Ourliveindia

Ourliveindia Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Ourliveindia, News & Media Website, .

इंदौर में तेज रफ्तार से चली धूलभरी आंधी कई स्थानों पर पेड़ गिरने की मिली खबर।बैनर - पोस्टर व होर्डिंग्स तार - तार होकर ब...
01/06/2026

इंदौर में तेज रफ्तार से चली धूलभरी आंधी

कई स्थानों पर पेड़ गिरने की मिली खबर।

बैनर - पोस्टर व होर्डिंग्स तार - तार होकर बिखरे।

जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त।

इंदौर : नौतपा अभी खत्म भी नहीं हुआ और इंदौर में प्री मानसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं। बीते दो दिन से तापमान में गिरावट देखी जा रही थी पर एक जून को तो मौसम ने मानों अपना मिजाज़ ही बदल लिया। आसमान में बादल घिर आए और एकाएक तेज धुल भरी आंधी चलने लगी।हवा की गति इतनी तेज थी कि समूचा शहर मानों थम सा गया। कई स्थानों पर पेड़ धराशाई हो गए और बिजली के तार टूटने से बत्ती गुल हो गई। लगभग आधे घंटे चली इस आंधी ने शहर की सूरत ही बदल दी,कुछ स्थानों पर पेड़ गिरने से वाहनों को नुकसान पहुंचा लेकिन किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली। आंधी के बाद हलकी बूंदाबांदी भी हुई।

बीते दो माह से इंदौर के बाशिंदे भीषण गर्मी से हलाकान थे। तापमान 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ था। 25 मई से शुरू हुए नौतपा में भी पारा उछाले मारने की आशंका बनी हुई थी लेकिन इसके खत्म होने के एक दिन पहले याने एक जून को ही। मौसम ने करवट ले ली। ऐसा लगा मानों प्री मानसून ने दस्तक दे दी हो। दोपहर ढलते ही आसमान में बादलों की आमद होने लगी। सूरज की गर्मी जैसे निस्तेज हो गई। इस बीच तेज हवा चलने लगी। देखते ही देखते उसने भीषण आंधी का रूप ले लिया। धूल उड़ाती इस आंधी ने जो जहां था, उसे वहीं थमने पर मजबूर कर दिया।सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि शहर में कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। वार्ड 20 के खातीपुरा क्षेत्र में पेड़ गिरने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। संभागायुक्त कार्यालय परिसर में तीन पेड़ धराशाई हुए वहीं शास्त्री ब्रिज पर भी दो पेड़ों की बड़ी शाखाएं टूटकर फुटपाथ पर जा गिरी। गनीमत रही कि रास्ता अवरुद्ध नहीं हुआ। इसके अलावा अन्य कई स्थानों पर भी आंधी से पेड़ गिरने की खबर मिली। हवा की गति इतनी तेज थी कि यूनिपोल व लोहे के पोल पर लगे विशालकाय होर्डिंग व बैनर - पोस्टर तार - तार होकर बिखर गए। सड़कों पर इतनी धूल व कचरा जमा हो गया मानों महीनों से उनकी सफाई नहीं हुई हो। आंधी के साथ मामूली बूँदा - बांदी भी हुई। तूफानी वेग से चली आंधी ने गर्मी से तो राहत दी पर पूरे शहर की बत्ती गुल कर दी। इससे पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मानसून पूर्व मेंटेनेंस की भी पोल खोल कर रख दी। शहर के ज्यादातर इलाकों में गुल हुई बिजली करीब तीन से चार घंटे बाद लौटी। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम के इस उग्र और बदले मिजाज को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि प्री मानसून की बारिश इस बार जल्द आमद देने वाली है वहीं मानसून के भी निकट भविष्य में ही सक्रिय होने के आसार बन रहे हैं।

जिस क्षेत्र में कांग्रेस ने बताया था पेयजल को जहरीला, वही पहुंचकर महापौर ने पिया पानीइंदौर में दूषित पानी वितरण के कांग्...
01/06/2026

जिस क्षेत्र में कांग्रेस ने बताया था पेयजल को जहरीला, वही पहुंचकर महापौर ने पिया पानी

इंदौर में दूषित पानी वितरण के कांग्रेस के दावे की खोली पोल..!

