16/03/2026
मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल: बाराबंकी पुलिस ने 10 मिनट में बचाया छात्रा का भविष्य,
🚨 मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल: बाराबंकी पुलिस ने 10 मिनट में बचाया छात्रा का भविष्य, गलत केंद्र पहुँची अभ्यर्थी को समय रहते दिलाई परीक्षा 🚓🫡 उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा का एक अत्यंत सराहनीय मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि वर्दी सिर्फ कानून का प्रतीक ही नहीं, बल्कि मानवता की भी पहचान है। एसआई भर्ती परीक्षा के दौरान सुल्तानपुर से परीक्षा देने आई एक छात्रा अनजाने में गलत परीक्षा केंद्र पर पहुँच गई। उसका वास्तविक केंद्र सतरिख स्थित था, लेकिन वह गलती से जीआईसी परीक्षा केंद्र पहुँच गई।...