ZEO News

ZEO News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from ZEO News, News & Media Website, Jaipur.

फोन पर सुना घर पर अकेली है साली, भागते पहुंचा जीजा और कर डाला कांड घर पर अकेली साली को पाकर डोली जीजा की नीयत, बनाया हवस...
24/01/2026

फोन पर सुना घर पर अकेली है साली, भागते पहुंचा जीजा और कर डाला कांड
घर पर अकेली साली को पाकर डोली जीजा की नीयत, बनाया हवस का शिकार ।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक जीजा ने अपनी साली को अपनी हवस का शिकार बना डाला। आरोपी ने साली को घर पर अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया। जब आरोपी जीजा साली के साथ ज्यादती कर रहा था तभी युवती की मां वहां पर आ गई। आरोपी ने दोनों को धमकी दी और मौके से भाग गया। पीड़ित युवती अपनी मां के साथ पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जीजा ने साली से की ज्यादती
ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली 19 साल की युवती शहर में ही हुई है। उसकी तबीयत ठीक न होने के कारण वो अपने मायके आई हुई थी। पीड़िता के मुताबिक उसकी बातचीत फुफेरी बहन के पति धर्मवीर से फोन पर होती रहती थी। 19 जनवरी को जब वो घर पर अकेली थी तभी जीजा धर्मवीर का फोन आया। बातचीत के दौरान जब उसने धर्मवीर को बताया कि वो घर पर अकेली है तो धर्मवीर ने फोन काट दिया और कुछ देर बाद ही घर पहुंच गया। जीजा धर्मवीर ने घर में आते ही उसे पकड़ा और उसके साथ दुष्कर्म किया।
मां के आते ही भागा आरोपी
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी जीजा धर्मवीर जब उसके साथ गलत काम कर रहा था तभी मां घर पर आ गई और मां के आने के कारण वो डर गया। उसने किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी और फिर भाग गया। आरोपी जीजा के भागने के बाद पीड़िता ने पूरी बात मां को बताई और फिर मां के साथ शिकायत दर्ज कराने पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी जीजा को गिरफ्तार किया और अब आगे की कार्रवाई कर रही है।

12वीं की छात्रा से चलती कार में गैंगरेप: स्कूल जाते समय 2 युवकों ने किडनैप किया, लोगों ने गाड़ी रुकवाई तो छोड़ भागे...बी...
12/01/2026

12वीं की छात्रा से चलती कार में गैंगरेप:
स्कूल जाते समय 2 युवकों ने किडनैप किया, लोगों ने गाड़ी रुकवाई तो छोड़ भागे...

बीकानेर में 12वीं क्लास की छात्रा से चलती कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है। स्कूल जाते समय छात्रा को रास्ते से दो युवक किडनैप कर ले गए। इसके बाद चलती कार में बारी-बारी से रेप किया।
एक गांव में लोगों ने कार को रुकवाया तो आरोपी छात्रा को छोड़कर फरार हो गए। घटना 6 जनवरी की नापासर थाना इलाके की है। परिजनों की रिपोर्ट पर 11 जनवरी को मामला दर्ज किया गया।
स्कूल जाते समय कार में डाल ले गए थे

रिपोर्ट के अनुसार, नापासर थाना क्षेत्र के एक गांव में 12वीं क्लास में पढ़ने वाली लड़की 6 जनवरी को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। स्कूल के पास कार में सवार होकर पहुंचे एक वकील समेत दो युवकों ने छात्रा को जबरन गाड़ी में डाला और अपने साथ ले गए। दोनों युवक छात्रा को घंटों तक कार में घुमाते रहे। इस दौरान उसे डरा-धमकाकर बारी-बारी से रेप किया।
शक होने पर गांव के लोगों ने रोका, कार और लड़की को छोड़ भागे

इस दौरान पड़ोसी गांव के लोगों ने शक होने पर कार को रुकवा लिया। लड़की को नीचे उतारकर परिजनों को सूचना दी गई। इस दौरान आरोपी युवक वहां से फरार हो गए। लड़की के घर वाले मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए।

अब शिकायत मिलने पर नापासर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसकी जांच गंगाशहर सीओ हिमांशु शर्मा कर रहे हैं। लड़की की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगे जांच होगी। फिलहाल पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

