12/09/2025
Invited as "Guest of Honour" in teachers day program conducted at Hindi Sahitya Samiti by Youth Inpire Hub.
शिक्षक दिवस पर ND IT India (NITI) टीम का सम्मान, इंदौर की ऐतिहासिक धरोहर स्थल पर हुआ आयोजन 💐
इन्दौर, 5 सितम्बर 2025 — Youth Inspire Hub Group द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर ND IT India (NITI) टीम का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रोहित भट्ट (Guest of Honour) के साथ आकाश शर्मा, अमय मंडलोई और अंशुल कानूनगो विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस विशेष आयोजन के लिए ND IT India (NITI) टीम को आमंत्रित करने की पहल वर्षा शर्मा जी एवं टीम (महिला अध्यक्ष, नार्मदीय ब्राह्मण समाज इन्दौर) द्वारा की गई।
कार्यक्रम का आयोजन श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति, इन्दौर में हुआ — वही ऐतिहासिक स्थल जहाँ महात्मा गांधी जी ने भी अपने विचार रखे थे और जो देश की सांस्कृतिक एवं भाषाई चेतना का प्रतीक माना जाता है।
समारोह में अतिथियों ने शिक्षकों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर अपने विचार साझा किए और ND IT India (NITI) टीम के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर टीम को सम्मानित करते हुए समाज में शिक्षा एवं तकनीकी क्षेत्र में उनके प्रयासों की प्रशंसा की गई।