HN24 NEWS

Call Website Contact the business

HN24 NEWS Advertisement call now 9215544664

₹2000 से अधिक UPI भुगतान पर ₹5 शुल्क का विरोधपेट्रोल पंप संचालकों ने वित्त मंत्री को भेजा पत्र, शुल्क से छूट देने की मां...
23/09/2026

₹2000 से अधिक UPI भुगतान पर ₹5 शुल्क का विरोध
पेट्रोल पंप संचालकों ने वित्त मंत्री को भेजा पत्र, शुल्क से छूट देने की मांग

पेट्रोल पंपों पर ₹2 हजार से अधिक के यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित ₹5 लेन-देन शुल्क के विरोध में पेट्रोलियम डीलर सामने आए हैं। ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र भेजकर पेट्रोल पंपों को इस शुल्क से पूरी तरह मुक्त रखने की मांग की है। पत्र की प्रति पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को भी भेजी गई है।

एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन गोयल ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर डीलरों को पहले ही सीमित कमीशन मिलता है। ऐसे में बड़े यूपीआई भुगतानों पर अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने से पेट्रोल पंप संचालकों का खर्च बढ़ेगा और उनकी कमाई सीधे प्रभावित होगी।

पवन गोयल ने कहा कि प्रस्तावित शुल्क का सबसे अधिक असर कम बिक्री वाले ग्रामीण और छोटे पेट्रोल पंपों पर पड़ सकता है। एसोसिएशन डिजिटल भुगतान का समर्थन करती है और पेट्रोल पंपों पर बड़ी संख्या में ग्राहक यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यदि डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त खर्च डीलर या ग्राहक पर डाला जाता है तो इससे डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने का उद्देश्य प्रभावित हो सकता है। एसोसिएशन ने सरकार से प्रस्ताव पर दोबारा विचार कर पेट्रोलियम क्षेत्र में बिना अतिरिक्त शुल्क वाली यूपीआई व्यवस्था जारी रखने की मांग की है।

शुल्क लगा तो नकद भुगतान बढ़ने की आशंका

एसोसिएशन के अनुसार, यूपीआई भुगतान आसान और बिना अतिरिक्त खर्च के होने से ग्राहकों तथा पेट्रोल पंप संचालकों दोनों को सुविधा मिलती है। यदि ₹2000 से अधिक के प्रत्येक भुगतान पर ₹5 शुल्क लगाया गया तो डीलरों के डिजिटल लेन-देन से बचने की आशंका है।

इससे पेट्रोल पंपों पर नकद भुगतान दोबारा बढ़ सकता है। एसोसिएशन ने पेट्रोलियम डीलरों के लिए शून्य एमडीआर व्यवस्था जारी रखने, शुल्क का भार ग्राहकों पर नहीं डालने और कम बिक्री वाले पेट्रोल पंपों के हित सुरक्षित रखने की मांग की है।

संगठन ने केंद्र सरकार से मामले में जल्द स्थिति स्पष्ट करने और पेट्रोलियम डीलरों के हित में सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।
अगर आपको हमारी पत्रकारिता पसंद है तो आप हमें JOIN करके सहयोग कर सकते हैं .
लिंक क्लिक करें
Join this channel to get access to exclusive perks:
👉 /
Follow Online HN24NEWS updated on:
📘 Facebook:
👉facebook.com/HN24NEWS
🐦 Twitter (X):
👉twitter.com/Hn24News
📸 Instagram:
👉http://instagram.com/hn24news/...
📺 Subscribe to our YouTube Channel for unbiased analysis and ground reports:
👉www.youtube.com/
🔗 Website:
👉https://hn24news.com

हिसार। खरीफ विपणन सत्र 2026-27 के लिए हिसार जिले में धान, ज्वार, बाजरा, मक्का, मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन और तिल की सर...
22/09/2026

हिसार। खरीफ विपणन सत्र 2026-27 के लिए हिसार जिले में धान, ज्वार, बाजरा, मक्का, मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन और तिल की सरकारी खरीद की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मंगलवार को कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खरीद व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

बैठक में मंडियों में एंट्री-एग्जिट पास, बायोमेट्रिक जांच, कांटा, नमी मापने वाले उपकरण, बारदाना, सिलाई मशीन और ट्रांसपोर्ट व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। फसल की निगरानी के लिए सैटेलाइट मॉनिटरिंग की व्यवस्था पर भी विचार किया गया। इसके अलावा पर्याप्त मजदूरों की उपलब्धता, मिलरों का रजिस्ट्रेशन और किसानों को समय पर भुगतान जैसे विषय भी बैठक में शामिल रहे।