इंदौर : पानी की गुणवत्ता को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के दावे को सार्वजनिक रूप से चुनौती देते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सुदामा नगर क्षेत्र में लोगों के घर पहुंचकर नल का पानी पिया। महापौर ने जीतू पटवारी के दावे को “ झूठा और भ्रामक” बताते हुए उनकी रिपोर्ट की पोल खोल दी।

दरअसल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस वार्ता कर दावा किया था कि इंदौर शहर का लगभग 90 प्रतिशत पानी जहरीला है। उन्होंने विशेष रूप से सुदामा नगर क्षेत्र के पानी को पीने योग्य नहीं बताते हुए कहा था कि यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। पटवारी ने यह दावा एक कथित जांच रिपोर्ट के आधार पर किया था।

सुदामा नगर में नल का पानी पीकर नकारा पटवारी के दावे को।

कांग्रेस की कथित रिपोर्ट और दावों को गलत साबित करने के लिए सोमवार सुबह महापौर सुदामा नगर के उन घरों में पहुंचे, जिनका उल्लेख रिपोर्ट में किया गया था। यहां उन्होंने स्थानीय रहवासियों के बीच सार्वजनिक रूप से नल का पानी पीकर यह संदेश दिया कि पानी पूरी तरह सुरक्षित और पीने योग्य है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों से चर्चा कर उनकी राय भी जानी।महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा, जीतू पटवारी का झूठ अब जनता के सामने आ चुका है। जिस सुदामा नगर क्षेत्र के पानी को वह जहरीला बता रहे थे, उसी पानी को मैंने लोगों के बीच सार्वजनिक रूप से पिया है। जिस स्थान से उन्होंने सैंपल लिया था, वहीं का पानी मैंने पिया और पिछले कई महीनों से यहां के रहवासी भी यही पानी पी रहे हैं।

रहवासियों ने कहा दूषित पानी के दावे में सच्चाई नहीं।

महापौर ने कहा कि जीतू पटवारी ने 240 सैंपल लेने का दावा किया था, लेकिन सार्वजनिक रूप से केवल 130 लोगों की सूची जारी की गई। महापौर ने कहा कि यदि बाकी नाम भी उपलब्ध कराए जाएं तो उन स्थानों की भी जांच कराई जाएगी। इस दौरान स्थानीय रहवासियों ने भी महापौर के दावों का समर्थन किया। एक रहवासी ने बताया कि जब से नर्मदा लाइन आई है, तब से यहां गंदा पानी नहीं आया। नर्मदा लाइन का पानी पूरी तरह साफ है। हम पिछले कई महीनों से यही पानी पी रहे हैं और किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई। रहवासी ने यह भी कहा कि उन्होंने नगर निगम में पानी को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। उनके अनुसार कांग्रेस के कुछ लोग इलाके में आए थे, लेकिन बाद में क्या रिपोर्ट तैयार की गई, इसकी जानकारी क्षेत्र के लोगों को नहीं दी गई।

इंदौर को बदनाम कर रही कांग्रेस।

महापौर ने कांग्रेस पर इंदौर की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए कहा, यदि रिपोर्ट इतनी गंभीर थी तो उसे तीन महीने तक दबाकर क्यों रखा? कुछ सीमित मामलों को आधार बनाकर पूरे इंदौर को बदनाम करने की कोशिश की गई है। इंदौर की पहचान स्वच्छता और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए है, ऐसे में शहर की छवि खराब करने की राजनीति नहीं होनी चाहिए।

कांग्रेस के सिरफिरे नेता हैं जीतू पटवारी, उनका बचाव न करें दिग्विजय सिंह..बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने किया पलटवार...
01/06/2026

कांग्रेस के सिरफिरे नेता हैं जीतू पटवारी, उनका बचाव न करें दिग्विजय सिंह..

बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने किया पलटवार।

इंदौर : शुजालपुर की जनसभा में मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस - बीजेपी के नेताओं में आरोप - प्रत्यारोप का दौर जारी है पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा मुख्यमंत्री मोहन यादव के बयान को निंदनीय बताते हुए उनसे माफी की मांग की थी। इस पर बीजेपी के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने पलटवार किया है।

सुमित मिश्रा ने X पर जारी अपने बयान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर शाब्दिक हमला बोलते हुए कहा कि " जब घर के बड़े बुजुर्ग, घर के बिगड़ैल लड़के की ऊटपटांग हरकतों का बचाव करने लगे तो उस घर की हालत कांग्रेस जैसी हो जाती है।

दिग्विजय सिंह जी, अब आप वानप्रस्थ में हो। प्रदेश की माताओं - बहनों पर लांछन लगाने वाले अपनी पार्टी के एक सिरफिरे नेता का बचाव मत कीजिए। उसे समझाइश दीजिए, सजा दीजिए। जो काम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होने के नाते आपको करना था, वो काम प्रदेश के मुखिया होने के नाते मुख्यमंत्री जी ने किया है।उन्होंने न सिर्फ जीतू पटवारी को बल्कि पूरी कांग्रेस को आइना दिखाया है।"

बता दें कि दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा जीतू पटवारी के लिए इस्तेमाल किए गए अपशब्दों को केवल पटवारी नहीं समूची कांग्रेस का अपमान बताया था।

सुशासन की दिशा में वरदान साबित हो रहा विज्ञान - मुख्यमंत्री डॉ. यादवइंदौर में तकनीक आधारित सुशासन की नई पहल।इंदौर शहर मे...
01/06/2026

सुशासन की दिशा में वरदान साबित हो रहा विज्ञान - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर में तकनीक आधारित सुशासन की नई पहल।

इंदौर शहर में खोले जाएंगे तीन नए थाने, पुलिस बल की पूर्ति भी की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा।

सरकार हर जिले में स्थापित कर रही है पुलिस बैंड।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘डिस्ट्रिक्ट ड्रोन यूनिट’ के तहत 18 अत्याधुनिक हाईटेक ड्रोन्स किए लोकार्पित,

10 पुलिस वाहनों को दिखाई हरी झंडी।

‘इंदौर ट्रैफिक साथी’ मोबाइल एप का किया शुभारंभ।

पुलिस प्रशासन की तीसरी आँख है ड्रोन।

इंदौर : मध्यप्रदेश में तकनीक आधारित सुशासन को नई गति देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के डीआरपी लाइन में ‘डिस्ट्रिक्ट ड्रोन यूनिट’ का लोकार्पण व ‘इंदौर ट्रैफिक साथी’ मोबाइल एप का शुभारंभ रिमोट द्वारा किया। मुख्यमंत्री ने 18 अत्याधुनिक हाईटेक ड्रोन्स का लोकार्पण कर इन्हें इंदौर पुलिस के बेड़े में शामिल कराया। यह ड्रोन्स पुलिस की तीसरी आंख के रूप में हर वक्त कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात प्रबंधन और निगरानी व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों की मांग पर इंदौर शहर में तीन नए पुलिस थाने खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की कमी की पूर्ति भी क्रमबद्ध रूप से की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हर साल पुलिस विभाग के 22 हजार 500 पदों पर भर्ती कर रहे हैं। लगभग सभी पदों पर भर्ती जारी है। हम प्रदेश के हर जिले में पुलिस बैंड की स्थापना भी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार हमेशा पुलिस विभाग के साथ है। परन्तु नागरिकों को बेवजह परेशानी या अपने पदीय कर्तव्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक लोगों के हित में है, तो एक चुनौती भी है, इसलिए इसका बेहतर उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ड्रोन पुलिस का कान्सेप्ट इंदौर से ही आया है। अब यह सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन में एक नजीर बनेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर की ऐतिहासिक विरासत और आधुनिक विकास के समन्वय को रेखांकित करते हुए कहा कि हमारी सरकार 'विरासत से विकास' के मार्ग पर चल रही है। उन्होंने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर ने जिस इंदौर को सेवा, सुशासन और जनकल्याण के जीवन मूल्यों से जोड़ा था, अपनी श्रम साधना से सींचा था, आज वही शहर इंदौर नवाचार और तकनीकि प्रगति के क्षेत्र में देश के लिए उदाहरण बन रहा है। इंदौर में इस तरह के प्रशासनिक क्षेत्रों में आधुनिक नवाचारों का शुभारंभ होना अपार खुशी देता है। उन्होंने कहा कि विज्ञान वास्तव में सुशासन की दिशा में 'लोक कल्याणकारी राज्य' के लिए एक वरदान साबित हो रहा है। मध्यप्रदेश सरकार तकनीक से लोगों की तकदीर बदलने, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और लोकसेवा का नया अध्याय लिखने के लिए प्रतिबद्ध है। आधुनिक तकनीकों का उपयोग प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के साथ नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास जताया कि ‘डिस्ट्रिक्ट ड्रोन यूनिट’ और ‘इंदौर ट्रैफिक साथी’ एप जैसे नवाचार पुलिस और प्रशासन दोनों को नई ताकत प्रदान करेंगे।इंदौर में हुआ यह नवाचार पुलिस और प्रशासन दोनों को बेहतर काम करने की नई ऊर्जा देगा तथा नागरिक सुविधाओं को और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल स्मार्ट और सुरक्षित इंदौर की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है, जो तकनीक और सुशासन के बेहतर समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बनेगी। आज लोकार्पित ड्रोन्स, कानून व्यवस्था की स्थापना में पुलिस के लिए सहायक होंगे, वहीं "ट्रैफिक साथी एप" वाहन चालकों के लिए बेहद कारगर साबित होगा। इस एप के जरिए वाहन चालक पार्किंग की बेहतर लोकेशन जान सकेंगे।

