Ktvnews

Ktvnews News, entertainment, information

27/08/2026

*वचन भी निभाएंगे, संघर्ष भी करेंगे: अभय चौटाला*

-नूंह में 27 सितंबर को प्रस्तावित रैली को लेकर इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बरवाला में कार्यकर्ता सम्मेलनों को किया संबोधित

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष; बोले- बेरोजगारी से युवा हताश, स्कूलों में शिक्षक नहीं और अस्पतालों में चिकित्सक नहीं

बरवाला: पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस के अवसर पर नूंह में 27 सितंबर को प्रस्तावित सम्मान दिवस रैली को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल ने पूरी ताकत झोंक दी है। रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला लगातार प्रदेशभर में कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित कर रहे हैं। वीरवार को बरवाला और हांसी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलनों में अभय चौटाला ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आज हरियाणा का प्रत्येक वर्ग सरकार की नीतियों से त्रस्त है। अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश का युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है। रोजगार के अवसरों की कमी के कारण युवाओं में मायूसी और हताशा बढ़ रही है और यही परिस्थितियां अपराध तथा नशे जैसी गंभीर सामाजिक समस्याओं को भी बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलनी चाहिए, वहां अध्यापकों के पद खाली पड़े हैं और जिन अस्पतालों में आम आदमी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए, वहां चिकित्सकों की कमी है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं ही कमजोर होंगी तो प्रदेश का भविष्य कैसे मजबूत होगा? कार्यकर्ता सम्मेलनों में अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2014 के चुनाव से पहले जनता के सामने बड़े-बड़े वादे किए थे। उस समय कांग्रेस सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार और घोटालों को लेकर लोगों में नाराजगी थी। नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और विदेशों से काला धन वापस लाने के बड़े दावे किए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख रुपए आने का वादा भी किया गया था। कांग्रेस से परेशान जनता ने भाजपा पर विश्वास किया और केंद्र में भाजपा की सरकार बनी। इसके चार महीने बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव हुए और प्रदेश की जनता भी भाजपा के वादों और दावों के प्रभाव में आ गई। अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद भाजपा ने अपने वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर जनता से समर्थन मांगा गया था, वे मुद्दे आज भी सवाल बने हुए हैं। उन्होंने भाजपा पर हरियाणा के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करने का भी आरोप लगाया। अभय ने कहा कि हरियाणा की सबसे बड़ी ताकत उसका भाईचारा रहा है, लेकिन भाजपा के शासनकाल में जाति-पाति का जहर घोलकर समाज को बांटने की कोशिशें की गईं। कार्यकर्ता सम्मेलनों में प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. संपत सिंह, उमेद सिंह लोहान सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे रैली के लिए घर-घर संपर्क अभियान तेज करें और अधिक से अधिक लोगों को नूंह पहुंचने के लिए प्रेरित करें। इनेलो ने साफ संकेत दिया कि सम्मान दिवस रैली को केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के खिलाफ एक बड़ी जनआवाज के रूप में पेश करने की तैयारी है।

*जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर भाजपा और हुड्डा पर हमला*

अभय चौटाला ने वर्ष 2016 के जाट आरक्षण आंदोलन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने भाजपा के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि कांग्रेस और भाजपा के बीच कई मुद्दों पर राजनीतिक मिलीभगत दिखाई देती है। उन्होंने कांग्रेस पर विपक्ष की भूमिका मजबूती से नहीं निभाने का आरोप लगाया। अभय चौटाला ने इसी वर्ष मार्च में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान सामने आए क्रॉस वोट और रद्द वोट के घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाय कहीं न कहीं सरकार को समर्थन देने की स्थिति में दिखाई दे रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का काम इनेलो ही कर सकती है और इसके लिए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना होगा। इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि चौधरी देवीलाल के प्रति हरियाणा के लोगों के दिलों में आज भी गहरी श्रद्धा है। नूंह में होने वाली सम्मान दिवस रैली को लेकर प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं और आम लोगों में उत्साह है। उन्होंने दावा किया कि रैली में हरियाणा के कोने-कोने से लोग पहुंचेंगे और यह एक ऐतिहासिक जनसभा साबित होगी। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि किसान, मजदूर, गरीब, कमेरे और आम आदमी की आवाज थे। उन्होंने आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया और हरियाणा के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जब-जब उन्हें सत्ता में आने का अवसर मिला, उन्होंने सत्ता को व्यक्तिगत लाभ का माध्यम बनाने की बजाय जनसेवा का माध्यम बनाया और समाज के प्रत्येक वर्ग के हित में योजनाएं लागू कीं। अभय चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल की राजनीति का मूल आधार किसान, मजदूर और गरीब आदमी था। उन्होंने हमेशा दबे-कुचले वर्गों की आवाज उठाई और व्यवस्था में आम आदमी की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जननायक के विचारों को घर-घर तक पहुंचाएं और सम्मान दिवस रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला।