एमपी में सहेली ने दो दिन में दो बार कराया भाई और दोस्तों से रेप.....घुमाने के बहाने जंगल ले गई सहेली, वहां सहेली के भाई ...
10/01/2026

एमपी में सहेली ने दो दिन में दो बार कराया भाई और दोस्तों से रेप.....
घुमाने के बहाने जंगल ले गई सहेली, वहां सहेली के भाई और दो अन्य लड़कों ने रेप किया।

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले से एक नाबालिग के साथ रेप और गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के सिवनी मालवा की रहने वाली नाबालिग से दो दिन में दो बार रेप और गैंगरेप किया गया। नाबालिग को उसकी सहेली ने ही धोखा दिया, आरोपियों में एक युवक उसी सहेली का भाई है जो नाबालिग को जंगल में लेकर गई थी। तबीयत बिगड़ने पर नाबालिग को अस्पताल ले जाया गया जहां उसके साथ हुए रेप और गैंगरेप का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

घुमाने के बहाने जंगल ले गई सहेली....

नाबालिग पीड़िता के मुताबिक उसकी सहेली उसे बुधवार को दोपहर ढाई बजे घुमाने के ढाना के पास जंगल में ले गई। वहां पहले से ही तीन लड़के मौजूद थे। लड़कों ने उसे दो गोलियां मिलाकर कचौरी खाने के लिए दीं और इसके बाद उसके साथ तीनों ने रेप किया। जिन तीन लड़कों ने उसके साथ ज्यादती की उनमें से एक का नाम अल्लू है जो गैरेज पर काम करता है और उसकी सहेली का भाई है। बाकी दो युवकों को नहीं पहचानती है। जंगल में ज्यादती का शिकार हुई पीड़िता को सहेली बाद में गाड़ी से सिवनी मालवा के जयस्तंभ चौक तक लेकर आई और वहां छोड़कर चली गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे परिजन अस्पताल लेकर गए जहां पीड़िता ने अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में बताया।

दो दिन पहले भी हुआ रेप...

नाबालिग पीड़िता ने ये भी बताया है कि दो दिन पहले सोमवार को भी वही सहेली उसे बायपास पर घुमाने के लिए ले गई थी। वहां भी एक लड़के ने गोली खिलाकर रेप किया था। तब आरोपी युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी जिसके कारण वो खामोश रही। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है, फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

शादीशुदा महिला प्रेमी से होना चाहती थी प्रेग्नेंट, जिद की तो युवक ने मार डाला....यूपी के वाराणसी में बेहद सनसनीखेज वारदा...
10/01/2026

शादीशुदा महिला प्रेमी से होना चाहती थी प्रेग्नेंट, जिद की तो युवक ने मार डाला....

यूपी के वाराणसी में बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई. पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या उसके प्रेमी मोहित यादव ने अपनी पत्नी अंजलि चौहान के साथ मिलकर की थी. हत्या की वजह सिर्फ इतनी कि पति उसकी अवैध संबंधों और गर्भधारण की राह में खड़ा था।
वाराणसी में लक्ष्मणपुर की शारदा विहार कॉलोनी में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई. पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या उसके प्रेमी मोहित यादव ने अपनी पत्नी अंजलि चौहान के साथ मिलकर की. दरअसल, मृतक महिला के मोहित के साथ अवैध संबंध थे और वह मोहित पर संतान पैदा करने का दबाव बनाती थी. इसी को लेकर मोहित और उसकी पत्नी अंजलि ने महिला की हत्या दी.