पुलिस कमिश्नर इंदौर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इंदौर पुलिस के बेड़े में 18 ड्रोन्स शामिल किए जा रहे हैं। अब इंदौर पुलिस भीड़ के समुचित‍ प्रबंधन में इन अत्याधुनिक ड्रोन्स का बेहतर उपयोग करने के लिये तैयार हो गई है। इन ड्रोन्स से 2 किलोमीटर का दायरा कवर होगा। उन्होंने कहा कि अब हम न सिर्फ ट्रैफिक बल्कि अपराधों पर भी नजर रख सकेंगे। इसका प्रयोग इंदौर में रंगपंचमी पर निकली गेर और बसंत पंचमी पर भोजशाला धार में कानून व्यवस्था के लिए किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इंदौर पुलिस ने 4 हजार 370 लोगों को नि:शुल्क हेलमेट बांटे हैं। साथ ही कई प्रकरण आपसी सहमति से निराकृत किये।

सीएसआर के तहत पुलिस प्रशासन को 4 अत्याधुनिक तकनीक से लैस मोटर साइकिल और 5 बोलेरो प्राप्त हुई, जिसको मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरी झंडी दी। अब यह सभी वाहन पुलिस के बेड़े में शामिल हो गये हैं।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेन्द्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, मधु वर्मा, उषा ठाकुर, मनोज पटेल, गोलू शुक्ला, श्रवण चावड़ा, गौरव रणदिवे सावन सोनकर सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल एवं पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी व ट्राफिक प्रहरी उपस्थित थे।

एआई पत्रकारिता ही नहीं, मानवता के लिए भी चुनौती है : कर्णिक रिपोर्टर नाम की संस्था को बचाने की है जरूरत - भुवनेश सेंगर।ह...
01/06/2026

एआई पत्रकारिता ही नहीं, मानवता के लिए भी चुनौती है : कर्णिक

रिपोर्टर नाम की संस्था को बचाने की है जरूरत - भुवनेश सेंगर।

हिन्दी पत्रकारिता के दो सौ वर्ष होने पर मातृभाषा. कॉम व सहयोगी संस्थाओं की विचारोत्तेजक पहल।

इंदौर : हिन्दी पत्रकारिता के दो सौ वर्ष पूर्ण होने पर मातृभाषा उन्नयन संस्थान, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्य ग्राम के संयुक्त बैनर तले विचारोत्तेजक व्याख्यान का आयोजन रविवार को इंदौर प्रेस क्लब के राजेन्द्र माथुर सभागार में किया गया। ‘हिन्दी पत्रकारिता की एआई युग से क़दमताल’ विषय पर अमर उजाला डिजिटल के नेशनल हेड जयदीप कर्णिक, द लपेटा के भुवनेश सेंगर, समागम के मनोज कुमार एवं अरविंद तिवारी ने अतिथि वक्ता के रूप में अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल पत्रकारिता अब एल्गोरिदम की ग़ुलाम होती जा रही है और पाठकों की वास्तविक पसंद पीछे छूट गई है। पत्रकारिता अब टीआरपी, व्यूज़ और ट्रेंड्स पर आधारित होती जा रही है, जो उसके पतन का कारण बन रही है।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अर्पण जैन ‘अविचल’ ने दिया। अतिथि स्वागत प्रदीप जोशी, संजय त्रिपाठी, मणिमाला शर्मा, नितेश गुप्ता, डॉ. अखिलेश राव, विनीता तिवारी, जलज व्यास व जय सिंह रघुवंशी ने किया।

