24/11/2025
बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री पर आज दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र ने 89 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बीते कुछ दिनों से उनकी सेहत लगातार खराब चल रही थी। धर्मेंद्र के गुजरने की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध रह गया। वही घर के सभी सदस्य भी बेहद गमगीन माहौल में है और एक दूसरे को संभालने की कोशिश कर रहे है।