Baz Media Jabalpur

Baz Media Jabalpur Jabalpur Focus Digital News
⚡ Breaking | Crime | City Issues
🎥 Daily Ground Reports
📩 News Share Karein – DM
🔔 🔔 Follow for Fast Jabalpur Update

17/08/2026

मोहम्मद अकील अंसारी उमरा के मुबारक सफर पर रवाना हुए। 🤲

समाज में जरूरतमंदों की खामोशी से मदद करने वाले अकील अंसारी के लिए लोगों ने उमरा की कुबूलियत और मदीना शरीफ की हाजिरी की दुआ की।

अल्लाह उनका सफर आसान फरमाए और उमरा कबूल फरमाए। ❤️

16/08/2026

🇮🇳 जन्मदिन का जश्न… वतन के नाम!

जबलपुर के आजाद नगर, मोहरिया में युवा सैय्यद अदील अहमद के जन्मदिन और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘एक शाम वतन के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संजय गांधी वार्ड के पूर्व पार्षद लईक अहमद राजू की इस पहल में देशभक्ति, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देखने को मिला।

कार्यक्रम में विधायक लखन घनघोरिया, हाजी कदीर सोनी, मतीन अंसारी, पार्षद गुलाम हुसैन, ताहिर अली, ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ इक़बाल, मजहर उस्मानी, आबिद मंसूरी, मुख्तार अली और आज़म कुरैशी सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे।

अदील अहमद को जन्मदिन की दिली मुबारकबाद। 🎂🇮🇳

15August

22/07/2026

यूसीसी नहीं, यूनिफॉर्म एजुकेशन कोड की जरूरत — जयवर्धन सिंह

जबलपुर पहुंचे पूर्व मंत्री और राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता मतीन अंसारी के निवास पहुंचकर मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान देश-प्रदेश की राजनीतिक स्थिति, कांग्रेस संगठन और जबलपुर की सियासत को लेकर चर्चा हुई।

इस दौरान जयवर्धन सिंह ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर अपनी राय रखते हुए कहा कि देश के युवाओं को यूसीसी से ज्यादा समान शिक्षा व्यवस्था, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और रोजगार के अवसरों की जरूरत है।

उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों को भी उठाया।

📍 जबलपुर | BAZ Media

JabalpurNews PoliticalNews

16/07/2026

🕋 अलविदा रियाज़ मौलाना | मौलवी रियाज़ आलम मुहम्मदी को ख़िराज-ए-अक़ीदत

इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन।

जबलपुर की दीनी, इल्मी और अदबी दुनिया के लिए 15 जुलाई 2026 एक बेहद ग़मगीन दिन बन गया। मशहूर आलिम-ए-दीन, अज़ीमुश्शान मुकर्रिर, उर्दू अदब के सरपरस्त, तसव्वुफ़ के रहनुमा और BAZ Media के सरपरस्त हज़रत मौलवी रियाज़ आलम मुहम्मदी (रियाज़ मौलाना)** अपने ख़ालिक़-ए-हक़ीक़ी से जा मिले।

इस वीडियो में देखिए उनके आख़िरी सफ़र की झलकियाँ, नमाज़-ए-जनाज़ा का मंज़र, जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब और वह ख़िराज-ए-अक़ीदत, जिसने यह साबित कर दिया कि मौलाना सिर्फ़ एक आलिम नहीं, बल्कि मोहब्बत, अमन, इल्म और इत्तेहाद की एक ऐसी शख़्सियत थे, जिन्हें हर मसलक, हर तबक़े और हर फ़िक्र के लोग अपना मानते थे।

मौलाना ने अपनी पूरी ज़िंदगी दीन-ए-इस्लाम की ख़िदमत, नौजवानों की इस्लाही रहनुमाई, उर्दू अदब की सरपरस्ती और समाज में मोहब्बत व भाईचारे के पैग़ाम के लिए वक़्फ़ कर दी। BAZ Media के साथ उनका रिश्ता भी बेहद ख़ास था। BAZ Media के दफ़्तर का इफ़्तिताह उनके मुबारक हाथों से हुआ था और उनकी दुआएँ हमेशा हमारे लिए सरमाया रहेंगी।

अल्लाह तआला मरहूम की मग़फ़िरत फ़रमाए, उनकी क़ब्र को नूर से मुनव्वर फ़रमाए, उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुक़ाम अता फ़रमाए और तमाम अहले-ख़ाना, शागिर्दों, अहबाब और चाहने वालों को सब्र-ए-जमील अता फ़रमाए।

आमीन या रब्बुल आलमीन।

📍 स्थान:मोमिनपुरा तलैया, गोहलपुर, जबलपुर (म.प्र.)

