साढ़े चार बजे हुआ, जिसके बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकलवाया। इस हादसे में 17 यात्री घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है।
#बिलग्राम
#सडकदुर्घटना

#फेसबुकलाइव
#समाचार

 #बिलग्राम #दैनिक जनसंदेश टाइम्स मोबाईल नम्बर-9889987444  Npp Bilgram Hardoi  #अनदेखी #लापरवाही
28/09/2026

#बिलग्राम
#दैनिक जनसंदेश टाइम्स
मोबाईल नम्बर-9889987444

Npp Bilgram Hardoi
#अनदेखी
#लापरवाही

 #बिलग्राम #दैनिक जनसंदेश टाइम्स मोबाईल नम्बर-9889987444   #हरदोई
27/09/2026

#बिलग्राम
#दैनिक जनसंदेश टाइम्स
मोबाईल नम्बर-9889987444

#हरदोई

नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री यो...
26/09/2026

नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।


खबरों को पढ़ते रहिए हमारे साथ।

26/09/2026

*"प्रधानमंत्री वोट चोर है। मैं रोज ये आरोप लगा रहा हूं तो प्रधानमंत्री चुप क्यों है? क्योंकि प्रधानमंत्री वोट चोर है और वो जानता है कि हमने उसे पकड़ लिया है।"*

~Rahul Gandhi

26/09/2026

*जो भी हमारे चुनावों की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ छेड़छाड़ करता है, वह देश के साथ गद्दारी कर रहा है। चुनाव आयुक्त पर देशद्रोह का मुक़दमा चलना चाहिए।*

- प्रियंका गांधी

25/09/2026

*तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत, CCTV में कैद हुआ हादसा*

यूपी में बस्ती जिले के नामचीन जयपुरिया स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर वेदप्रकाश की दर्दनाक मौत हो गई

वह पिछले 15 दिनों से स्कूल में पेंट का काम कर रहा था

पेंट करने के दौरान ही बेलेंस बिगड़ गया और हादसा हो गया।

नमामि भारतम् के अंतर्गत ‘सम्पूर्ण वन्देमातरम्’ सामूहिक गायन कार्यक्रम सम्पन्न।बिलग्राम -नमामि भारतम् अभियान के अंतर्गत व...
25/09/2026

नमामि भारतम् के अंतर्गत ‘सम्पूर्ण वन्देमातरम्’ सामूहिक गायन कार्यक्रम सम्पन्न।

बिलग्राम -नमामि भारतम् अभियान के अंतर्गत वन्देमातरम् की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री सीताराम सरस्वती विद्या मन्दिर, मोहल्ला खतराना, बिलग्राम (हरदोई) में ‘सम्पूर्ण वन्देमातरम्’ सामूहिक गायन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अनिल राठौर तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री मनी, श्रीमती दीपा विश्वास एवं श्री नीरज गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन श्री नीरज गुप्ता ने किया तथा अध्यक्षता श्री मंगतराम जी ने की।इस अवसर पर श्री शिव प्रकाश दीक्षित, श्री अवधेश कुमार सिंह, श्री धर्मेन्द्र जी, पत्रकार श्री इसलाम, श्री विवेक चतुर्वेदी सहित अन्य पत्रकारगण भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्री रामलखन जी ने किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना एवं ‘सम्पूर्ण वन्देमातरम्’ का भावार्थ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ब्रह्मचारी जी ने प्रस्तुत किया। उन्होंने वन्देमातरम् के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़े महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्यगण एवं भैया-बहनों (विद्यार्थियों) ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक रूप से वन्देमातरम् का गायन किया। कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति एवं सांस्कृतिक चेतना के वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
#श्रीसीतारामसरस्वतीशिशुमंदिर
#बिलग्राम

mishra
Deepa Vishwaas

25/09/2026

*अखिलेश यादव की PDA यात्रा का शुभारंभ !!*

2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर पीडीए यात्रा का शुभारंभ.

अखिलेश यादव को देखने सुनने को उमड़ा हुजूम.

राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से यात्रा का आगाज ...
#समाजवादीपार्टी
#अखिलेशयादव
#उत्तरप्रदेश

Address

मोहल्ला कासुपेट वार्ड नंबर 10 थाना बिलग्राम जिला हरदोई
Hardoi
241301

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when I B The Last Post posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share