02/02/2026
#सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज पर छेड़छाड़,शोषण,धमकी,सनसनीख़ेज़ आरोप।
सिद्धार्थनगर से एक बेहद गंभीर और सनसनीख़ेज़ मामला सामने आया है,जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
डुमरियागंज थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर अरविंद मौर्य और एक अन्य पुलिसकर्मी पर महिला ने छेड़छाड़ आर्थिक शोषण और मानसिक प्रताड़ना के संगीन आरोप लगाए हैं।
पीड़िता का कहना है कि 20 नवंबर 2025 को उसकी दो बेटियाँ लापता हो गई थीं,जिसकी सूचना तत्काल डुमरियागंज थाने को दी गई,लेकिन शुरुआत में पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद मोबाइल सर्विलांस के ज़रिए दोनों बेटियों की लोकेशन ट्रेस की गई,जिसमें एक बेटी गुजरात और दूसरी मुंबई में मिली।
महिला का आरोप है कि बेटियों की बरामदगी के दौरान की गई पूरी यात्रा का खर्च उसी से वसूला गया।
होटल में ठहरने से लेकर खाने-पीने तक का पूरा खर्च पीड़िता से ही कराया गया।
आरोप है कि मुंबई के एक होटल में सब-इंस्पेक्टर अरविंद मौर्य ने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।
विरोध करने पर पीड़िता को फर्जी मुकदमे में फँसाकर जेल भेजने की धमकी दी गई।
इतना ही नहीं महिला का आरोप है कि बेटियों के साथ पकड़े गए दोनों युवकों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।
एक युवक को मुंबई में ही छोड़ दिया गया जबकि दूसरे युवक को डुमरियागंज थाने लाकर छोड़ दिया गया।
शिकायत पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर तक पहुँच चुकी है इसके बावजूद अब तक किसी भी आरोपी पुलिसकर्मी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
डुमरियागंज पुलिस की लापरवाही के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि आख़िर कौन है जो डुमरियागंज पुलिस को बचा रहा है?
Indian Cricket Team