11/06/2026
विधायक रामकुमार कश्यप ने जनसुनवाई कार्यक्रम में सुनी समस्याएं, अधिकारियों को जल्द समाधान के दिए निर्देश
इन्द्री विजय कांबोज।। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने वीरवार को सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्याएं सुनी तथा दूरभाष के माध्यम से अधिकारियों को इन समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए।
विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि उनका यही प्रयास रहता है कि लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान हो,जिससे उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने आमजन से अपील की कि जिस गांव में कोई समस्या हो, उसे तुरंत उनके संज्ञान में लाया जाए ताकि उसका त्वरित समाधान हो सके।
विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में वर्तमान सरकार का यही प्रयास है कि विकास के मामले में प्रदेश का कोई भी क्षेत्र अछूता न रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका सीधा लाभ प्रदेश के हर वर्ग को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग के हित, किसानों की खुशहाली और क्षेत्र की समृद्धि सुनिश्चित करना है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और प्रत्येक गांव में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र के तहत हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है।
जनसुनवाई कार्यक्रम में ये आई समस्याएं
जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान गोरगढ़ निवासी बलबीर ने बुढ़ापा पेंशन बारे, चन्द्राव निवासी धर्मपाल ने फैमिली आईडी बारे, बदरपुर निवासी जंगलाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान की ग्रांट बारे, डबकौली खुर्द निवासी सुजान ने परिवार पहचान पत्र में आय ठीक करवाने बारे सहित अन्य लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान बारे विधायक से अनुरोध किया। विधायक ने सभी लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मार्किट कमेटी चेयरमैन महिन्द्र सिंह पंजोखरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कश्यप, मंडल अध्यक्ष संजय काम्बोज, रमन सैनी, अमित कश्यप, बलबीर राणा, जितेन्द्र कश्यप, जयदेव, राजिन्द्र मिड्ढïा सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।