27/05/2026
हिसार में सभी धर्मों के लोगों ने मिलकर मनाई ईद हिसार, 21 मार्च। हरियाणा में हिसार जिले के क्रांतिमान पार्क में ईद की नमाज अता की गई। इस अवसर "इंसानियत" ग्रुप के सभी धर्मों के लोग शामिल हुए तथा एक दूसरे से गले मिलकर, मुंह मीठा करवाकर ईद की बधाई दी। मुस्लिम समाज ने अन्य धर्मों के प्रतिनिधियों का टोपी पहनाकर स्वागत किया। इंसानियत ग्रुप के प्रवक्ता ने कहा कि आज जब देश भर में कुछ नफ़रती ताकतें अपने राजनीतिक हित साधने के लिए धर्मों में फूट डालकर देश को कमजोर करने पर तुली हैं, ऐसे माहौल में इंसानियत ग्रुप ने हिसार में आपसे भाईचारे और अमन - शांति का संदेश दिया है। उनके अनुसार यही सर्वधर्म एकता ही भारत की असल पहचान है। ईद कार्यक्रम में इंसानियत ग्रुप की तरफ से बाबा कृष्ण सिंह पाली, जगदीश राय, राजीव सरदाना, डेविड विक्टर, उदय चे, आशीष जैन, प्रशांत, पारुल, मनोज कड़वासरा, डॉ भारत, ललित भाटिया, विशाल अग्रवाल, राजेंद्र यादव, सुरेन्द्र मान, हितेश कुमार, शकुंतला जाखड़ सहित अनेक हिसार वासी शामिल हुए। #ʜᴀʀʏᴀɴᴀ #इंसानियत