🎥Presented by BAZ Media

━━━━━━━━━━━━━━

** **

02/07/2026

🚨 जबलपुर | गोहलपुर

पैगंबर हज़रत मुहम्मद ﷺ की शान में कथित गुस्ताख़ी के विरोध में जबलपुर के गोहलपुर में सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं ने प्रदर्शन किया।

महिलाओं ने थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

📍पूरी खबर के लिए जुड़े रहें बाज़ मीडिया के साथ।

NewsUpdate MadhyaPradesh HindiNews

01/07/2026

हनुमानताल थाने पहुंचा मुस्लिम समाज

नबी-ए-करीम हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा ﷺ की शान में कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में शहर के मशहूर आलिम-ए-दीन हाफिज़ कारी इमरान अत्तारी की रहनुमाई में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधिमंडल ने हनुमानताल थाने पहुंचकर भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नाज़िया इलाही खान के खिलाफ शिकायत सौंपते हुए FIR दर्ज करने की मांग की।

हाफिज़ इमरान अत्तारी ने कहा कि भारत के संविधान और कानून पर पूरा भरोसा है और समाज कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की मांग कर रहा है। उन्होंने अमन, भाईचारे और कानून का सम्मान बनाए रखने की अपील भी की।

फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर ली है। मामले में आगे की कार्रवाई का इंतज़ार है।

📍 जबलपुर

बाज़ मीडिया जबलपुर
ज़मीनी और भरोसेमंद ख़बरें

Muharram News MadhyaPradesh JabalpurNews Justice India

28/06/2026

💔 तीन जनाज़े... तीन गरीब घरों के बुझ गए चिराग़

"बेटे की मय्यत बाप के कमज़ोर कंधों पर हो... शायद इसी को क़यामत कहते हैं।"

जबलपुर के मुजावर मोहल्ले में रविवार को एक के पीछे एक तीन जनाज़े उठे। राजा, साहिल और साहिल... तीन दोस्त, जो शनिवार को दद्दा घाट पर डूबने के हादसे में दुनिया से चले गए।

इस हादसे की सबसे दर्दनाक बात यह है कि तीनों अपने-अपने माँ-बाप की इकलौती औलाद थे। तीन गरीब परिवारों का इकलौता सहारा एक ही दिन छिन गया।

बाज़ मीडिया यह सवाल उठा रहा है कि अगर घाट के पास खतरे की आशंका थी, तो क्या पर्याप्त सुरक्षा और चेतावनी के इंतज़ाम किए गए थे?

हमारी दुआ है कि अल्लाह तआला मरहूम बच्चों की मग़फ़िरत फ़रमाए और उनके परिवारों को सब्र-ए-जमील अता फ़रमाए। आमीन।

MadhyaPradesh BreakingNews Accident Narmada RIP Justice LocalNews InnaLillahiWaInnaIlayhiRajiun NewsUpdate JabalpurMuslims

27/06/2026

Part 1 - पार्षद जिम्मेदार या हम।नगर निगम चुनाव 2027 l बाज मीडिया जबलपुर ।

27/06/2026

🚨 जबलपुर में दर्दनाक हादसा: तीन दोस्तों की डूबने से मौत

जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र स्थित दद्दा घाट पर शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। गढ़ा के मुजावर मोहल्ला (सूपाताल) निवासी 16 वर्षीय राजा खान, 18 वर्षीय साहिल खान और साहिल पुत्र शकील की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि वॉटर प्लांट क्षेत्र में चल रही खुदाई के कारण घाट के पास पानी बेहद गहरा हो गया था। दोपहर करीब 3 बजे नहाने उतरे तीनों दोस्त अनजाने में उसी गहरे हिस्से में चले गए और बाहर नहीं निकल सके।

स्थानीय नाविकों और युवाओं ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

⚠️ अब बड़ा सवाल यह है कि खुदाई वाली जगह पर सुरक्षा के इंतज़ाम क्यों नहीं थे? क्या यह हादसा टाला जा सकता था?

🕊️ अल्लाह तआला मरहूम बच्चों की मग़फ़िरत फ़रमाए और उनके परिवारों को सब्र-ए-जमील अता फ़रमाए। आमीन।

25/06/2026

🎥 Jabalpur Muharram 2026 | 9th Muharram | Masjid Sulemani Taziya

जब जबलपुर में मुहर्रम की नौ तारीख़ को **मस्जिद सुलेमानी का ऐतिहासिक ताज़िया** रवाना होता है, तभी से शहर के मुहर्रम की सबसे अहम रात की रौनक़ें शुरू हो जाती हैं।

सिर पर टोपियाँ... नज़रें झुकी हुईं... लबों पर दुरूदो-सलाम... और दिलों में हज़रत इमाम हुसैन की याद।

एक सदी से भी ज़्यादा पुरानी यह ताज़िया सिर्फ़ एक जुलूस नहीं, बल्कि जबलपुर की साझा तहज़ीब, अकीदत और विरासत की ज़िंदा पहचान है।

**बाज़ मीडिया** की ओर से पेश है 25–26 जून 2026 की दरमियानी रात, 9 मुहर्रम को रवाना हुई **मस्जिद सुलेमानी की ऐतिहासिक ताज़िया** की ख़ास झलक।

▶️ वीडियो पूरा देखें, शेयर करें और अपनी इस अज़ीम विरासत को आगे पहुँचाएँ।

Taziya YaHussain MuharramJabalpur IslamicHeritage BazMedia

Address

Jabalpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Baz Media Jabalpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share