MSP पर होगी फसल की खरीद

बैठक के बाद डीसी महेंद्र पाल ने अधिकारियों को खरीद से जुड़े सभी इंतजाम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर निर्धारित नियमों के अनुसार खरीदी जाए। उन्होंने बायोमेट्रिक जांच के बाद ही फसल खरीदने तथा मिलरों का रजिस्ट्रेशन निर्धारित समय में पूरा कराने को कहा।

48 घंटे में खाते में पहुंचे भुगतान

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल की खरीद के 48 घंटे के अंदर किसानों के बैंक खातों में सीधे भुगतान सुनिश्चित किया जाए। मंडियों में किसानों के लिए पीने का पानी, साफ-सफाई और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था रखने के भी निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि मंडियों में खरीदी गई फसल के उठान में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करते हुए खरीद प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा करें।

बैठक में एसीयूटी विवेक यादव, डीएफएससी अमित शेखावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

अगर आपको हमारी पत्रकारिता पसंद है तो आप हमें JOIN करके सहयोग कर सकते हैं .
लिंक क्लिक करें
Join this channel to get access to exclusive perks:
👉 /
Follow Online HN24NEWS updated on:
📘 Facebook:
👉facebook.com/HN24NEWS
🐦 Twitter (X):
👉twitter.com/Hn24News
📸 Instagram:
👉http://instagram.com/hn24news/...
📺 Subscribe to our YouTube Channel for unbiased analysis and ground reports:
👉www.youtube.com/
🔗 Website:
👉https://hn24news.com

हिसार में होटल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 📍 शीश महल के पास होटल में देर रात रेड गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बीती रात...
22/09/2026

हिसार में होटल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 📍 शीश महल के पास होटल में देर रात रेड गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बीती रात होटल में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 13 युवतियों को पुलिस अपने साथ हिरासत में लेकर गई। 🔴 मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। अधिक जानकारी का इंतजार है।

अगर आपको हमारी पत्रकारिता पसंद है तो आप हमें JOIN करके सहयोग कर सकते हैं .
लिंक क्लिक करें
Join this channel to get access to exclusive perks:
👉 /
Follow Online HN24NEWS updated on:
📘 Facebook:
👉facebook.com/HN24NEWS
🐦 Twitter (X):
👉twitter.com/Hn24News
📸 Instagram:
👉http://instagram.com/hn24news/...
📺 Subscribe to our YouTube Channel for unbiased analysis and ground reports:
👉www.youtube.com/
🔗 Website:
👉https://hn24news.com

**हिसार।** बस स्टैंड के बाहर सड़क पर बसें खड़ी कर यातायात बाधित करने वाले चालकों के खिलाफ अब सख्ती की जाएगी। हिसार पुलिस...
21/09/2026

**हिसार।** बस स्टैंड के बाहर सड़क पर बसें खड़ी कर यातायात बाधित करने वाले चालकों के खिलाफ अब सख्ती की जाएगी। हिसार पुलिस अधीक्षक ने बस चालकों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित स्थान के बजाय सड़क पर बस रोककर सवारियों को चढ़ाने-उतारने या यातायात व्यवस्था प्रभावित करने पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि बस स्टैंड के बाहर बसें खड़ी होने से मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनती है। इससे दूसरे वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क पर बसें रुकने से हादसे की आशंका भी बनी रहती है।

SP ने बस चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और बसों को निर्धारित स्थान पर ही खड़ा करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस की ओर से साफ किया गया है कि नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य बस स्टैंड के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। आने वाले दिनों में ऐसे स्थानों पर निगरानी और कार्रवाई बढ़ाई जा सकती है।

अगर आपको हमारी पत्रकारिता पसंद है तो आप हमें JOIN करके सहयोग कर सकते हैं .
लिंक क्लिक करें

Join this channel to get access to exclusive perks:
👉 /

Follow Online HN24NEWS updated on:

📘 Facebook:
👉facebook.com/HN24NEWS

🐦 Twitter (X):
👉twitter.com/Hn24News

📸 Instagram:
👉instagram.com/hn24news/?fbclid=IwAR1BO9Y3942DHD9_vWSoaWVvjVoti

📺 Subscribe to our YouTube Channel for unbiased analysis and ground reports:
👉www.youtube.com/

