City Big News

  • Home
  • City Big News

City Big News अब अपने शहर का हाल जानिए स्मार्ट तरीके से
न्यूज़ अब नए अंदाज़ में ..ऑनलाइन चैनल सिटी बिग न्यूज़ के साथ
(3)

15/08/2025

प्रधानमंत्री मोदी की वह खास घोषणाएं जो आपके काम की है, 79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12वीं बार लालकिले पर झंडा फहराया। इससे पहले उन्होंने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

लाल किले पर PM चौथी बार केसरिया रंग की पगड़ी पहनकर कार्यक्रम में पहुंचे। प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर अपना अब तक का सबसे लंबा 103 मिनट का भाषण दिया।

बिश्रोई संत स्वामी राजेंद्रानंद का निधन: हिसार बिश्रोई मंदिर का जन्माष्टमी कार्यक्रम रद्दबिश्रोई समाज के बड़े संत स्वामी...
15/08/2025

बिश्रोई संत स्वामी राजेंद्रानंद का निधन: हिसार बिश्रोई मंदिर का जन्माष्टमी कार्यक्रम रद्द

बिश्रोई समाज के बड़े संत स्वामी राजेंद्रानंद जी का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह हरिद्वार आश्रम में रहते थे और अपना पूरा जीवन गायों की सेवा में समर्पित कर दिया था। उनके निधन से बिश्रोई समाज और सनातन धर्म से जुड़े लोग गहरे शोक में हैं।

स्वामी राजेंद्रानंद जी अक्सर हिसार, फतेहाबाद और आसपास के क्षेत्रों में जाकर गौ सेवा का प्रचार करते थे। वे कथाएं करते थे और उसमें मिलने वाला सारा दान गौ कल्याण के लिए दे देते थे।

उनके अचानक निधन के कारण हिसार बिश्रोई मंदिर में शनिवार को होने वाला जन्माष्टमी कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। पूर्व सांसद कुलदीप बिश्रोई ने कहा कि यह उनके सभी अनुयायियों और मेरे लिए अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं। Kuldeep Bishnoi Bhavya Bishnoi

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 13 वीर जवानों को नशा तस्करों को पकड़ने और दंगे की आंच से प्रदेश को बचाने में...
15/08/2025

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 13 वीर जवानों को नशा तस्करों को पकड़ने और दंगे की आंच से प्रदेश को बचाने में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुलिस पदक तथा 2 जवानों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया।

14/08/2025

ऐसी छापेमारी का क्या फायदा, जिन मिठाई की दुकानों पर ये नकली मावा सप्लाई होता था, वहां आज भी धड़ल्ले से बिक रही है मिठाइयां !!!

14/08/2025

कॉंग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ को मिली जान से मारने की धमकी। उन्होंने नारनौंद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई और इस मामले की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की।

विधायक के अनुसार, धमकी देने वाले का नाम मोहित है, जिसकी प्रोफाइल फोटो में वह दिग्विजय चौटाला के साथ नजर आ रहा है। मोहित ने कमेंट में लिखा —
"दिग्विजयवादी... ये भाई बोल रहा है, जस्सी गोली ये ना देखे कि विधायक है या आम आदमी।"
विधायक का कहना है कि यह स्पष्ट संदेश है कि जो भी दिग्विजय चौटाला के खिलाफ बोलेगा, उसे गोली मार दी जाएगी।

जस्सी पेटवाड़ ने आगे कहा — "ये बात हम नहीं, ये मोहित दुर्गा मांदकोल बोल रहा है। शायद अब दिग्विजय चौटाला ने सिखाया है कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद का जवाब गोली से देंगे... यही JJP का चाल, चरित्र एवं चेहरा है।"

14/08/2025

आखिर क्यों नहीं दिया गया पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को राजकीय सम्मान ?

14/08/2025

हिसार में एक बार फिर हुआ मौसम सुहावना , क्या आपके एरिया में भी हो रही है बरसात ?

13/08/2025

हिसार में इस से सस्ती प्रॉपर्टी नहीं मिलेगी आपको!!!
- बिजनेस इंडस्ट्री लगाने के लिए सबसे बेस्ट लोकेशन
- फार्महाउस के लिए परफेक्ट जगह
- 44 व 49 फूटे रोड के साथ पानी, बिजली की उचित व्यवस्था
- इंडस्ट्री लगाने के लिए आसानी से एनओसी की सुविधा

13/08/2025

पत्रकारों की सवालों पर उलझते नजर आए हिसार रुरल के नए जिलाअध्यक्ष !!!

13/08/2025

HAU के VC और रणधीर पनिहार को लेकर राठी ने बोली बड़ी बात

13/08/2025

25 सितम्बर को बदलेंगी हरियाणा में राजनीतीक तस्वीरें, ताऊ देवीलाल की जयंती के उपलक्ष में होंगी बड़ी रैली!!!





हिसार से बजरंगदास गर्ग बने जिला अध्यक्ष कांग्रेस ने जारी की 32 नामो की सूचीकांग्रेस हाईकमान ने मंगलवार देर शाम हरियाणा म...
13/08/2025

हिसार से बजरंगदास गर्ग बने जिला अध्यक्ष कांग्रेस ने जारी की 32 नामो की सूची
कांग्रेस हाईकमान ने मंगलवार देर शाम हरियाणा में अपने जिलाध्यक्षों का ऐलान कर दिया। हाईकमान की ओर से जारी लेटर में कुल 32 नाम हैं। हरियाणा में 11 साल बाद पार्टी ने अपने जिलाध्यक्ष बनाए हैं। इस लिस्ट में पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गुट का दबदबा साफ दिख रहा है। उनके 19 समर्थकों को कुर्सी मिली है। वहीं, सैलजा खेमे के भी 11 नेता जिलाध्यक्ष बने हैं। इसके अलावा, एक न्यूट्रल और एक सीधे राहुल गांधी के कोटे से है।

जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का लेटर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी किया गया। हरियाणा कांग्रेस संगठन में कुल 33 जिलाध्यक्ष हैं। इनमें से पानीपत शहरी जिलाध्यक्ष को छोड़कर बाकी 32 अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है।

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when City Big News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to City Big News:

Shortcuts

  • Address
  • Telephone
  • Alerts
  • Contact The Business
  • Claim ownership or report listing
  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share

City Big News

अब अपने शहर का हाल जानिए स्मार्ट तरीके से न्यूज़ अब नए अंदाज़ में ..ऑनलाइन चैनल सिटी बिग न्यूज़ के साथ हमारी नज़र ..शहर भर की ख़बर join us for latest update #citybignews