10/01/2026
रायगढ़ शहर के अशोक टॉकीज में प्रभास की लेटेस्ट फिल्म ‘द राजासाब’ की स्क्रीनिंग के दौरान आग लग गई. यह घटना ठीक उसी समय हुई, जब फिल्म में प्रभास की ग्रैंड एंट्री हुई. उत्साह में आकर फैंस ने बड़े पर्दे के सामने पटाखे फोड़े और आरती कर अपने अंदाज में जश्न मनाया. वह कुछ ही देर में खतरनाक बन गया. आरती की थाली गिरने से स्क्रीन के पास पड़े कागजों में आग लग गई. आग की लपटें उठते ही पूरे थिएटर में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन फैंस ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश की और आग को फैलने से पहले ही काबू में कर लिया.
{ Cinema Hall, Prabhas, Raigarh, Film, Movie, Theatre, The Raja Sahab}