Pankaj Dudhoria

Pankaj Dudhoria Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Pankaj Dudhoria, Howrah.

Social Worker, Anuvrat Activist, Minister of Publicity and Promotion of Anuvrat Vishwa Bharati Society, Jain Karyavahini Kolkata Convener, Jain Terapanth News (Former Co-Editor), Writer , Poet, Creator, Blogger, Critic

गुरुदेव की सन्निधि में बेटी महाराज व सभी नातिलो की सेवा उपासना कर मनाया आज मम्मी ने जन्मदिन। File फोटोजन्मदिवस पर मेरी ज...
28/08/2026

गुरुदेव की सन्निधि में बेटी महाराज व सभी नातिलो की सेवा उपासना कर मनाया आज मम्मी ने जन्मदिन।
File फोटो

जन्मदिवस पर मेरी जन्मदात्री माँ को बधाई
स्वस्थ रहो, प्रसन्न रहो, देते खूब खूब बधाई।
निर्मल मन माँ निर्मला नाम ज्यों हो वरदाई,
सहज जीवन जीते देखा, देते हम आज बधाई।।

पिता, पुत्र, बहु, पोते परिजन दे रहे सभी बधाई,
रक्षाबंधन के दिन स्वीकारों जन्मदिन की बधाई।
जन्मदिवस पर अर्पित समर्पित भावों से बधाई,
पंकज मौलिक बनें ऐसा आशीर्वर दो मेरी माई।।

🎂 आत्मीयमुस्कुराहटों की पहचान है बिरु,दोस्ती का मान-सम्मान है बिरु।जहाँ भी जाए, अपना बना ले सबको,ऐसा हँसमुख और मिलनसार इ...
20/08/2026

🎂 आत्मीय

मुस्कुराहटों की पहचान है बिरु,
दोस्ती का मान-सम्मान है बिरु।
जहाँ भी जाए, अपना बना ले सबको,
ऐसा हँसमुख और मिलनसार इंसान है बिरु। 🌹

धर्मसंघ की विभिन्न संस्थाओं—अणुविभा, अणुव्रत समिति हावड़ा, जैन कार्यवाहिनी कोलकाता, हावड़ा सभा, कोलकाता सभा, जैन संस्कारक, ABTYP JTN आदि में अपनी सक्रिय एवं उल्लेखनीय सेवाएँ प्रदान करने वाले प्रिय मित्र, सखा एवं भाई श्री वीरेंद्र बोहरा ‘बिरु’ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत मंगलकामनाएँ। 🎉🎂

रिश्तों को निभाने का हुनर है बिरु में,
हर दिल को अपना बनाने का असर है बिरु में।
सेवा हो, संगठन हो या दोस्ती का सफर,
हर भूमिका में कुछ खास नजर है बिरु में।

प्रभु से मंगलकामना है कि आपका जीवन खुशियों, उत्तम स्वास्थ्य, सफलता और यश से सदैव परिपूर्ण रहे तथा आपकी यही मुस्कान, आत्मीयता और सेवाभाव यूँ ही सभी को प्रेरित करता रहे।

🎶 यूँ ही हँसते रहो, यूँ ही मुस्कुराते रहो,
बिरु भाई… हर दिल पर अपनी छाप छोड़ते रहो! 🎶

जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ, प्यारे बिरु भाई! 🎂🌹✨

स्नेह एवं आत्मीयता सहित—
पंकज दुधोड़िया

भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित "नशा मुक्त युवा – विकसित भारत कार्यक्रम के अंतर्गत अणु...
03/08/2026

भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित "नशा मुक्त युवा – विकसित भारत कार्यक्रम के अंतर्गत अणुविभा के निर्देशन में देशभर में नशामुक्ति जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसी क्रम में हावड़ा (पश्चिम बंगाल) में पश्चिम बंगाल सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री उमेश राय जी द्वारा अणुव्रत समिति के नशामुक्ति अभियान के बैनर का अनावरण किया गया।

इस अवसर पर अणुविभा के प्रचार-प्रसार मंत्री श्री पंकज दुधोड़िया, अणुव्रत समिति हावड़ा के अध्यक्ष श्री दीपक नखत, भाजपा के श्री सुरेंद्र जैन सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आइए, हम सभी मिलकर नशामुक्त, नैतिक एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।

As part of the Government of India's nationwide Nasha Mukt Yuva – Viksit Bharat" campaign, inspired by the call of Hon'ble Prime Minister Shri Narendra Modi, Anuvibha coordinated anti-drug awareness programmes through Anuvrat Committees across the country.