एडीसीपी वरुणा जोन नीतू कात्यान ने बताया कि आरोपी युवक मोहित यादव पहले आंगनबाड़ी वर्कर महिला के घर के पास किराए पर रहता था. मृतक महिला अपने घर से ही ही दूध के पैकेट बेचने का काम करती थी. मोहित उसके यहां दूध खरीदने आता था. इसी दौरान महिला का मोहित यादव से परिचय हो गया और दोनों में अवैध संबंध हो गए.
महिला शादीशुदा थी. उसकी कोई संतान नहीं थी. वह मोहित से संबंध बनाकर संतान चाहती थी, जिसके लिए वह दबाव बनाती थी. ऐसा न करने पर पुलिस से शिकायत करने धमकी देती थी. इसी के बाद मोहित की शादी अंजलि से हो गई. मोहित ने पूरी बात अपनी पत्नी अंजलि को बताई. इसके बाद दोनों ने तय किया कि वे महिला को रास्ते से हटा देते हैं.
आंगनबाड़ी वर्कर की हत्या की साजिश रचने के बाद मोहित और अंजलि एक होम स्टे में जाकर रुके. 11 दिसंबर की सुबह दोनों महिला के घर की तरफ चल दिए, अंजलि घर से पहले रुक गई. वहीं मोहित पीछे के रास्ते से आंगनबाड़ी वर्कर के घर में घुस गया. इसके बाद उसने घर में पत्थर और स्टील के ड्रम से महिला के सिर, चेहरे और गर्दन पर वार करते हुए बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद मृतका के पहने हुए और अलमारी में रखे जेवरात के साथ ही कैश लूटकर बाहर आ गया. खून से सने कपड़ों को अंजलि की साल से ढककर ऑटो पकड़ा और वापस होम स्टे पहुंच गए.
मोहित और उसकी पत्नी अंजिल 12 दिसंबर को भागने की फिराक में रेलवे स्टेशन शिवपुर पहुंचे थे. इसी बीच जांच-पड़ताल करते हुए पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया. पूछताछ की तो घटना के समय पहने हुए कपड़ों को एक झाड़ी में फेंकने की बात कही. दोनों के कब्जे से मृतक महिला के जेवरात और 73,640 रुपये बरामद कर लिए. एडीसीपी ने कहा कि 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम को 50 हजार का इनाम दिया जाएगा.

पॉडकास्ट मे 65 + ऐज की महिला सीमा आनंद द्वारा खुले मंच से सेक्स जैसे निजी विषय पर चर्चा किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर त...
10/01/2026

पॉडकास्ट मे 65 + ऐज की महिला सीमा आनंद द्वारा खुले मंच से सेक्स जैसे निजी विषय पर चर्चा किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। देखते ही देखते पूरा सोशल मीडिया इसी एक मुद्दे के इर्द-गिर्द घूमने लगा और अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बहस छिड़ गई।
इसी कड़ी में चर्चित यूट्यूबर शुभंकर मिश्र के पॉडकास्ट को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि हाल के समय में उनके पॉडकास्ट में सेक्स, निजी रिश्तों और सनसनीखेज बयानों जैसे विषयों को अधिक प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि ज्ञान, समाज और ज़मीनी सच्चाइयों से जुड़े मुद्दों पर अपेक्षाकृत कम चर्चा हो रही है।

दरअसल शुभंकर मिश्रा ने हाल ही में सीमा आनंद के साथ एक पॉडकास्ट किया था..जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
बातचीत के दौरान, सीमा ने बताया कि पिछले साल एक 15 साल के लड़के ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की थी।
सीमा आनंद ने घटना बताते हुए हंसते हुए कहा कि वह एक 15 साल का लड़का था जिसने उनसे संपर्क किया था।
फिर शुभंकर ने उनसे उनकी उम्र पूछी, जिसके जवाब में उन्होंने बताया कि वह 65 साल की हैं।
सीमा आनंद का पूरा बिजनेस मॉडल सेक्सुअल एजुकेशन पर आधारित है। अपनी किताबों, इंटरव्यू और पॉडकास्ट के ज़रिए, वह बताती हैं कि सेक्सुअल एक्टिविटी कैसे करनी चाहिए, किस कैसे करना चाहिए, और कौन से तरीके उन्हें ज़्यादा सही लगते हैं।
सीमा आनंद के अनुसार, इस दुनिया में जीवन का मुख्य उद्देश्य "खुशी" है।

बांसवाड़ा में बॉयफ्रेंड के शादी से इनकार करने से आहत 12वीं की छात्रा ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन ...
29/12/2025

बांसवाड़ा में बॉयफ्रेंड के शादी से इनकार करने से आहत 12वीं की छात्रा ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही छात्रा की मौत हो गई।