एआई पत्रकारिता ही नहीं मानवता के लिए भी चुनौती है।

मुख्य अतिथि जयदीप कर्णिक ने कहा कि ‘पिछले ढाई दशक में पत्रकारिता का स्वरूप तेज़ी से बदला है। तकनीक शेर की सवारी की तरह है, यदि आप उस पर सवार हैं तो वह आपकी ग़ुलाम है, लेकिन यदि वह आप पर सवार हो जाए तो वही तकनीक आपको निगल सकती है। पूर्व में जो पत्रकार जमीनी स्तर पर कड़े परिश्रम से नहीं गुज़रा है, वह एआई वाला ही बन कर रह जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘यदि आपके पास हुनर है तो आईटी आपके लिए उपयोगी है, लेकिन यदि आप केवल एआई के भरोसे हैं तो यह एक ऐसा गुब्बारा है, जो कभी भी फूट सकता है।’ उन्होंने कहा कि ‘एआई केवल पत्रकारिता ही नहीं, बल्कि मानवता के लिए भी चुनौती बन सकता है। इसके उपयोग को लेकर सजग रहने की ज़रूरत है। इसका विध्वंसकारी इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।’

अब कुतर्कों पर आधारित हो गई है पत्रकारिता।

पत्रकार भुवनेश सेंगर ने कहा कि ‘पत्रकारिता के 200 वर्षों की यात्रा में कई बड़े बदलाव आए हैं। पहले पत्रकारिता समाज सुधार, देश की आज़ादी और जनजागरण का माध्यम थी, लेकिन अब कुतर्कों पर आधारित पत्रकारिता की जा रही है।’ उन्होंने कहा कि ‘एआई से ज़्यादा ज़रूरी अपनी प्राकृतिक बुद्धिमत्ता को मज़बूत करना है। अब रिपोर्टर नाम की संस्था को बचाने की ज़रूरत है। पत्रकारिता अब एक इवेंट में बदलती जा रही है और ‘तुमको जो हो पसंद वही बात करेंगे’ की तर्ज पर चल रही है।’

पत्रकारिता में टिके रहने के लिए खुद को अपडेट करना जरूरी।

वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार ने कहा कि ‘यदि तकनीक को बोझ समझा गया तो इस दौर में पिछड़ना तय है। पत्रकारिता में टिके रहने के लिए ख़ुद को लगातार अपडेट करना ज़रूरी है।’

एआई ने काम को आसान बनाया है।

वरिष्ठ पत्रकार अरविंद तिवारी ने कहा कि ‘एआई का दौर पत्रकारिता के लिए कई मायनों में फ़ायदेमंद है। इस तकनीक ने काम को आसान बनाया है। समय के साथ बदलना और उसके साथ चलना ज़रूरी है।’

इस अवसर पर ‘ई-साहित्य ग्राम डॉट कॉम’ वेबसाइट का शुभारंभ किया गया, वहीं समागम का लोकार्पण भी सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अंकित तिवारी व देवेंद्र जैन का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम का संचालन अंशुल व्यास ने किया। आभार कीर्ति मेहता ने माना। कार्यक्रम में इंजीनियर टी वाला व हिन्दीग्राम का सहभाग रहा। शहर के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार एवं युवा छात्र-छात्राएँ इस अवसर पर मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के जीतू पटवारी के खिलाफ दिए बयान पर मचा हंगामाकांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री के बयान को बताया अशोभ...
31/05/2026

मुख्यमंत्री मोहन यादव के जीतू पटवारी के खिलाफ दिए बयान पर मचा हंगामा

कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री के बयान को बताया अशोभनीय, की माफी की मांग।

भोपाल : शुजालपुर की जनसभा में मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के खिलाफ आर्यादित भाषा का उपयोग करने पर कांग्रेस के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री के बयान को घोर आपत्तिजनक बताते हुए उसकी कड़ी निंदा की है।

