MYSSB

MYSSB अन्याय के खिलाफ जंग हमेशा जारी रहेंगी

बहुत ही दु:खद, रसड़ा विधानसभा के गरिबों के मसीहा बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता पार्टी  एवं रसड़ा विधानसभा से बसपा के ...
05/08/2026

बहुत ही दु:खद, रसड़ा विधानसभा के गरिबों के मसीहा
बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता पार्टी एवं रसड़ा विधानसभा से बसपा के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।

कुदरत से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिवार, समर्थकों और चाहने वालों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करे।
भावभीनी विनम्र श्रद्धांजलि। 💐

फिर डांगावास में छह लोगों को किसने मारा ?डांगावास हत्याकांड में सभी आरोपियों के बरी होने का फैसला केवल एक मुकदमे का अंत ...
05/08/2026

फिर डांगावास में छह लोगों को किसने मारा ?

डांगावास हत्याकांड में सभी आरोपियों के बरी होने का फैसला केवल एक मुकदमे का अंत नहीं है,बल्कि यह दलितों के न्याय के अधिकार पर एक गहरा प्रश्नचिह्न है.सवाल सीधा है कि क्या उन छह निर्दोष लोगों को किसी ने नहीं मारा? क्या वे अपने आप मर गए थे?

जब छह लोगों की निर्मम हत्या हुई,पूरा देश उस बर्बरता का साक्षी बना.वर्षों तक पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद में अदालतों के चक्कर लगाते रहे.लेकिन अंततः यदि कोई भी दोषी नहीं ठहराया जाता,तो यह केवल अभियोजन की नहीं, बल्कि पूरी न्यायिक प्रक्रिया की विफलता का संकेत है.

निष्पक्ष जांच,निर्भीक साक्ष्य और निष्पक्ष सुनवाई के अभाव में यदि ऐसे मामलों में आरोपी बरी होते हैं,तो इसका सबसे बड़ा संदेश यह जाता है कि दलितों के लिए न्याय पाना लगातार कठिन होता जा रहा है.इससे न्यायपालिका में वंचित समुदायों का भरोसा कमजोर पड़ता है.

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम का उद्देश्य पीड़ितों को प्रभावी न्याय दिलाना था,लेकिन यदि इतने जघन्य मामलों में भी दोषसिद्धि नहीं हो पाती,तो यह कानून के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

डांगावास के पीड़ितों को न्याय नहीं मिला.यह केवल पीड़ित परिवारों की हार नहीं,बल्कि भारतीय लोकतंत्र के उस वादे की भी हार है जिसमें कहा गया था कि कानून सबके लिए समान है.

यह फैसला हमें आत्ममंथन के लिए मजबूर करता है कि आख़िर दलितों के लिए न्याय का रास्ता कहाँ है?

Copy past by -@भंवर मेघवंशी

प्रिय SC/ST/OBC साथियों,आरक्षण विरोधी लॉबी अब Instagram के माध्यम से आपके खिलाफ नफरत और भ्रामक प्रचार फैलाने की कोशिश कर...
27/07/2026

प्रिय SC/ST/OBC साथियों,

आरक्षण विरोधी लॉबी अब Instagram के माध्यम से आपके खिलाफ नफरत और भ्रामक प्रचार फैलाने की कोशिश कर सकती है और अपने समर्थकों को आपके खिलाफ लामबंद कर सकती है।

आने वाले दिनों में Instagram आरक्षण विरोधी रील्स, पोस्ट और प्रोपेगेंडा से भर सकता है। इस नैरेटिव को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा सकते हैं।

इसी चुनौती का लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से मुकाबला करने के लिए हमने "आरक्षण बचाओ मोर्चा" बनाया है।

सभी संविधानवादी साथी इस मंच से जुड़ें, इसे मजबूत करें और संविधान एवं सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती प्रदान करें।

लिंक :

0 Followers, 2 Following, 1 Posts - See Instagram photos and videos from Aarakshan Bachao Morcha (ABM) ()

23/07/2026

रवींद्र सिंह भाटी जी आप हमेशा युवाओं की बात करते हो। आज देश के सारे नेता जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं युवाओं का साथ दे रहे देश के बेरोजगार युवा व विपक्ष के सारे नेता दिल्ली में तानाशाही सरकार के सिस्टम के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। आपको भी वहां होना चाहिए?