मामला बांसवाड़ा के आंबापुरा थाना क्षेत्र के काला नाला गांव का है। थानाधिकारी रमेशचंद्र ने बताया की शाम करीब 6 बजे घटना है, कंट्रोल रूम से सूचना मिली है। परिजनों से रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेंगे।
पड़ोस के गांव के युवक से चल रहा था अफेयर

जानकारी के अनुसार, जहरीली दवा पीने से 12वीं में पढ़ने वाली 18 साल की युवती की मौत हो गई। उसका पिछले 3 साल से पास के ही एक गांव के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन युवक लगातार टालमटोल कर रहा था।
फोन पर बहस हुई थी

बताया जा रहा है कि युवती ने शादी को लेकर फोन पर युवक से बात की थी, लेकिन युवक ने शादी करने से साफ मना कर दिया था। इससे आहत होकर युवती ने घर में रखी जहरीली दवा पी ली।

जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे निजी एम्बुलेंस से उपचार के लिए एमजी अस्पताल ले जा रहे थे। हॉस्पिटल पहुंचने से पहले रास्ते में ही छात्रा की मौत हो गई। शव को एमजी हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवा गया है। सोमवार को परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

चचेरे भाई से बने शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हो गई लड़की... आरोपी ने खिला दी गर्भपात की दवा, तबीयत बिगड़ी और हो गई मौतये घ...
28/12/2025

चचेरे भाई से बने शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हो गई लड़की... आरोपी ने खिला दी गर्भपात की दवा, तबीयत बिगड़ी और हो गई मौत
ये घटना नोएडा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. चचेरे भाई से शारीरिक संबंध बनाने के बाद 18 साल की लड़की प्रेग्नेंट हो गई. इसके बाद उसे गर्भपात की दवा खिला दी गई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई. अस्पताल में इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.
परिजनों का आरोप है कि लड़की को जबरन गर्भपात की दवा खिलाई गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ती चली गई और इलाज के दौरान उसकी जान चली गई. इस मामले को लेकर मृतका के पिता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है.

परिवार के द्वारा पुलिस से की गई शिकायत में कहा गया है कि लड़की के अपने चचेरे भाई से शारीरिक संबंध थे, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई थी. आरोप है कि उसके चेचेरे भाई ने गर्भ छिपाने के लिए युवती को गर्भपात की दवा खिला दी. दवा खाने के बाद युवती की तबीयत अचानक खराब हो गई.
इस दौरान लड़की के परिजनों ने 18 दिसंबर को लड़की को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया. वहां कई दिनों तक चले इलाज के बावजूद 23 दिसंबर को लड़की की मौत हो गई.
इस पूरे मामले को लेकर मृतका के पिता ने थाना सेक्टर-39 में लिखित शिकायत दी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की और गहनता से जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

दिल्ली: 13 साल की नाबालिग को जबरन शराब पिलाकर गैंगरेप, बैंक कर्मचारी और सैलून मालिक गिरफ्तारसमयपुर बादली थाना इलाके में ...
28/12/2025

दिल्ली: 13 साल की नाबालिग को जबरन शराब पिलाकर गैंगरेप, बैंक कर्मचारी और सैलून मालिक गिरफ्तार
समयपुर बादली थाना इलाके में एक 13 साल की लड़की को जबरन शराब पिलाकर गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए लड़की को एक खाली फ्लैट में ले गए। पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने POCSO एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में से एक बैंक कर्मचारी है, जबकि दूसरा सैलून मालिक है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
आउटर-नॉर्थ जिले के पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 20 दिसंबर की शाम को पुलिस को एक PCR कॉल के जरिए सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की को जबरन शराब पिलाई गई है। सूचना मिलते ही जांच अधिकारी तुरंत समयपुर बादली इलाके में मौके पर पहुंचे। शुरुआत में पीड़िता के पिता ने बताया कि उसने शराब पी थी। हालांकि, लड़की के बयान और आगे की जांच के बाद पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे बादली इलाके में एक खाली घर में ले जाया गया था। वहां, आरोपी सैलून मालिक ने उसे अपने दोस्त, एक बैंक कर्मचारी से मिलवाया। वहां, कथित तौर पर दोनों ने पीड़िता को जबरन शराब पिलाई और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता के विस्तृत बयान और मेडिकल जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ POCSO एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