In Howrah, West Bengal, Cabinet Minister Shri Umesh Rai unveiled the Anti-Drug Awareness Campaign banner, giving fresh momentum to the movement.

The programme was attended by Shri Pankaj Dudhoria (Publicity & Media Minister, Anuvibha), Shri Deepak Nakhat (President, Anuvrat Samiti Howrah), Shri Surendra Jain, along with dedicated volunteers and distinguished citizens.

Together, let us inspire our youth to choose a drug-free, value-based lifestyle and contribute towards building a Developed India (Viksit Bharat).

प्रथम कोटि की आवश्यकता है हवा, जल और अन्न : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणआचार्यश्री ने ‘एषणा समिति: स्वरूप और विधि’ विषय...
13/07/2026

प्रथम कोटि की आवश्यकता है हवा, जल और अन्न : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आचार्यश्री ने ‘एषणा समिति: स्वरूप और विधि’ विषय को किया व्याख्यायित

चतुर्दशी के संदर्भ में आचार्यश्री ने किया हाजरी का वाचन, दी विविध प्रेरणाएं

13.07.2026, सोमवार, लाडनूं , जन-जन के मानस को अभिसिंचन प्रदान करने वाले जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, महातपस्वी, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने सोमवार को प्रातःकालीन मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम में सुधर्मा सभा में उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ को आज के निर्धारित विषय ‘एषण समिति: स्वरूप और विधि’ को आगम के माध्यम से व्याख्यायित करते हुए कहा कि साधु के पांच महाव्रत होते हैं। फिर पांच समितियां और तीन गुप्तियां भी होती हैं। पांच समितियों में तीसरी समिति है-एषणा समिति। यह भोजन आदि से जुड़ी हुई है।

जीवन को चलाने के लिए जल भी चाहिए, भोजन भी चाहिए और हवा भी चाहिए। हवा इनमें से सबसे ज्यादा आवश्यक होती है। हवा, जल और भोजन- ये तीनों मानव जीवन की प्रथम कोटि की आवश्यकता होती है। इनमें हवा को प्रथम स्थान, जल को दूसरा और भोजन को तीसरा स्थान दिया गया है। भोजन के बिना तो कई दिन बिताए जा सकते हैं। लम्बी-लम्बी तपस्याएं करने वाले लोग कितने-कितने दिन बिना भोजन के निकाल देते हैं, लेकिन वही पानी के बिना लम्बे समय तक निकालना कठिन होता है। आदमी पानी पीकर कई दिन निकाल सकता है। वहीं अगर हवा की बात की जाए तो हवा के बिना तो आदमी को कितना दिन निकाल सकता है? हवा के बिना दिन तो क्या आदमी कुछ घड़ी भी पूरी तरह नहीं बीता सकता है। इसलिए हवा अति आवश्यक होती है।

साधु को भी जीवन जीना होता है। औदारिक शरीर वाला है तो इस शरीर की मांग भी होती है। भूख लगती है तो भोजन की अपेक्षा, प्यास लगे तो पानी की आवश्यकता होती है। अन्य शारीरिक कार्यों के लिए भी पानी की आवश्यकता होती है। इसके साथ-साथ साधु को तन ढकने के लिए वस्त्र आदि की आवश्यकता भी होती है। वर्तमान हम कपड़ा पहनने वालों की परंपरा में हैं। इसलिए साधु को कपड़ा भी चाहिए। रहने के लिए स्थान और मकान भी चाहिए। कभी दवाई आदि की आवश्यकता भी पड़ती है, पड़ सकती है। इसके लिए साधु को एषणा समिति की विधि मिली हुई है। साधु को स्वाद के लिए किसी तरह का इशारा करने से बचने का प्रयास होना चाहिए। इस कारण चारित्रात्माओं को इशारे से कुछ मांगने की आदि से बचने का प्रयास करना चाहिए। साधु को समता-शांति रखने का प्रयास करना चाहिए। गोचरी में जो मिल जाए, उसे ही समता से ग्रहण करना चाहिए। साधु को अधिक खाने-पीने से बचने का प्रयास होना चाहिए। साधु को एषणा समिति के प्रति जागरूक रहे, ऐसा प्रयास होना चाहिए।

