20/05/2026
"लगातार लूट और मुनाफाखोरी के एवरेस्ट" पर बैठकर.."बीजेपी एंड कंपनी" का, देश को "आर्थिक असमानता की गहरी खाई" में धकेलने का नतीजा देखिए !
⛔ आर्थिक तबाही और तंगी लादकर मोदी सरकार ने 80 करोड़ जनता को तो 5 किलो राशन पर निर्भर बना दिया है, घर ख़र्चे के जरुरतों के लिए भी लोग कर्ज़ पर कर्ज़ लेने को मजबूर हैं...
🎩 मगर "मंदी और महंगाई के हाहाकार" में भी देश में अरबपतियों की दौलत 🔺 7% बढ़कर, पहली बार एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर (यानी ₹97,00,000 करोड़) के पार पहुंच गई है !
🎩 "चंदा दो और धंधा लो" वाली भाजपा सरकार के "अमृतकाल" में "26 नए बने अरबपतियों" के साथ अब 229 धन्नासेठों की संपत्ति 97.50 लाख करोड़ रुपए के पार हो चुकी है !
🗣️ भारत को दुनिया की "तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था" बनाने का "मोदी झांसा" सुनते सुनते, अरबपतियों के मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर जरूर पहुंच गया है !
⭕ मई-2014 से अक्टूबर-2025 तक के आंकड़ों की ही बात करें तो- इस 11 साल में हर भारतीय पर औसतन कर्ज 11 गुना 🔥 बढ़ाने वाली मोदी सरकार में देश की आधी संपत्ति केवल 💰1687 लोगों के हाथों में सिमट कर रह गई है !
⛔ देश के हर व्यक्ति पर औसतन ₹4,80,000 का कर्जा है और लोगों को घर खर्च चलाने के लिए भी मजबूरन कर्ज लेना पड़ता है...ऊपर से रोज-रोज "महंगाई की नई-नई किस्तें" भाजपा लाद रही है !
👉 देश के लोगों पर "मुसीबतों का बुलडोजर" चलाती भाजपा, "वोट चोरी" और सारे संस्थानों पर कब्जे की "सीनाज़ोरी" से सत्ता हथियाए बैठी है...
👉 "18-18 घंटे काम" कहने वाले पीएम मोदी, उनके मंत्री और सरकार का पूरा "ईकोसिस्टम" तो सिर्फ़ पूंजीपति मित्रों और कंपनियों के मुनाफे की चिंता में चौकस है...
⛔ मगर 12 सालों से मोदी सरकार की सारी की सारी नाकामियों, गलत नीतियों और जनविरोधी नीयत से निकलती मुसीबतों का सारा बोझ जनता पर डाल दिया जाता है !
⭕ हर बार मुसीबत में मुंह फेर लेना और जिम्मेदारियों को ठेंगा दिखाते रहना ही मोदी सरकार ने "मास्टर स्ट्रोक" समझ लिया है...
👁️🗨️ मगर देश सब देख रहा है और याद रहे..👇
लगातार देश के लोगों की जरूरतों और उम्मीदों का गला घोंटकर, पूंजीपति मित्रों के साथ सारे साधनों और संसाधनों की "लूट और मुनाफाखोरी" के बंदरबांट का "भाजपाई पाप" अब "उपदेश के ढोंग" से छिपने वाला नहीं !