15/07/2026
अन्ना हजारे ने 11 दिनों के बाद ही अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया था— उनके सामने कांग्रेस सरकार को झुकना पड़ा था।जबकि सोनम...
14/07/2026

अन्ना हजारे ने 11 दिनों के बाद ही अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया था— उनके सामने कांग्रेस सरकार को झुकना पड़ा था।

जबकि सोनम वांगचुक पिछले 14 दिन से आमरण भूख हड़ताल पर हैं— लेकिन BJP सरकार वहां झांकने भी नहीं जा रही है।

आदरणीय सर का 9 किलो वजन कम हो गया है जिससे उनकी सेहत बहुत खराब हो गई है।

अंग्रेजी हुकूमत भी बहुत क्रूर थी लेकिन जब कोई अनशन पर बैठता था तो वो भी डरती थी..

राजा बाबू को 30 साल पुराना न्यूजीलेंड वाला मफलर याद है लेकिन 30 मीटर दूर बैठे अनशन पर बैठा एक सम्मानित व्यक्ति याद नहीं है..

अब ये देश वो संवेदनशील देश नहीं रहा,
यहाँ राजा शाही है, बड़े दुख की बात है।

परिणाम तो मिलेगा चाहे देर से ही सही ✊

-OurBahujanNetwork

22/05/2026

NTA के अध्यक्ष श्री प्रदीप जोशी ने संसदीय समिति के सामने कहा है कि वे नहीं मानते कि NEET का पेपर लीक था। एक तरफ NTA ने पेपर रद्द तक कर दिया है और दूसरी तरफ NTA अध्यक्ष ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं।

ऐसा लगता है कि राजस्थान सहित देशभर में बड़ी संख्या में लोगों के सड़कों पर आने के बाद भी इनकी आंखें नहीं खुल रही हैं। कल जयपुर में पीसीसी द्वारा आयोजित घेराव में हजारों लोग उमड़ आए परंतु भाजपा की सरकार और प्रशासन अभी गहरी नींद में सो रहे हैं।

वैसे तो भाजपा सरकारें हर मामले में तुरंत बुलडोजर भेज देती हैं परंतु NEET पेपर लीक में भाजपा नेता पकड़े गए हैं इसलिए आज तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है। यह दिखाता है कि कहीं न कहीं इस पेपर लीक को भाजपा एवं सरकार के बड़े नेताओं का संरक्षण प्राप्त है इसलिए इसे छिपाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

13/05/2026

Jai bheem

गुदड़ी के लाल- डॉ. सुरेश जोगसन       बालोतरा जिले के कालूड़ी ग्राम निवासी श्री इंदरमल जी जोगसन के सुपुत्र डॉ. सुरेश जोगसन ...
07/05/2026

गुदड़ी के लाल- डॉ. सुरेश जोगसन
बालोतरा जिले के कालूड़ी ग्राम निवासी श्री इंदरमल जी जोगसन के सुपुत्र डॉ. सुरेश जोगसन ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने साहस, संघर्ष,लगन और अथक मेहनत के बल पर AIIMS रायबरेली से MBBS परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।
यह उपलब्धि कालूड़ी गांव ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण मेघवाल समाज व बालोतरा जिले के लिए गर्व और आनंद का क्षण है। इंदरमल जी स्वयं साधारण किसान परिवार से है और वे कृषि के साथ साथ बिजली फिटिंग का कार्य करते हैं। ऐसे में उस परिवार से एक डायमंड का निकलना हम सबके लिए प्रेरणा है।
डॉ.सुरेश जोगसन के आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास को सैल्यूट करते है तथा उन्हें व उनके परिवार को बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं।

Address

Hyderabad
500095

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MYSSB posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to MYSSB:

Shortcuts

Share