मुख्यमंत्री की भाषा अशोभनीय।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के जीतू पटवारी को लेकर दिए बयान की निंदा करते हुए कहा कि पद के अभिमान में भाषा की मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस व उसके नेतृत्व के खिलाफ बेहद अशोभनीय बातें कहीं हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उनके खिलाफ मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया एक्स एर पोस्ट लिखकर दी। पटवारी ने लिखा "मुख्यमंत्री जी, आपने मुझे रद्दी कहा, दो कौड़ी का कहा और गालियां भी दी.. तो क्या किसान के बेटे आपके लिए रद्दी हैं,दो कौड़ी के हैं..? जनता सब देख रही है मुख्यमंत्री जी।"

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी मुख्यमंत्री मोहन यादव के जीतू पटवारी को लेकर दिए बयान की निंदा करते हुए उनसे माफी की मांग की।

इस बीच खबर ये भी आई है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के खिलाफ मुख्यमंत्री मोहन यादव के बयान को निंदनीय बताते हुए उनका पुतला फूंका।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जीतू पटवारी को दो कौड़ी का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, टपोरीलाल, ढपोरशंख, रद्दी जैसे शब्दों से नवा...
31/05/2026

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जीतू पटवारी को दो कौड़ी का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, टपोरीलाल, ढपोरशंख, रद्दी जैसे शब्दों से नवाजा

शुजालपुर की जनसभा में जीतू पटवारी पर हमलावर होते हुए बोले मुख्यमंत्री यादव।

शाजापुर : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव को आए दिन निशाने पर लेते रहते हैं। पिछले दिनों पटवारी ने मुख्यमंत्री पर मोहनलाल अभिनंदन यादव कहकर तंज कसा था। रविवार को शाजापुर जिले के शुजालपुर में आयोजित जनसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जीतू पटवारी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा " अगर मैं अभिनंदनलाल हूं तो तुम (पटवारी) टपोरीलाल हो, ढपोरशंख हो, जितने भी नाम तुम्हारे दिमाग में आ सकते हैं,वे सब तुम पर ही फबते हैं। जब मप्र में विकास होता है तो उनका (कांग्रेस) का दो कौड़ी का प्रदेश अध्यक्ष हाय - तौबा मचाने लगता है। मैने आजादी के बाद से कांग्रेस का इतना रद्दी प्रदेश अध्यक्ष नहीं देखा। एक ऐसा नेता जो अपनी खुद की सीट भी नहीं बचा सका, उसे कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया।"

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 2028 में कांग्रेस के सरकार बनाने के दावे को मुंगेरीलाल के हसीन सपने करार दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के इस तीखे बयान के बाद प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री के जीतू पटवारी को लेकर दिए गए बयान की निंदा करते हुए उनसे माफी की मांग की है।

हेल्थकॉन 2026 एवं आयुष कॉन्क्लेव के लिए कोर कमेटी का गठनइंदौर में 31 अक्टूबर एवं 1 नवम्बर को होगा भव्य आयोजन।इंदौर : आयु...
31/05/2026

हेल्थकॉन 2026 एवं आयुष कॉन्क्लेव के लिए कोर कमेटी का गठन

इंदौर में 31 अक्टूबर एवं 1 नवम्बर को होगा भव्य आयोजन।

इंदौर : आयुष चिकित्सा पद्धतियों के वैज्ञानिक विकास, शोध एवं जनजागरूकता को समर्पित हेल्थकॉन 2026 एवं आयुष कॉन्क्लेव के आयोजन को लेकर वर्मा यूनियन हॉस्पिटल, इंदौर में रविवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुर्वेद, होम्योपैथी, योग, प्राकृतिक चिकित्सा सहित न्युट्रीशियन, फिजियोथेरेपी, मर्म चिकित्सा जैसी विभिन्न पद्धतियों के 15 विशेषज्ञों एवं वरिष्ठ स्वास्थ्यविदों ने सहभागिता करते हुए आयोजन की रूपरेखा तैयार की तथा कोर कमेटी का गठन किया।

बैठक की भूमिका डॉ. संजय लोंढे ने प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह सम्मेलन आयुष पद्धतियों के वैज्ञानिक एवं प्रमाण-आधारित स्वरूप को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

