14/02/2026
अमेरिका के Seattle शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी, जिसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए एक पुलिस अधिकारी ने भारतीय मूल की 23 वर्षीय छात्रा जाह्नवी कंडुला को टक्कर मार दी थी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
इस मामले में अब पीड़ित परिवार को न्याय मिला है। अमेरिकी प्रशासन ने जाह्नवी के परिवार को करीब 240 करोड़ रुपये (लगभग 2.9 मिलियन डॉलर) का भारी मुआवजा देने का फैसला किया है।
🎓 मां का सहारा बनने अमेरिका गई थी जाह्नवी
जाह्नवी आंध्र प्रदेश के कर्नूल की रहने वाली थीं और अमेरिका की प्रतिष्ठित Northeastern University से मास्टर डिग्री कर रही थीं।
वह अपनी अकेली मां का सहारा बनने और बेहतर भविष्य के सपने के साथ United States गई थीं।
दुर्भाग्यवश, एक लापरवाह ड्राइविंग ने उसके सारे सपने अधूरे छोड़ दिए।
🚔 हादसे के बाद पुलिस अफसर का हंसता वीडियो बना था विवाद
हादसे के बाद एक वीडियो सामने आया था जिसमें संबंधित पुलिस अधिकारी हंसते हुए कहता नजर आया था कि:
"जाह्नवी की जान की कोई कीमत नहीं थी, बस एक चेक लिख देना चाहिए था।"
इस अमानवीय टिप्पणी ने पूरे अमेरिका और भारत में आक्रोश फैला दिया था।
🕊️ यूनिवर्सिटी ने दी सम्मान में डिग्री
जाह्नवी की मौत के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उन्हें मरणोपरांत सम्मान डिग्री प्रदान कर श्रद्धांजलि दी।
⚖️ न्याय की जीत, लेकिन खालीपन हमेशा रहेगा
भले ही परिवार को आर्थिक मुआवजा मिला हो, लेकिन एक होनहार बेटी की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। यह मामला लापरवाही, सत्ता के घमंड और इंसानी संवेदनाओं पर बड़ा सवाल बनकर सामने आया है।