Pyara Vrindavan Dham - Radhakrishna

Pyara Vrindavan Dham - Radhakrishna Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Pyara Vrindavan Dham - Radhakrishna, Digital creator, Sonepat, Haryana.

✨ श्री राधा-कृष्ण के चरणों में समर्पित ✨
🌸 श्री वृन्दावन धाम की महिमा और दिव्य सुविचार
🎶 मधुर भजन और कान्हा की लीलाएँ
🙌 जुड़िये हमारे भक्तिमय परिवार से
🚩 जय श्री राधे कृष्णा!

“पूर्व-जन्म के दोष”एक व्यक्ति हमेशा ईश्वर के नाम का जाप किया करता था। धीरे धीरे वह काफी बुजुर्ग हो चला था इसीलिए एक कमरे...
01/07/2026

“पूर्व-जन्म के दोष”

एक व्यक्ति हमेशा ईश्वर के नाम का जाप किया करता था। धीरे धीरे वह काफी बुजुर्ग हो चला था इसीलिए एक कमरे मे ही पड़ा रहता था। जब भी उसे शौच, स्नान आदि के लिये जाना होता था वह अपने बेटो को आवाज लगाता था और बेटे ले जाते थे।
धीरे-धीरे कुछ दिन बाद बेटे कई बार आवाज लगाने के बाद भी कभी-कभी आते और देर रात तो नहीं भी आते थे। इस दौरान वे कभी-कभी गंदे बिस्तर पर ही रात बिता दिया करते थे। जब और ज्यादा बुढ़ापा होने के कारण उन्हें कम दिखाई देने लगा।

एक दिन रात को निवृत्त होने के लिये जैसे ही उन्होंने आवाज लगायी, तुरन्त एक लड़का आता है और बडे ही कोमल स्पर्श के साथ उनको निवृत्त करवा कर बिस्तर पर लेटा जाता है। अब ये रोज का नियम हो गया।

एक रात उनको शक हो जाता है कि, पहले तो बेटों को रात में कई बार आवाज लगाने पर भी नही आते थे,, लेकिन ये तो आवाज लगाते ही दूसरे क्षण आ जाता है और बडे कोमल स्पर्श से सब निवृत्त करवा देता है। एक बार वह बुढ़ा व्यक्ति उसका हाथ पकड़ लेता है और पूछता है कि सच बता तू कौन है ? मेरे बेटे तो ऐसे नही हैं। तभी अन्धेरे कमरे में एक अलौकिक उजाला हुआ और उस लड़के रूपी ईश्वर ने अपना वास्तविक रूप दिखाया।

वह व्यक्ति रोते हुये कहता है–‘हे प्रभु ! आप स्वयं मेरे निवृत्ती के कार्य कर रहे हैं। यदि मुझसे इतने प्रसन्न हो तो मुक्ति ही दे दो ना।’

प्रभु कहते है–‘जो आप भुगत रहे है वो आपके प्रारब्ध हैं। आप मेरे सच्चे साधक है, हर समय मेरा नाम जप करते हैं इसलिये मैं आपके प्रारब्ध भी आपकी सच्ची साधना के कारण स्वयं कटवा रहा हूँ।’

व्यक्ति कहता है–‘क्या मेरे प्रारब्ध आपकी कृपा से भी बड़े है?? क्या आपकी कृपा, मेरे प्रारब्ध नही काट सकती है ?’

प्रभु कहते है–‘मेरी कृपा सर्वोपरि हैं ये अवश्य आपके प्रारब्ध काट सकती है, लेकिन फिर अगले जन्म मे आपको ये प्रारब्ध भुगतने फिर से आना होगा। यही कर्म नियम है। इसलिए आपके प्रारब्ध मैं स्वयं अपने हाथो से कटवा कर इस जन्म-मरण से आपको मुक्ति देना चाहता हूँ।’
प्रभु ये भी कहते है–‘प्रारब्ध तीन तरह के होते है–मन्द, तीव्र तथा तीव्रतम। मन्द प्रारब्ध मेरा नाम जपने से कट जाते हैं।। तीव्र प्रारब्ध किसी सच्चे सन्त का संग करके श्रद्धा और विश्वास से मेरा नाम जपने पर कट जाते हैं,,परन्तु तीव्रतम प्रारब्ध भुगतने ही पड़ते है,,, लेकिन जो हर समय श्रद्धा और विश्वास से मुझे जपते हैं, उनके प्रारब्ध मैं स्वयं साथ रहकर कटवाता हूँ और तीव्रता का अहसास नहीं होने देता हूँ।’

प्रारब्ध पहले रचा, पीछे रचा शरीर।
तुलसी चिन्ता क्यों करे, भज ले श्री रघुबीर॥
जय जय श्री राधे!!!!👏🏻🙌🏻

अद्भुत युगल छविपीताम्बर धारी नटवर नागर,राधा संग सजे हैं करुणा के सागर॥अधरों पे मुरली, शीश पे मोरपंख सोहे,मंद मुस्कान से ...
22/06/2026

अद्भुत युगल छवि
पीताम्बर धारी नटवर नागर,
राधा संग सजे हैं करुणा के सागर॥
अधरों पे मुरली, शीश पे मोरपंख सोहे,
मंद मुस्कान से तीनों लोक को मोहे॥
लहंगा कसीदाकारी, रूप अनुपम श्यामा का,
झुकता है शीश यहाँ सारे जमाना का॥
दियों की रोशनी, फूलों का यह दरबार,
कल्याण करो हे प्रभु, स्वीकारो हमारा प्यार॥