🔗 Website:
👉https://hn24news.com

हिसार में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की मुहिम तेज हो गई है।**नगर निगम की तहबाजारी टीम ने वीरवार को शहर के कई प्रमुख बाजा...
18/09/2026

हिसार में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की मुहिम तेज हो गई है।**
नगर निगम की तहबाजारी टीम ने वीरवार को शहर के कई प्रमुख बाजारों और मार्गों पर अभियान चलाकर सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया।

अभियान की शुरुआत **पड़ाव चौक** से की गई। टीम ने पड़ाव चौक से **वाल्मीकि चौक होते हुए तेलियान पुल** तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान दुकानदारों को सार्वजनिक स्थान पर सामान न रखने की हिदायत दी गई।

नियमों की अनदेखी करने वाले **दो से तीन दुकानदारों का सामान नगर निगम की टीम ने जब्त** कर लिया।

इसके बाद तहबाजारी टीम **रेलवे स्टेशन रोड, पोस्ट ऑफिस रोड, बाली जी मार्केट, सुभाष मार्केट, बिश्नोई मंदिर मार्केट, राजगुरु मार्केट और पूजा मार्केट** पहुंची। यहां दुकानों के बाहर सड़क और फुटपाथ पर रखा सामान हटवाया गया।

इसके अलावा **तलाकी गेट से श्मशान भूमि रोड** और **बस स्टैंड से सिरसा चुंगी** तक भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

नगर निगम की इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर की सड़कों और बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करना और आम लोगों की आवाजाही को सुगम बनाना है। सड़क और सार्वजनिक स्थान पर सामान रखकर रास्ता बाधित न करें।

अगर आपको हमारी पत्रकारिता पसंद है तो आप हमें JOIN करके सहयोग कर सकते हैं .
लिंक क्लिक करें

Join this channel to get access to exclusive perks:
👉 /

Follow Online HN24NEWS updated on:

📘 Facebook:
👉facebook.com/HN24NEWS

🐦 Twitter (X):
👉twitter.com/Hn24News

📸 Instagram:
👉instagram.com/hn24news/?fbclid=IwAR1BO9Y3942DHD9_vWSoaWVvjVoti

📺 Subscribe to our YouTube Channel for unbiased analysis and ground reports:
👉www.youtube.com/

🔗 Website:
👉https://hn24news.com

फास्ट फूड लगाने वाले की बेटी रिया का बड़ा कारनामा, ब्राजील में खेलेगी ताइक्वांडोहिसार। शहर की बेटी रिया ने अपनी मेहनत और...
18/09/2026

फास्ट फूड लगाने वाले की बेटी रिया का बड़ा कारनामा, ब्राजील में खेलेगी ताइक्वांडो

हिसार। शहर की बेटी रिया ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिसार का नाम रोशन करने का मौका हासिल किया है। रिया अब ब्राजील में आयोजित होने वाली ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। साधारण परिवार से आने वाली रिया के इस चयन से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

रिया के पिता फास्ट फूड का काम करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद रिया ने खेल के प्रति अपनी लगन बनाए रखी और लगातार अभ्यास किया। उसकी मेहनत का नतीजा अब अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने के रूप में सामने आया है।

अगर आपको हमारी पत्रकारिता पसंद है तो आप हमें JOIN करके सहयोग कर सकते हैं .
लिंक क्लिक करें
Join this channel to get access to exclusive perks:
👉 /
Follow Online HN24NEWS updated on:
📘 Facebook:
👉facebook.com/HN24NEWS
🐦 Twitter (X):
👉twitter.com/Hn24News
📸 Instagram:
👉http://instagram.com/hn24news/...
📺 Subscribe to our YouTube Channel for unbiased analysis and ground reports:
👉www.youtube.com/
🔗 Website:
👉https://hn24news.com See less

बारिश के बाद रोडवेज वर्कशॉप में भरा पानी, बस सेवा प्रभावितहिसार। बारिश के बाद हिसार रोडवेज डिपो की वर्कशॉप में पानी भरने...
18/09/2026

बारिश के बाद रोडवेज वर्कशॉप में भरा पानी, बस सेवा प्रभावित

हिसार। बारिश के बाद हिसार रोडवेज डिपो की वर्कशॉप में पानी भरने से बसों की चेकिंग और मरम्मत का काम प्रभावित हुआ। कर्मचारियों को पानी के बीच खड़े होकर बसों की मरम्मत करनी पड़ी।

