Bharattvnews

Bharattvnews उत्तराखंड व उत्तरप्रदेश और अन्य राज्यों की भी खबरे देखने के लिए चैनल से जुड़े रहे संम्पर्क सूत्र:(9758549788,9368453017)
(2)

30/08/2026

उत्तराखण्ड। मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! पानी वाले बैंड पर लगा लंबा जाम कड़ी मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर मार्ग को आवाजाही के लिए खोला गया।

30/08/2026

शांति व्यवस्था भंग करने पर 05 आरोपितों के विरुद्ध की गई कार्यवाही।

चौकी इकबालपुर पर प्रथम पक्ष जनेश्वर आदि व द्वितीय पक्ष दीपक आदि जो आपस में रिश्तेदार है द्वितीय पक्ष अपनी बहन की शिकायत और प्रथम पक्ष अपने भाई की शिकायत लेकर चौकी इकबालपुर पर गए जहां दोनों पक्ष अचानक शोर शराबा करने लगे ओर उत्तेजित होकर एक दूसरे पर आमद प्रसाद हो गए जिनको पुलिस कर्मियों के द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया।

किन्तु नही माने आरोपितों के विरूद्ध अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस में कारण गिरफ्तारी बताकर हिरासत पुलिस लिया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. दीपक पुत्र रमेश
2. अमन पुत्र रमेश
निवासी बेहडेकी सैदाबाद
3. जनेश्वर पुत्र इंद्रपाल
4. आनंद पुत्र इंद्रपाल
5. बृजेश पुत्र इंद्रपाल निवासी नगला कुबडा कोतवाली झबरेड़ा जिला हरिद्वार।

पुलिस टीम
उ0नि0 नीरज रावत
हेड कांस्टेबल गजपाल
कांस्टेबल सुरेंद्र चौहान

30/08/2026

खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखण्ड विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की विभिन्न टीमों द्वारा जनपद हरिद्वार में विशेष अभियान के तहत रिटेल स्टोरों, ई-कॉमर्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, डेरियों तथा किराना दुकानों पर निरीक्षण कर प्रभावी कार्यवाही की गयी।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन द्वारा शिवालिक नगर में स्थित रिटेल स्टोरों का निरीक्षण किया गया। मौके पर 04 खाद्य पदार्थों - देशी घी, मैदा, साबुत काली मिर्च तथा पोहा के नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये। पोहा निर्माता कम्पनी - पंसारी इण्डस्ट्रीज, नई दिल्ली को लेबल पर निर्माता कम्पनी का नाम व पता अंकित न करने, स्कैन कोड में गलत निर्माता का नाम अंकित करने तथा लेबल पर किये गये हैल्थ क्लेम (Health Claims) के कारण नोटिस जारी किया गया है तथा मैदा बनाने वाली निर्माता कम्पनी - ग्रो मोर स्पाइसेज एण्ड पल्सेस गुरुग्राम हरियाणा को मैदा के लेबल पर एक्सपायरी तिथि अंकित न करने के कारण नोटिस जारी किया गया।वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा ज्वालापुर, आर्यनगर तथा रानीपुर मोड़ स्थित रिटेल स्टोरों तथा ई-कॉमर्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म - जेप्टो (Zepto) कम्पनी का निरीक्षण किया गया। जेप्टो कम्पनी के निरीक्षण में कम्पनी द्वारा मौके पर फूड लाइसेन्स प्रस्तुत नहीं किया गया तथा वेयरहाउस से सम्बन्धित अनिवार्य दस्तावेज - वर्करों के मेडिकल, पेस्ट कंट्रोल आदि प्रस्तुत नहीं किये गये तथा कई खाद्य पदार्थों के लेबल पर निर्माण तिथि एवं एक्सपायरी तिथि अपठनीय पायी गयी जिस कारण जेप्टो कम्पनी को मौके पर नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 04 खाद्य पदार्थों - खाद्य तेल, सूजी, जूस एवं तेल के नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये।वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पाण्डेय द्वारा रुड़की शहर के सिविल लाइन्स क्षेत्र में स्थित रिटेल स्टोरों एवं किराना दुकानों का निरीक्षण किया गया। मौके पर 03 खाद्य पदार्थों - खाद्य तेल, चायपत्ती तथा देशी घी के नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये। निरीक्षण में पायी गयी अनियमितताओं तथा मौके पर अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर दो (02) खाद्य कारोबार कर्ताओं को नोटिस जारी किया गया।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार द्वारा भगवानपुर एवं आस-पास स्थित रिटेल दुकानों का निरीक्षण किया गया। मौके पर प्रयोगशाला जांच हेतु 6 खाद्य पदार्थों - बेसन, सूजी, नमकीन, बिस्कुट, चाय पत्ती तथा खाद्य तेल के नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये।वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव द्वारा झबरेड़ा तथा नारसन में स्थित रिटेल दुकानों एवं डेरियों का निरीक्षण किया गया। मौके पर 02 (दो) खाद्य पदार्थों - मावा एवं देशी घी के नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये। इस प्रकार आज जनपद में कुल 19 खाद्य पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये।