SIT का गठन, टीम जल्द सौंपेगी रिपोर्ट
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारी ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। टीम तय समय के भीतर जांच के बाद अपनी रिपोर्ट वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सौंपेगी। पुलिस अधिकारी ने SIT को जांच पूरी होने के बाद जल्द ही चार्जशीट दाखिल करने का भी निर्देश दिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में मजबूत कानूनी ट्रायल सुनिश्चित करने के लिए आगे की जांच कर रही है।

सुपौल का अजब-गजब प्यार, इंस्टाग्राम से हुआ शुरू… फिर 2 लड़कियों ने आपस में कर ली शादीसुपौल के त्रिवेणीगंज का मामला है. द...
25/12/2025

सुपौल का अजब-गजब प्यार, इंस्टाग्राम से हुआ शुरू… फिर 2 लड़कियों ने आपस में कर ली शादी
सुपौल के त्रिवेणीगंज का मामला है. दोनों युवतियों ने बीते मंगलवार को शादी की लेकिन मामला बुधवार को प्रकाश में आया. दोनों युवतियों का कहना है कि उन्हें लड़कों में कोई दिलचस्पी नहीं है
कहते हैं प्यार जब होता है तो फिर समाज नहीं देखता है. इसी बीच बिहार के सुपौल से एक अजब-गजब प्यार का मामला सामने आया है. सुपौल के त्रिवेणीगंज में एक मॉल में काम करने वाली दो युवतियों ने आपसी सहमति से समलैंगिक विवाह कर लिया. इन दोनों को दो साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए प्यार हुआ था. अब शादी के बाद दोनों ने एक साथ जीवनभर रहने का फैसला किया है.

मंदिर में दोनों ने रचाई शादी, लिए सात फेरे
बताया जाता है कि बीते मंगलवार (23 दिसंबर, 2025) की देर रात दोनों युवतियां त्रिवेणीगंज के मेला ग्राउंड स्थित एक मंदिर पहुंचीं, जहां सादे तरीके से उन्होंने शादी की रस्म पूरी की. शादी के दौरान दोनों ने गैस चूल्हे के चारों ओर सात फेरे लिए. उस वक्त मंदिर परिसर में गिने-चुने लोग ही मौजूद थे, जिससे यह घटना तत्काल चर्चा में नहीं आ सकी.

किराए के मकान में एक साथ रहती थीं दोनों
बताया जा रहा है कि ये दोनों युवतियां दो महीने से त्रिवेणीगंज के वार्ड नंबर 18 में एक किराए के कमरे में साथ रह रही थीं. बुधवार (24 दिसंबर, 2025) सुबह जब वे शादी के बाद अपने कमरे पर लौटीं, तो इसकी जानकारी मोहल्ले में फैल गई और लोगों की भीड़ जुटने लगी. धीरे-धीरे मामला सोशल मीडिया तक पहुंच गया और वीडियो वायरल होने लगा.

दूल्हा बनी पूजा तो काजल दुल्हन
नवविवाहित युवतियों की पहचान मधेपुरा जिले के मुरलीगंज गोशाला चौक वार्ड 8 निवासी संतोष गुप्ता की 21 वर्षीय पुत्री पूजा गुप्ता और शंकरपुर थाना क्षेत्र के मौरा बघला वार्ड 1 निवासी शंभू यादव की 18 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी के रूप में हुई है. इस विवाह में पूजा गुप्ता ने दूल्हे की भूमिका निभाई, जबकि काजल कुमारी दुल्हन बनी.

दोनों युवतियों का कहना है कि उन्हें लड़कों में कोई दिलचस्पी नहीं है और उनका रिश्ता पूरी तरह भावनात्मक जुड़ाव पर आधारित है. इस अनोखी शादी को लेकर स्थानीय लोगों में अलग-अलग चर्चा है.

