Apna indore in

Apna indore in भारत का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर �
Images //Viral Video//News//Memes
indore & Madhya Pradesh

25/09/2026

नवी मुंबई में 17 वर्षीय युवक की कार रेलवे ट्रैक पर गिरी, ट्रेन रोकी गई

नवी मुंबई में गुरुवार दोपहर पारसिक टनल के पास 17 वर्षीय युवक की कार पहाड़ी से गिरकर बेलापुर-उरण रेलवे ट्रैक पर जा गिरी. हादसा करीब 3:30 बजे हुआ, जिसके बाद एक लोकल ट्रेन को रोकना पड़ा. युवक गंभीर रूप से घायल हुआ और उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. सेंट्रल रेलवे की एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन की मदद से कार को करीब दो घंटे में ट्रैक से हटाया गया. हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है.

25/09/2026

शंकरपल्ली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान फ्लाईओवर से गिरा युवक

तेलंगाना के शंकरपल्ली मंडल में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान फतेहपुर मूसी फ्लाईओवर से एक युवक के गिरने की सूचना है. घटना के बाद युवक को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाने की जानकारी सामने आई है. हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

24/09/2026

कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस करके CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का वक्त दिया है।

अगर इस्तीफा नहीं देते हैं तो फिर देशभर में विरोध प्रदर्शन होने वाला है।

21/09/2026

पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर होटल बुलाकर किया ब्लैकमेल

जबलपुर की यह महिला पहले युवकों को प्रेमजाल में फंसाती है फिर उनको फाइव स्टार होटल बुलाती है और बाद में ब्लैकमेल कर पैसे मांगती हैं।

पीड़ित युवकों की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को गोपाल बाग होटल में पैसे लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

21/09/2026

आगरा में गणेश पूजा पंडाल के पास पथराव, 2 हिरासत में

उत्तर प्रदेश के आगरा में 19 सितंबर की रात गणेश पूजा पंडाल के पास पथराव की घटना सामने आई. पुलिस के मुताबिक, लकी और देव नाम के दो युवक जाटव बस्ती में घूम रहे थे, तभी मंदिर के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोककर पूछताछ की और थप्पड़ मारे. आरोप है कि मारपीट का बदला लेने के लिए दोनों युवक बाद में वहां पहुंचे, जिसके बाद दोनों पक्षों में पथराव हुआ. कुछ पत्थर गणेश पंडाल के पास भी गिरे. घटना में एक युवक घायल हुआ है. पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है.

21/09/2026

इंदौर में पंढरीनाथ एरिया में फिर सड़क धंसी। एक बड़ा गड्ढा हो गया। अधिकारी बोले किसी की कोई गलती नहीं है प्राकृतिक रूप से हुआ है।
बाकी सब खैरियत है

11/09/2026
29/08/2026

इंदौर में सी-21 मॉल के पीछे स्थित वी-आर-वन रेस्टोरेंट में मोमोज में इल्लियां मिलने का मामला सामने आया है। ग्राहक दीपक मीणा का आरोप है कि शुक्रवार शाम मोमोज खाते समय उन्हें इल्लियां दिखाई दीं। इसके बाद फ्रोजन मोमोज की बास्केट में रखे अन्य मोमोज में भी इल्लियां मिलने का दावा किया गया।

ग्राहक ने रेस्टोरेंट संचालक और कर्मचारी से शिकायत के बाद खाद्य विभाग में फोटो-वीडियो के साथ शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।

सीनियर फूड इंस्पेक्टर के मुताबिक टीम रेस्टोरेंट की जांच करेगी और खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

26/08/2026

सिंगरौली में विधायक जी की कार में आग लगने पर तुरंत फ़ायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाकर आग को काबू में किया गया।

कुछ लोग ये बोलेंगे कि विधायक जी की गाड़ी कि धुलाई के लिए फ़ायर ब्रिगेड को लाया गया है।

Address

Indore
Indore

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apna indore in posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share