बैठक में डॉ. ए. के. द्विवेदी ने सुझाव दिया कि संपूर्ण सम्मेलन को Evidence Based एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर केंद्रित रखा जाए, जिससे आयुष चिकित्सा पद्धतियों के शोध एवं प्रभावशीलता को प्रमाणिक रूप से प्रस्तुत किया जा सके।

वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. ए. के. सिंह ने सम्मेलन के दौरान आयोजित होने वाले वैज्ञानिक शोधपत्र प्रस्तुतिकरण (Scientific Paper Presentation) की जिम्मेदारी स्वीकार की। वहीं डॉ. विनीता जायसवाल ने ऑनलाइन पंजीकरण, डिजिटल प्रबंधन एवं आयोजन के तकनीकि समन्वय का दायित्व ग्रहण किया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. अश्विनी वर्मा ने कहा कि यह आयोजन पूर्णतः शैक्षणिक, शोधपरक एवं ज्ञानवर्धक होगा। इसमें किसी भी प्रकार का राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं रहेगा। सम्मेलन में केवल आयुष से जुड़े चिकित्सकों, शोधकर्ताओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं विद्वानों की सहभागिता को प्राथमिकता दी जाएगी।

सम्मेलन के लिए सर्वसम्मति से पंजीकरण शुल्क ₹500 तथा विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षुओं हेतु ₹250 निर्धारित किया गया।

प्रसिद्ध होम्योपैथ डॉ. अर्पित चोपड़ा को सम्मेलन में प्रस्तुत किए जाने वाले वैज्ञानिक तथ्यों संदर्भों के संकलन एवं सत्यापन का दायित्व सौंपा गया, जबकि योगाचार्य डॉ. आलोक द्विवेदी को सम्मेलन स्मारिका एवं कार्यक्रम पुस्तिका के संपादन की जिम्मेदारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम की प्रचार पसार की ज़िम्मेदारी डॉ. यशवंत भाटी को सौंपी गई।

बैठक में डॉ उषा उकांडे, डॉ. हेमंत शर्मा, डॉ. आलोक प्रताप सिंह,डॉ. अजीत चौहान, संजय माहेश्वरी, डॉ नूर,हेमंत जोडवाल सहित अनेक वरिष्ठ स्वास्थ्य विशेषज्ञ एवं आयुष क्षेत्र के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कोर कमेटी में डॉ.अंतिम जैन, डॉ. एस पी सिंह, डॉ. लता श्रीवास्तव, डॉ. नोरीन और डॉ. विवेक जैन उपस्थित रहेंगे l

बैठक में मौजूद सभी विशेषज्ञों ने विश्वास व्यक्त किया कि हेल्थकॉन 2026 एवं आयुष कॉन्क्लेव मध्य भारत में अपने प्रकार का प्रथम बहुआयामी एवं वैज्ञानिक सम्मेलन होगा, जो आयुष की विभिन्न पद्धतियों के मध्य संवाद, समन्वय, शोध एवं नवाचार को नई दिशा प्रदान करेगा तथा आयुष को मुख्यधारा की स्वास्थ्य व्यवस्था में और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

महापौर ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर किया माल्यार्पणइंदौर : लोक माता देवी मां अहिल्याबाई होलकर की जयंती क...
31/05/2026

महापौर ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर किया माल्यार्पण

इंदौर : लोक माता देवी मां अहिल्याबाई होलकर की जयंती के पावन अवसर पर प्रातःकाल राजवाड़ा उद्यान परिसर स्थित मां अहिल्या की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों एवं लोक कल्याणकारी कार्यों को स्मरण किया।

कार्यक्रम में विधायक उषा ठाकुर सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि लोक माता देवी अहिल्याबाई होलकर केवल मालवा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका त्याग,बलिदान, संघर्ष, दूरदर्शी नेतृत्व, जनकल्याण के प्रति समर्पण तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की भावना आज भी प्रासंगिक और अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि मां अहिल्या ने अपने शासनकाल में न्याय, विकास और जनभागीदारी का जो आदर्श स्थापित किया, वही इंदौर की पहचान और शक्ति है।

महापौर श्री भार्गव ने कहा कि वे मां अहिल्या से प्रार्थना करते हैं कि उनका आशीर्वाद इंदौर शहर पर सदैव बना रहे तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर शहर निरंतर विकास, स्वच्छता, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी के नए आयाम स्थापित करता रहे।