आप हमारे फेसबुक पेज ktvnews को ज्यादा से ज्यादा लाइक शेयर व सब्सक्राइब जरूर करें

27/08/2026

ब्रेकिंग चंडीगढ़
हरियाणा विधानसभा के बाहर हुए..प्रदर्शन के दौरान ..नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और विधायकों के साथ भी धक्का मुक्की हुई...

हिसार में टीचर सोनिया की हत्या का आरोपी गिरफ्तार- एक मई को पत्नी का मर्डर कर हुआ था फरार, प्रेस से किए थे वार हिसार में ...
26/08/2026

हिसार में टीचर सोनिया की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
- एक मई को पत्नी का मर्डर कर हुआ था फरार, प्रेस से किए थे वार

हिसार में अपनी स्कूल टीचर पत्नी सोनिया की कपड़े प्रेस करने वाली इस्त्री से हत्या करने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। वारदात के बाद से फरार चल रहे आरोपी पति सौरभ को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि आरोपी सौरभ ने मामूली विवाद के बाद घर में रखी प्रेस (इस्त्री) के नुकीले हिस्से से सोनिया की छाती पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी थी। फोरेंसिक जांच में मृतका के सिर, गले, हाथ और पैरों पर भी गहरे चोट के निशान मिले थे, जो इस बात का सबूत हैं कि सोनिया ने आखिरी सांस तक अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष किया था।
करीब 4 महीने पहले मेडिकल कॉलेज में हुए पोस्टमॉर्टम में सामने आया था कि सोनिया की मौत प्रेस की तार से गला घोंटने के कारण हुई। पति सौरभ ने हाथों से उसका गला भी दबाया। इसके अलावा उसकी छाती और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान भी मिले थे।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने सोनिया के भाई की शिकायत पर पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ बीएनएस की धारा 302, 103(1) और 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर लिया था। हत्या के बाद से ही पति सौरभ आनंद फरार चल रहा था।

24/08/2026
24/08/2026

देर रात सफाई कर्मचारी व पुलिस कर्मियों के बीच हुई बहसबाजी
लगभग 25 से 30 सफाई कर्मचारियों को पुलिस ने लिया हिरासत में।
प्रशासन द्वारा कूड़ा उठाने के विरोध में खड़े थे सफाई कर्मचारी।
जिला प्रशासन ने शहर में विभिन्न स्थानों पर कूड़े के ढेर को करवाया साफ।
सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल के चलते कूड़े का उठान करने पर सरकार के विरुद्ध की नारेबाजी।
सड़कों पर बैठ कर जताया विरोध सफाई कर्मचारीयों ने।
कर्मचारियों ने लगाई सरकार पर वादा खिलाफी के आरोप।
दरअसल पिछले 17 दिनों से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है जिसके कारण शहर में अलग-अलग जगह पर डंप यार्ड जैसे हालात बने हुए हैं ।

बरवाला शहर में पिछले 17 दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल ने आज उग्र रूप ले लिया। शहर को कूड़े के ढेर से निजात दिलाने उतरे जिला प्रशासन और प्रदर्शनकारी कर्मचारियों के बीच तीखी बहस के बाद धक्का-मुक्की हो गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लगभग 25 से 30 सफाई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में गुस्साए कर्मचारियों ने सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने लोडर ट्रैक्टर के आगे अड़ पुलिस कर्मचारियों से काफी बहसबाजी की। सफाई कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का गंभीर आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। गौरतलब है कि पिछले 17 दिनों से जारी इस हड़ताल के कारण बरवाला शहर की स्थिति बदतर हो चुकी है और जगह-जगह डंप यार्ड जैसे हालात बन गए हैं।

देखिए एक रिपोर्ट।

आप हमारे फेसबुक पेज ktvnews को ज्यादा से ज्यादा लाइक शेयर व सब्सक्राइब जरूर करें धन्यवाद।

