27/03/2025
बेवकूफ पैदा होना और जानबूझकर बेवकूफी करना अलग बात है। वीगन लोग पशु क्रूरता रोकना चाहते हैं, खाना या दूध नहीं। जिसमें जुल्म हो, उसे बदलो।
चोर को रोको तो कहेगा – 'मेहनत करने से क्यों रोकते हो?' सुनने में हास्यास्पद लगता है न? वैसे ही जब कोई कहता है – 'ये मेरा खाना है, मुझे मत रोको!' तो ठीक वैसे ही लगता है जैसे चोर कहे – 'मेहनती आदमी के पीछे पड़ गए हो!' 😅
हम पशु क्रूरता के खिलाफ हैं: चाहे खेल के जानवरों का इस्तेमाल हो, पशु के बच्चों के हक़ दूध छीनना हो या हत्या करना हो। अगर आप चोर हैं, तो सौ बहाने बनाओगे, क्योंकि इंसान गलती सुधारने से पहले उसे जायज ठहराता है।
वीगन वो चोर हैं जिन्होंने अपनी गलती मानकर सुधार ली। वे यह नहीं कहते कि वे कभी गलत नहीं थे, बल्कि अब सही रास्ते पर हैं। बहाने बनाने के बजाय, वे बदलाव ला रहे हैं।vijay