उन्होंने इंदौरवासियों को अहिल्या जयंती एवं अहिल्या उत्सव की शुभकामनाएं भी दी।

सड़क चौड़ीकरण के नाम पर तोड़फोड़ का जनहित पार्टी ने किया विरोधछावनी क्षेत्र में निकाली न्याय यात्रा, बड़ी संख्या में प्रभ...
30/05/2026

सड़क चौड़ीकरण के नाम पर तोड़फोड़ का जनहित पार्टी ने किया विरोध

छावनी क्षेत्र में निकाली न्याय यात्रा, बड़ी संख्या में प्रभावित रहवासी व दुकानदार भी हुए शामिल।

बिना मुआवजा दिए घरों - दुकानों पर बुलडोजर चलाने पर जताया आक्रोश।

इंदौर : बिना मुआवजा दिए शहर में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर की जा रही तोड़फोड़ को लेकर रहवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। प्रभावित लोग अपने - अपने तरीकों से नगर निगम की मनमानी के खिलाफ अपनी नाराजगी प्रकट कर रहे हैं। छावनी क्षेत्र में घर और दुकानों में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर की गई तोड़फोड़ के खिलाफ जनहित पार्टी ने न्याय रैली निकालकर प्रभावित लोगों के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद की।

जनहित पार्टी के नेताओं का कहना था कि शहर की पुरानी विरासत और बसे बसाए छावनी क्षेत्र को विकास के नाम पर बर्बाद कर दिया गया l छावनी क्षेत्र की 136 साल पुरानी बसाहट मलबे में तब्दील हो गई l कार्रवाई इतनी जल्दबाजी में की गई कि लोगों को अपने घरों से सामान भी निकालने नहीं दिया गया। यहां लोगों के पास घरों की वैध रजिस्ट्री भी है l नियम अनुसार लोगों को 7 दिन का समय दिया जाना था l पर केवल दो दिन पहले सूचना दी गई और नगर निगम के अधिकारी भारी बल के साथ लोगों के घर तोड़ने पहुंच गए l इतना ही काफी नहीं था, कई लोगों के मकान 10 फिट के बजाय 20 फीट तक तोड़े गए l

बिना मुआवजा दिए की गई इस तरह की तोड़फोड़ का जनहित पार्टी द्वारा कड़ा विरोध किया गया l पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दिन पूर्व छावनी क्षेत्र में लोगों से संपर्क किया और शनिवार शाम 7:00 बजे छावनी के आसपास पूरे क्षेत्र में रैली निकालकर नगर निगम की इस अमानवीय कार्रवाई का विरोध किया जिसमें बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित थे l

रहवासियों ने की मुआवजे की मांग।

जनहित पार्टी के नेताओं का कहना था कि शहर के पुराने बसे क्षेत्र बियावानी, गणेशगंज, खजूरी बाजार व शीतला माता बाजार में नगर निगम की हठधर्मिता ने स्थानीय रहवासियों और व्यापारियों का भारी नुकसान किया है। अब आगे शहर का विनाश ना हो इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए। मुंबई जैसे बड़ी आबादी वाले शहर में भी पुराने क्षेत्र में ऐसी तोड़फोड़ नहीं की जाती।

ट्रैफिक को बेहतर ढंग से मैनेज करें।

जनहित पार्टी के पदाधिकारी अभय जैन व सुभाष बारोड का कहना था कि बढ़ते ट्रैफिक को बेहतर ढंग से मैनेज किया जा सकता है। उसके लिए तोड़फोड़ की जरूरत नहीं होती। कहीं कार तो कहीं ऑटो को प्रतिबंधित किया जा सकता है l सब्जी वालों को, फेरी वालों को व्यवस्थित तरीके से बसाया जा सकता है।

जनहित पार्टी ने एफएआर और टीडीआर जैसे बेमतलब के कानूनों को रद्द करने और शहरी भूमि अधिग्रहण कानून के हिसाब से पुश्तैनी रजिस्ट्री वाले घर का बाजार मूल्य से दुगना मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने विकास की उस कथित अवधारणा को भी दरकिनार करने की मांग की जो पर्यावरण के विनाश को जन्म देती है।

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ourliveindia posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share