साधु केवल भोजन का ही अल्पीकरण न करे, अपने अनेक कार्यों में सकर्तकता और जागरूकता रखने का प्रयास होना चाहिए। साधु को अल्पीकरण होना चाहिए। अनावश्यक वस्तुओं के संग्रह से भी बचने का प्रयास होना चाहिए। साधु को कोई चीज स्वीकार करने से पहले साधु को पूछताछ भी कर लेने का प्रयास होना चाहिए।

मंगल प्रवचन के दौरान आचार्यश्री ने चतुर्दशी के संदर्भ में हाजरी का वाचन करते हुए चारित्रात्माओं को विविध प्रेरणाएं प्रदान की। आचार्यश्री की अनुज्ञा से साध्वी चन्दनप्रभाजी व साध्वी पद्मप्रभाजी ने लेखपत्र का उच्चारण किया। आचार्यश्री ने साध्वी चन्दनप्रभाजी को 21 कल्याणक व साध्वी पद्मप्रभाजी को पांच कल्याणक बक्सीस किए। आचार्यश्री ने साध्वी पद्मप्रभाजी से दसवेआलियं के कुछ श्लोक सुनाने को कहा तो साध्वीजी ने उन श्लोकों का उच्चारण किया तो आचार्यश्री ने उन्हें पुनः पांच कल्याणक बक्सीस प्रदान किए। तदुपरान्त उपस्थित चारित्रात्माओं ने अपने स्थान पर खड़े होकर लेखपत्र का उच्चारण किया।

12/07/2026

आचार्यश्री महाप्रज्ञजी के प्रति भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के श्रद्धापूर्ण हृदयोद्गार

साभार : अमृतवाणी

Happy Mother's Dayममता के आँचल से निकलकर, जो संयम के पथ पर बढ़ी है,वो बेटी आज साधना के शिखर पर, गौरव बनकर खड़ी है।माँ! तुम...
10/05/2026

Happy Mother's Day

ममता के आँचल से निकलकर, जो संयम के पथ पर बढ़ी है,
वो बेटी आज साधना के शिखर पर, गौरव बनकर खड़ी है।
माँ! तुम्हारी ही दी हुई संस्कारों की वो पावन थाती है,
जो आज साध्वी मौलिकयशा बन, धर्म की ज्योत जगाती है।
एक तरफ वैराग्य की आभा, एक तरफ पंकज की श्रद्धा अपार,
तुम्हारे चरणों में अर्पित है माँ, हमारा श्रद्धासिक्त नमन बारंबार।
तुमने केवल जीवन नहीं दिया, सत्य का मार्ग भी दिखाया है,
खुद को तपाकर हम बच्चों को, इस योग्य बनाया है।

मातृत्व दिवस की हार्दिक बधाई

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आचार्य श्री महाश्रमण जी के सान्निध्य में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में साध्वी ...
13/03/2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आचार्य श्री महाश्रमण जी के सान्निध्य में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में साध्वी श्री मौलिकयशा जी / मेरी माँ श्रीमती निर्मला दुधोडिया को सम्मान का प्रतीक यह सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित करने हेतु अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल व तेरापंथ महिला मंडल लाडनूँ के प्रति आभार कृतज्ञता।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

I express my deep gratitude and indebtedness to the All India Terapanth Mahila Mandal and the Terapanth Mahila Mandal, Ladnun, for honoring Sadhvi Shri Maulikyasha Ji (my mother, Smt. Nirmala Dudhodia) with this Certificate of Honor—a symbol of distinction—during the felicitation ceremony held in the divine presence of Acharya Shri Mahashraman Ji on the occasion of International Women's Day.

Acharya Mahashraman Terapanth Akhil Bhartiya Terapanth Mahila Mandal - ABTMM Jain Terapanth News JAIN KARYAVAHINI Bhajanlal Sharma Nirmala Dudhoria Mahendra Dudhoria

05/03/2026
03/03/2026

उत्कृष्ट के कार्यक्रम में होली की मस्ती भरे गीत सुनाते हुए कुलदीप ओझा

Address

Howrah

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pankaj Dudhoria posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Pankaj Dudhoria:

Shortcuts

Share