‘मेरा पति नपुंसक, कभी साथ नहीं सोया’…गोरखपुर में एक महिला ने अपने डॉक्टर पति के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है. महिला का कहना ह...
25/12/2025

‘मेरा पति नपुंसक, कभी साथ नहीं सोया’…

गोरखपुर में एक महिला ने अपने डॉक्टर पति के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि उसका डॉक्टर पति नपुंसक है और वह शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थ है. पिछले डेढ़ वर्ष में उसका पति उसके साथ नहीं सोता है. वह बहाना बना कर दूसरे कमरे में चला जाता है.

महिला ने अपने डॉक्टर पति पर आरोप लगाते हुए थाने में FIR दर्ज कराई है. महिला के मुताबिक, उसकी शादी 25 अप्रैल 2024 को हुई थी. शादी के बाद से पति का रवैया अजीबो-गरीब रहता है. वह शादी के बाद से ही अलग-अलग बहाने कर दूसरे कमरे में सोने के लिए चला जाता है.

महिला ने बताया कि उनके बैग में कई सारी दवाइयां भी रहती थीं. डेढ़ साल बाद उसे जानकारी हुई कि उसका डॉक्टर पति तो शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थ है, जिसको लेकर उसकी दवा चलती है.

महिला का कहना है कि सारी बातों को छिपाकर ससुराल वालों ने शादी कर दी. जब मैंने यह बात अपने मायके वालों को बताई दो ससुरालवालों को काफी बुरा लगा.

उन लोगों ने उसकी पिटाई कर घर से बाहर निकाल दिया. वहीं गोला थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पीड़ित महिला को घर से निकालने की जानकारी मिली है. जांच-पड़ताल की जा रही है.

उदयपुर में चलती कार में प्राइवेट IT कंपनी की मैनेजर से गैंगरेप किया गया। बर्थ-डे पार्टी के बाद घर छोड़ने के बहाने वारदात...
24/12/2025

उदयपुर में चलती कार में प्राइवेट IT कंपनी की मैनेजर से गैंगरेप किया गया। बर्थ-डे पार्टी के बाद घर छोड़ने के बहाने वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित युवती ने अपनी ही कंपनी के सीईओ, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति पर ये गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी घटना सुखेर इलाके में हुई है
होटल में बर्थडे और न्यू ईयर पार्टी की थी

पुलिस के अनुसार, युवती ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर है। 20 दिसंबर को कंपनी के सीईओ की बर्थडे और न्यू ईयर पार्टी थी। पार्टी शोभागपुरा स्थित एक होटल में हुई थी। युवती ने बताया कि वह रात करीब 9 बजे होटल पहुंची। वहां कंपनी के सीईओ, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति थे। पार्टी देर रात करीब डेढ़ बजे तक चली। इस दौरान जमकर शराब पी गई।

पीड़ित युवती के बेहोश होने जैसी स्थिति होने पर पार्टी कर रहे लोग उन्हें घर छोड़ना चाहते थे। आरोप है कि महिला एग्जीक्यूटिव हेड, कंपनी के CEO ने पार्टी में आए बाकी लोगों को जाने को बोला। धीरे-धीरे करके सारे गेस्ट चले गए। अकेली युवती बच गई।

रात करीब 1:45 बजे युवती को उसी की कार में महिला एग्जीक्यूटिव हेड ने बैठाया। इनके साथ कार में महिला एग्जीक्यूटिव का पति और सीईओ भी थे। तीनों युवती को घर छोड़ने के लिए निकले। रास्ते में एक दुकान से सिगरेट जैसा कुछ खरीदा और युवती को पिलाया। पीते ही वह बेहोश हो गई।

होश आया तो प्राइवेट पार्ट पर घाव थे

कुछ देर बाद उसे थोड़ा होश आया तो सीईओ उनसे छेड़छाड़ कर रहा था। फिर सीईओ, एग्जीक्यूटिव हेड के पति ने उससे रेप किया। बार-बार कहने के बाद तीनों ने सुबह करीब 5 बजे उसे घर छोड़ा। पीड़ित युवती सुबह पूरी तरह होश में आई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकी ईयर रिंग, मोजे और अंडर गारमेंट्स नहीं मिले। प्राइवेट पार्ट पर घाव थे।