सांझा संघर्ष समिति के अनुसार, करीब 500 किलोमीटर की सिटी बस सेवा प्रभावित हुई, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। समिति ने बताया कि डिपो की पांच इलेक्ट्रिक बसें रोज करीब 950 किलोमीटर चलती हैं।

समिति ने वर्कशॉप में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान और कर्मचारियों के लिए सुरक्षित कार्यस्थल की मांग की है। समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

अगर आपको हमारी पत्रकारिता पसंद है तो आप हमें JOIN करके सहयोग कर सकते हैं .
लिंक क्लिक करें
Join this channel to get access to exclusive perks:
👉 /
Follow Online HN24NEWS updated on:
📘 Facebook:
👉facebook.com/HN24NEWS
🐦 Twitter (X):
👉twitter.com/Hn24News
📸 Instagram:
👉http://instagram.com/hn24news/...
📺 Subscribe to our YouTube Channel for unbiased analysis and ground reports:
👉www.youtube.com/
🔗 Website:
👉https://hn24news.com See less

हिसार के रास्ते जम्मू से जुड़ेगा कुल्लू-मनाली, जल्द शुरू होगी नई फ्लाइटअगर आपको हमारी पत्रकारिता पसंद है तो आप हमें JOIN...
17/09/2026

हिसार के रास्ते जम्मू से जुड़ेगा कुल्लू-मनाली, जल्द शुरू होगी नई फ्लाइट

अगर आपको हमारी पत्रकारिता पसंद है तो आप हमें JOIN करके सहयोग कर सकते हैं .
लिंक क्लिक करें

Join this channel to get access to exclusive perks:
👉 /

Follow Online HN24NEWS updated on:

📘 Facebook:
👉facebook.com/HN24NEWS

🐦 Twitter (X):
👉twitter.com/Hn24News

📸 Instagram:
👉instagram.com/hn24news/?fbclid=IwAR1BO9Y3942DHD9_vWSoaWVvjVoti

📺 Subscribe to our YouTube Channel for unbiased analysis and ground reports:
👉www.youtube.com/

🔗 Website:
👉https://hn24news.com

बारिश ने बिगाड़ा किसानों का खेल अगर आपको हमारी पत्रकारिता पसंद है तो आप हमें JOIN करके सहयोग कर सकते हैं . लिंक क्लिक कर...
17/09/2026

बारिश ने बिगाड़ा किसानों का खेल

अगर आपको हमारी पत्रकारिता पसंद है तो आप हमें JOIN करके सहयोग कर सकते हैं .
लिंक क्लिक करें

Join this channel to get access to exclusive perks:
👉 /

Follow Online HN24NEWS updated on:

📘 Facebook:
👉facebook.com/HN24NEWS

🐦 Twitter (X):
👉twitter.com/Hn24News

📸 Instagram:
👉instagram.com/hn24news/?fbclid=IwAR1BO9Y3942DHD9_vWSoaWVvjVoti

📺 Subscribe to our YouTube Channel for unbiased analysis and ground reports:
👉www.youtube.com/

🔗 Website:
👉https://hn24news.com

हिसार। नशा तस्करी एवं नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हिसार पुलिस की CIA बरवाला टीम ने ...
16/09/2026

हिसार। नशा तस्करी एवं नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हिसार पुलिस की CIA बरवाला टीम ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी को पुरानी ऑटो मार्केट, हिसार के पास से पकड़ा।
पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 450 ग्राम 60 मिलीग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी हांसी का रहने वाला बताया गया है।
CIA टीम ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लेकर आया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।

अगर आपको हमारी पत्रकारिता पसंद है तो आप हमें JOIN करके सहयोग कर सकते हैं .
लिंक क्लिक करें

Join this channel to get access to exclusive perks:
👉 /

Follow Online HN24NEWS updated on:

📘 Facebook:
👉facebook.com/HN24NEWS

🐦 Twitter (X):
👉twitter.com/Hn24News

📸 Instagram:
👉instagram.com/hn24news/?fbclid=IwAR1BO9Y3942DHD9_vWSoaWVvjVoti

📺 Subscribe to our YouTube Channel for unbiased analysis and ground reports:
👉www.youtube.com/

🔗 Website:
👉https://hn24news.com

Address

1319A HBC SEC-15A
Hisar
125001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when HN24 NEWS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to HN24 NEWS:

Shortcuts

Share