💕

🌷गुलाबी श्रृंगार में सांवरिया🌷गुलाबी पगड़ी, फूलों का गहना,अति सुंदर मेरे मोहन का रहना॥सोने की मुरली होठों पे सुहाए,देख छ...
21/06/2026

🌷गुलाबी श्रृंगार में सांवरिया🌷

गुलाबी पगड़ी, फूलों का गहना,
अति सुंदर मेरे मोहन का रहना॥
सोने की मुरली होठों पे सुहाए,
देख छवि यह मन हर्षाए॥
नयनों में करुणा की सागर न्यारी,
बलिहारी जाऊँ तुम||

🦚सलोने सांवरिया🦚हरे पट में सजे हैं कान्हा, रूप बड़ा मनभावन है,मुकुट पे सोहे मोरपंख, जैसे बरसे सावन है॥अधरों पर बाँसुरी स...
20/06/2026

🦚सलोने सांवरिया🦚

हरे पट में सजे हैं कान्हा, रूप बड़ा मनभावन है,
मुकुट पे सोहे मोरपंख, जैसे बरसे सावन है॥
अधरों पर बाँसुरी साजे, उँगलियों का खेल निराला,
जिसने देखा वो खो गया, ऐसा है मेरा कमलीवाला॥
फूलों की यह महकती माला, नयनों में करुणा की धार,
न्योछावर कर दूँ इस छवि पर, मैं अपना यह सारा संसार॥

* ज्ञान से शब्द समझ में आते हैं,* और अनुभव से अर्थ... 🌸* इंसान बहुत कमाल का है,* पसंद करे तो बुराई नहीं देखता,* और नफ़रत...
19/06/2026

* ज्ञान से शब्द समझ में आते हैं,
* और अनुभव से अर्थ... 🌸
* इंसान बहुत कमाल का है,
* पसंद करे तो बुराई नहीं देखता,
* और नफ़रत करे तो अच्छाई नहीं देखता।
* सब कुछ कन्हाई पर छोड़कर निश्चित हो जाओ!

🙏 जय श्री कृष्णा | राधे-राधे 🙏

प्रेम का कोई अंत नहीं, ना कोई शुरुआत है...जहाँ राधा-कृष्ण का नाम है, वहीं जीवन की हर सुंदर बात है। 🌸मन की हर व्याकुलता श...
18/06/2026

प्रेम का कोई अंत नहीं, ना कोई शुरुआत है...
जहाँ राधा-कृष्ण का नाम है, वहीं जीवन की हर सुंदर बात है। 🌸
मन की हर व्याकुलता शांत हो जाती है,
जब जुबां पर केवल 'राधे-राधे' की मिठास आ जाती है।
✨ जय श्री राधे ✨
💗 राधे-राधे 💗

राधे-राधे नाम में ऐसी मिठास है...जो हर मुरझाए दिल को असीम शांति और प्रेम से भर दे। ✨संसार की हर चिंता को भूलकर,आज का दिन...
17/06/2026

राधे-राधे नाम में ऐसी मिठास है...
जो हर मुरझाए दिल को असीम शांति और प्रेम से भर दे। ✨

संसार की हर चिंता को भूलकर,
आज का दिन केवल श्रीजी के चरणों में समर्पित करें।

🌸 शुभ प्रभात 🌸
✨ राधे-राधे ✨

जो कर्म भगवान को प्रिय होते हैं, वही कर्म पुण्य होते हैं, हमारे किसी आचरण से, व्यवहार से, वक्तव्य से या किसी अन्य प्रकार...
16/06/2026

जो कर्म भगवान को प्रिय होते हैं, वही कर्म पुण्य होते हैं, हमारे किसी आचरण से, व्यवहार से, वक्तव्य से या किसी अन्य प्रकार से कोई दुखी ना हो, हमारा जीवन दूसरों के जीवन में समाधान बने समस्या नहीं, यही चिन्तन पुण्य है और परमार्थ का मार्ग भी!!

जय श्री राधे कृष्ण.....

✨प्रेम वही सच्चा है...जहाँ नाम नहीं, बस अटूट एहसास होता है।राधा-कृष्ण की तरह जो मिल जाए,वह रिश्ता जीवन में सबसे खास होता...
16/06/2026

✨प्रेम वही सच्चा है...
जहाँ नाम नहीं, बस अटूट एहसास होता है।
राधा-कृष्ण की तरह जो मिल जाए,
वह रिश्ता जीवन में सबसे खास होता है। ✨

🪈 शुभ प्रभात | राधे-राधे 🪈

राम नाम के जप मे कोई नियम नही है।न देशकालनियमः शौचाशौचविनिर्णयः परं संकीर्तनादेव राम रामेति मुच्यते ॥ राम नाम के जप मे न...
15/06/2026

राम नाम के जप मे कोई नियम नही है।

न देशकालनियमः शौचाशौचविनिर्णयः
परं संकीर्तनादेव राम रामेति मुच्यते ॥

राम नाम के जप मे न देश काल का नियम है, और न ही पवित्रता अपवित्रता का नियम है। किसी भी अवस्था मे राम नाम का संकीर्तन करने मात्र से जीव मुक्त हो जाता है।

☘️हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे!☘️
☘️ हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे!!☘️

Address

Sonepat
Haryana
131001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pyara Vrindavan Dham - Radhakrishna posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share