Hardoi Ki Awaaj

Hardoi Ki Awaaj हरदोई जिले की हर छोटी-बड़ी खबर, जनसमस्याएं और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले। निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी

21/08/2026

🔥 राजस्थान सरकार को आशुतोष रांका का 48 घंटे का अल्टीमेटम!

जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान कथित मारपीट के मामले को लेकर CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने राजस्थान सरकार और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के सामने कड़ा रुख अपनाया है।

रांका ने 48 घंटे के भीतर कार्रवाई की मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने पर राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

अब सवाल—क्या 48 घंटे में सरकार कार्रवाई करेगी या राजस्थान में बड़ा आंदोलन देखने को मिलेगा?

📍 Hardoi Ki Awaaz | बड़ी खबर, सीधी बात

19/12/2025

🔴 हरदोई | अहिरोरी ब्लॉक में बिजली विभाग की खुली गुंडागर्दी, 3 दिन से अंधेरे में गांव

अहिरोरी ब्लॉक के अंतर्गत 33/11 केवी उपकेंद्र बेनीगंज से जुड़ा पुराना प्रताप नगर फीडर पिछले तीन दिनों से पूरी तरह बंद है, लेकिन बिजली विभाग के JE, SDO और SSO पूरी तरह बेखौफ होकर सोए हुए हैं।

ग्रामीण लगातार फोन कर रहे हैं, शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं।
फोन नहीं उठते, और जब अधिकारी सामने मिलते हैं तो काम के बजाय लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना रवैया दिखाया जाता है।

❗ सबसे बड़ा और गंभीर सवाल

SDO पुनीत दुबे और JE सर्वेश कुमार के आने के बाद से क्षेत्र में एक दिन भी ढंग से बिजली नहीं मिली।
क्या यही “सुशासन” है?
क्या जनता को अंधेरे में रखकर सरकारी वेतन लिया जा रहा है?

⚠️ खुला आरोप

👉 UPPCL पोर्टल की शिकायतें बिना बिजली ठीक किए क्लोज कर दी जाती हैं
👉 जनसुनवाई पोर्टल पर झूठी आख्या लगाकर कागजों में सब ठीक दिखा दिया जाता है
👉 ग्राउंड पर न कोई निरीक्षण, न कोई जिम्मेदारी

Hardoi Ki Aawaz साफ पूछता है —
क्या झूठी रिपोर्ट लगाना अब बिजली विभाग की आधिकारिक नीति बन चुकी है?
क्या अधिकारियों को न जनता का डर है, न प्रशासन का?

ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और साफ मांग है कि —
➡️ ऐसे लापरवाह और गैर-जिम्मेदार अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड किया जाए
➡️ पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच हो
➡️ यह बताया जाए कि झूठी आख्या किसके आदेश पर लगाई जा रही है

---

🔥 Hardoi Ki Aawaz प्रशासन को खुली चेतावनी देता है
अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो यह मुद्दा
जिले से निकलकर मंडल और शासन तक पहुंचाया जाएगा।

📢 जनता पूछ रही है — जवाब कौन देगा?
📢 Hardoi Ki Aawaz चुप नहीं बैठेगा।

Address

Hardoi
241001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hardoi Ki Awaaj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share