Dabang Zila Hardoi

Dabang Zila Hardoi ये पेज अपने हरदोई का हैं अपने हरदोई का नाम रौशन हो तो ज्यादा इस पेज को सपोर्ट करे और शेयर भी करे

इलाज के बहाने पत्नी को जंगल ले गया पति,14 वार के बाद दबाया गला... हरदोई में भरोसे का कत्लहरदोई में पति-पत्नी के रिश्ते क...
19/08/2026

इलाज के बहाने पत्नी को जंगल ले गया पति,14 वार के बाद दबाया गला... हरदोई में भरोसे का कत्ल

हरदोई में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली खौफनाक वारदात सामने आई है। जिस पति पर घायल पत्नी ने इलाज और जिंदगी बचाने का भरोसा किया, आरोप है कि वही उसे अस्पताल से ‘बेहतर इलाज’ के बहाने बाहर ले गया और मंगोलापुर के जंगल में उसकी जिंदगी खत्म कर दी। इससे पहले लालपालपुर चौराहे पर पत्नी को बेरहमी से पीटे जाने का आरोप है। जंगल में महिला के शरीर पर 14 गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जबकि पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले में आरोपी पति सत्यपाल यादव और उसके भाई सत्यप्रकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतका 36 वर्षीय कोमल लखनऊ के नाका कोतवाली क्षेत्र के बिरहाना की रहने वाली थी। करीब 17 साल पहले उसकी शादी हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र के कनेहटा गांव निवासी सत्यपाल से हुई थी और दोनों के चार बच्चे हैं। परिजनों और पुलिस के मुताबिक, पिछले कुछ समय से दोनों के बीच रिश्ते बेहद खराब चल रहे थे। आरोप है कि सत्यपाल का अपने बड़े भाई की साली से संबंध था और वह उसे घर में रखने लगा था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ता गया। परेशान कोमल अपने सबसे छोटे बच्चे के साथ संडीला चली गई और प्लाईवुड फैक्टरी में काम करने लगी। वह बाकी बच्चों से मिलने कभी-कभी कनेहटा आती थी।

बृहस्पतिवार शाम कोमल अपने बड़े बेटे के बुलाने पर लालपालपुर चौराहे पहुंची थी। बेटे ने उसे कपड़े खरीदवाने के लिए बुलाया था। लेकिन वहां पहुंचते ही उसकी मुलाकात पति सत्यपाल से हो गई। दोनों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते सत्यपाल ने पत्नी को सड़क पर गिराकर पीटना शुरू कर दिया। लात-घूंसों से की गई मारपीट में कोमल गंभीर रूप से घायल हो गई। चौराहे पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया और इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। यहां उसका इलाज चल ही रहा था कि देर रात पति अपने भाई के साथ अस्पताल पहुंचा और बेहतर इलाज’ कराने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गया।

यहीं से इस कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने हर किसी को झकझोर दिया। आरोप है कि सत्यपाल और उसका भाई कोमल को अस्पताल या डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय मंगोलापुर के जंगल में ले गए। सुनसान जगह पर महिला पर किसी धारदार या भारी वस्तु से हमला किया गया। पोस्टमार्टम में उसके शरीर पर 14 चोटों के निशान मिले हैं। आरोप है कि हमले के बाद सत्यपाल ने कोमल का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को जंगल की झाड़ियों में छोड़कर दोनों वहां से फरार हो गए। जिस पत्नी ने पति की बात पर भरोसा कर अस्पताल से उसके साथ कदम बाहर रखा था, वही भरोसा उसकी जिंदगी का आखिरी फैसला बन गया।

शनिवार सुबह मंगोलापुर के जंगल से गुजर रहे चौकीदार की नजर झाड़ियों में पड़े महिला के शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान, देहात कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और जांच में मृतका की पहचान कोमल के रूप में हुई। पुलिस ने अस्पताल के रिकॉर्ड और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ीं तो जांच पति तक पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी सत्यपाल और उसके भाई सत्यप्रकाश को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ कर हत्या की वजह, वारदात में दोनों की भूमिका और इस्तेमाल किए गए हथियार समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि और शरीर पर मिले 14 चोटों के निशान इस वारदात की भयावहता को बयां कर रहे हैं।

Address

Hardoi
241001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dabang Zila Hardoi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share