30/08/2026

#उज्जैन के जिला पंचायत के पास हॉर्न बजाने को लेकर चाकू मारकर ट्रैक्टर शोरूम संचालक की हत्या करने वाले चार आरोपियों का माधवनगर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर जुलूस निकाला।

30/08/2026

संत शिरोमणि श्री गुरू रविदास महाराज जी की 650 वी जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा ने ज्वालापुर विधानसभा मे कलश वंदन यात्रा का किया आयोजित।
जिसमे

समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश वंदन यात्रा कार्यक्रम दा ग्रेट लज्जा बौगला मे संपन्न हुआ। #650

30/08/2026

संदिग्ध किरदारों पर है पुलिस की नजर, हरिद्वार पुलिस का सत्यापन अभियान जारी।

29/08/2026

खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखण्ड विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा रक्षा बन्धन एवं जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत दिये गये निर्देशों।
जनपद हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों के द्वारा रेस्टोरेंट, ऑन लाईन ई प्लेटफार्म, मिठाई दुकानों, का निरीक्षण किया गया।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, दिलीप जैन द्वारा पेंटागन मॉल स्थित मैक डोनल्ड रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। बर्गर एवं अन्य खाद्य पदार्थों के निर्माण में बदबूदार, खराब हो चुके तथा मानव उपभोग के लिये अनुपयुक्त पाये गये कटे हुये प्याज का उपयोग करते पाया गया तथा खाद्य पदार्थों के निर्माण में बेस के रूप में उपयोग किये जा रहे टोरटिला रैप के लैबल पर निर्माण तिथि एवं एक्सपायरी तिथि मिटाने के कारण, मौके पर नोमिनी चैंज के उपरान्त भी फूड लाईसेंस में नये नोमिनी का इन्डोर्स ना करवाने पर तथा फूड लाईसेंस में मीट एवं मीट प्रोडक्ट तथा आइस्कीम एवं डेजर्ट की फूड कैटेगरी, का इन्डोर्स न होने के कारण मौके पर ही मीट प्रोडक्ट तथा आइस्क्रीम एवं डेजर्ट के निर्माण एवं विकय पर रोक लगा दी गयी है तथा उक्त रेस्टोरेंट के फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति की गयी है। मौके पर आइस्कीम डेजर्ट में प्रयोग किये जाने वाले कोटेड किस्पीज तथा बटर स्कॉच चॉको डिप के 02 नमूनें प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, कैलाश टम्टा द्वारा नगर निगम हरिद्वार के द्वारा आर्यनगर एवं ज्वालापुर स्थित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। आर्यनगर स्थित पिलपकार्ट के ऑनलाईन शॉपिंग प्लेटफार्म, इंस्टाकार्ट नामक प्रतिष्ठान के निरीक्षण के दौरान आवश्यक दस्तावेज कर्मचारियों का मेडिकल, पानी की रिपोर्ट, पेस्ट कंन्ट्रोल, एवं स्टॉक सम्बन्धी अभिलेख प्रस्तुत नही कर पाने एवं खाद्य सामाग्रियों का रख रखाव एवं भण्डारण मानकों के अनुरूप न पाये जाने पर, सम्बन्धित प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही पटियाला, पंजाब की देशी घी निर्माता कम्पनी को भ्रामक दावों के सम्बन्ध में नोटिस दिया गया। मौके पर देशी घी-01, भुना चना 01 एवं दाल-01 कुल 03 नमूनें प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव द्वारा उर्स मेले के दृष्टिगत पिरान कलियर में प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। मौके पर इलायची दाना, सोन हलवा, सोया रिफाइंड तेल, हल्दी पाउडर के कुल 04 नमूनें प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पाण्डेय द्वारा रूडकी शहर में स्थित मिठाई दुकानों तथा रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया गया। प्रयोगशाला जांच हेतु बेसन लड्डू-01, चॉकलेट बर्फी-01 तथा चॉकलेट टॉफी-01 सहित कुल 03 नमूनें लिये गये। निरीक्षण कार्यवाही के दौरान पुरानी तहसील, मैन बाजार की दुकानें बन्द होने लगी।

इस प्रकार जनपद हरिद्वार में कुल 12 खाद्य पदार्थों के नमूनें प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये।

29/08/2026

SIR को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दी जानकारी क्या कहा देखे खबर।

29/08/2026

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने काँवड़ मेला के बाद जिले भर की सभी सड़को को गड्ढा मुक्त करने के दिये निर्देश।

29/08/2026

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं उतरे धरातल पर।

संबंधित अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग का किया जा रहा निरीक्षण।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वर्षा एवं कांवड़ यात्रा के दौरान हुए गड्ढों की त्वरित गति मरम्मत करने के दिए जा रहे निर्देश।

चल रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्यों का भी लिया जा रहा जायजा निर्माण कार्यों को गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के संबंधित कार्यदाई संस्था एवं अधिकारियों को दिए जा रहे निर्देश।

Address

Haridwar
Haridwar

Telephone

+919758549788

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharattvnews posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bharattvnews:

Shortcuts

Share