21/08/2026

""कांग्रेस की मीटिंग में कुर्सी को लेकर खींचतान।।
देखिए एक रिपोर्ट।

*मोटरसाइकिल चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद : एसपी सिद्धान्त जैन*हिसार, 21 अगस्त। हिसार पुलिस द...
21/08/2026

*मोटरसाइकिल चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद : एसपी सिद्धान्त जैन*

हिसार, 21 अगस्त। हिसार पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसपी बरवाला सुमित कुमार के नेतृत्व में थाना बरवाला पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है। थाना बरवाला पुलिस ने आरोपी गुरचरण सिंह पुत्र महाबीर सिंह, निवासी हीरा कॉलोनी, वार्ड नंबर 7 को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

थाना बरवाला के सहायक उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि दिनांक 19 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता विकास पुत्र सुरेन्द्र, निवासी ढाणी मिरदाद ने शिकायत दी थी कि उसके घर के सामने खड़ी उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर थाना बरवाला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य तकनीकी एवं विश्वसनीय स्रोतों की सहायता से आरोपी गुरचरण सिंह की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया, जिसके दौरान उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई।पुलिस द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी खुलासा होने की संभावना है।

पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे मामलों में तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंचकर उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बरवाला हल्के से पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला ने आज गुरुग्राम में विधायक श्री उमेद पातुवास की सुपुत्री की सगाई समारोह मे...
20/08/2026

बरवाला हल्के से पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला ने आज गुरुग्राम में विधायक श्री उमेद पातुवास की सुपुत्री की सगाई समारोह में सम्मिलित होकर नवयुगल को सुखमय समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व अन्य वरिष्ठ नेताओं से शिष्टाचार भेंट की।

20/08/2026

*पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि।*

*बरवाला शहर में कांग्रेस पार्टी के शहरी प्रधान सुनील मित्तल व ग्रामीण प्रधान श्रवण वर्मा ने आज शहरी प्रधान सुनील मित्तल के व्यापारीक प्रतिष्ठान पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए मीडिया से बातचीत में कहा कि राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री के रूप में देश को आधुनिक तकनीक और सूचना एवं संचार के नए युग से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया।*

*बरवाला : बरवाला शहर के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज बरवाला शहर के शहरी प्रधान सुनील मित्तल व ग्रामीण प्रधान श्रवण वर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि स्वरूप फूल अर्पित करते हुए मीडिया से बातचीत में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में आधुनिक भारत के शिल्पकार, संचार क्रांति के जनक, देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।* *उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का जीवन राष्ट्र सेवा, आधुनिक सोच और देश को नई दिशा देने के लिए समर्पित रहा।*

*शहरी प्रधान सुनील मित्तल ने कहा कि राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री के रूप में देश को आधुनिक तकनीक और सूचना एवं संचार के नए युग से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनके कार्यकाल में कंप्यूटर और दूरसंचार के क्षेत्र में हुए बदलावों ने भारत में तकनीकी विकास की मजबूत नींव रखी। उन्होंने युवाओं को देश की ताकत मानते हुए उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने तथा शिक्षा और विज्ञान को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया।*

*उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि भारत ने तकनीकी और संचार के क्षेत्र में तेजी से कदम आगे बढ़ाए। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने, युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक भागीदारी देने और देश में आधुनिक प्रशासन की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की।*

*कांग्रेस के शहरी प्रधान सुनील मित्तल ने कहा कि राजीव गांधी का सपना एक ऐसा भारत बनाने का था, जो आधुनिक, आत्मनिर्भर, प्रगतिशील और तकनीकी रूप से मजबूत हो। आज देश जिस डिजिटल और तकनीकी युग में आगे बढ़ रहा है, उसमें राजीव गांधी द्वारा रखी गई दूरदर्शी नींव को भुलाया नहीं जा सकता।*

*उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का देश के विकास, प्रगति और उन्नति में दिया गया योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनकी जयंती पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम उनके आदर्शों और राष्ट्र निर्माण की भावना को आगे बढ़ाते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए निरंतर कार्य करे।*

देखिए एक रिपोर्ट।

आप हमारे फेसबुक पेज ktvnews को ज्यादा से ज्यादा लाइक शेयर व सब्सक्राइब जरूर करें धन्यवाद।

Address

Ward No 3 Near Super Bazar Barwala
Hisar
125121

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ktvnews posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share