01/04/2026
माँ का था प्रेमी के साथ अवैध सम्बध, दोनों को हम बिस्तर होते बेटी ने लिया था देख
बेटी की हत्या प्रेमी के साथ मिलकर की, शव को ठिकाने लगाने में माँ की थी भूमिका.
हजारीबाग. हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले हुई मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या के मामले में एसआईटी जांच में सनसनीखेज खुलासे हुए हैं. अब तक की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं. बताया जा रहा है कि बच्ची की हत्या अवैध संबंधों को छिपाने के लिए की गई थी. पुलिस ने मोबाइल के सीडीआर के आधार पर इस मामले की जांच का अहम खुलासा किया है.
मां और उसका ब्वॉयफ्रेंड हिरासत में
पुलिस ने इस मामले में मृत बच्ची की मां और उसके ब्वॉयफ्रेंड सहित एक स्थानीय नेता को हिरासत में लिया है. पुलिस इन सभी को इस मामले का प्रमुख सूत्रधार मानकर चल रही है. ब्वॉयफ्रेंड और नेता से पूछताछ के बाद पुलिस भी हैरान रह गई.
मंगला जुलूस की रात का खुलासा
सूत्रों के अनुसार, मंगला जुलूस की रात जब पूरा गांव जुलूस में शामिल था और गांव में सन्नाटा था, उसी दौरान मां ने अपने प्रेमी को घर बुलाया था. दोनों कमरे में असहज अवस्था में थे, तभी बच्ची वहां पहुंच गई और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया.
राज खुलने के डर से की गई हत्या
सूत्र बताते हैं कि इस स्थिति से मां घबरा गई. उसे डर था कि बच्ची उनके संबंधों का राज खोल देगी. इसी डर से मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बच्ची की हत्या कर दी.
शव ठिकाने लगाने में भी शामिल रही मां
जांच में यह भी सामने आया है कि बच्ची की हत्या के बाद मां अपने प्रेमी के साथ शव को ठिकाने लगाने भी गई थी. घटना की रात गांव में सन्नाटा होने के कारण दोनों को इसमें आसानी हुई. घटना के सामने आने के बाद पूरे राज्य में आक्रोश का माहौल है.