पीड़ित ने कार के डैशकैम के ऑडियो-वीडियो चेक किए। इसमें सीईओ, महिला और उसके पति की सारी हरकत रिकॉर्ड हो गई थी। पीड़ित युवती ने 23 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह उदयपुर की ही रहने वाली है। मामले की जांच महिला अपराध की एएसपी माधुरी वर्मा को सौंपी गई है।

जयपुर में महिला की हत्या कर लाश पड़ोसी के घर में फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। महिला की हत्या पैसों के विव...
24/12/2025

जयपुर में महिला की हत्या कर लाश पड़ोसी के घर में फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। महिला की हत्या पैसों के विवाद में की गई थी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना शहर के शास्त्री नगर इलाके में मंगलवार सुबह 9 बजे की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आरोपी शव को प्लास्टिक के कट्टे में रखकर घसीटकर ले जाते हुए नजर आ रहा है।

DCP (नॉर्थ) करण शर्मा ने बताया- हत्या के मामले में जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू (26) निवासी सुभाष कॉलोनी शास्त्री नगर को अरेस्ट किया है। वह लाइट दुकान पर काम करता था।

पिछले दिनों उसने अपने मकान को बेच दिया था। इसके बाद उसकी मां, पत्नी और बेटी बिंदायका में रहने लगी। मकान के एवज में कुछ पेमेंट बाकी रहने पर जीतू रात के समय लेट होने पर बिंदायका जाने की जगह यहीं रुक जाता था।

पूछताछ में सामने आया है कि महिला शास्त्री नगर में ही अकेली रहती थी। जीतू कई बार महिला से अवैध संबंध बना चुका था। 21 दिसंबर की रात करीब 10 बजे जीतू महिला को लेकर घर पहुंचा। जहां अवैध संबंध बनाए।

रुपए को लेकर झगड़ा

रात करीब 12:30 बजे दोनों के बीच पैसों की बात को लेकर झगड़ा हो गया। महिला शोर मचाने लगी। इस बात पर दोनों के बीच हाथापाई हुई। दोनों ने एक-दूसरे के चेहरों को नाखूनों से नोंच डाला। महिला को धक्का देकर दूर हटाने के दौरान दीवार में बनी अलमारी के पत्थर से सिर टकरा गया।

रातभर पड़ी रही लाश

सिर से बहुत ज्यादा खून निकल जाने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। रातभर युवक लाश के पास बैठा रहा। उस दौरान उसने महिला के शव को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। सोमवार सुबह उठकर घर लॉक कर बाजार चला गया। मार्केट से रस्सी और प्लास्टिक के बड़े कट्टे (बोरे) खरीदकर लाया। उसने सबूत मिटाने के लिए पूरे घर में फैले खून को धोया। महिला के बैग को भी कहीं उठाकर फेंक आया।
पड़ोसी के घर लाश फेंककर सो गया

सोमवार रात को घर आकर जीतू ने कंबल में लपेटकर शव को प्लास्टिक के बोरे में डालकर ऊपर से रस्सी से बांध दिया। रात करीब 3:50 बजे कॉलोनी में हलचल पूरी तरह बंद मिली। रेकी के बाद प्लास्टिक कट्टे में रखी डेड बॉडी को घसीटते हुए 100 फीट दूर ले आया। वहां एक घर का मेन गेट खुला था, ऐसे में लाश वहां फेंककर चला गया।

डॉग स्क्वॉयड के आने पर घर आ गया

मंगलवार सुबह लाश मिलने का हंगामा मचते ही जीतू भी सतर्क हो गया। पुलिस के आने के बाद वह भी अनभिज्ञ बनकर इधर-उधर घूमता रहा। पुलिस की हर गतिविधियों और जांच को देखता रहा। डॉग स्क्वॉयड के आने पर हिचकिचा कर वह अपने घर के अंदर चला गया।

घर में पड़ी लाश को सूंघकर डॉग जीतू के घर के बाहर जा पहुंचा। घर के अंदर पहुंचने पर जीतू सहम गया। जिसके चेहरों पर भी नाखूनों से नोंचने के निशान थे। शक होने पर पुलिस ने उसको राउंडअप किया। घर की तलाशी में भी पुलिस को मर्डर को लेकर अहम सबूत हाथ लगे। सख्ती से पूछताछ में आरोपी जीतू ने हत्या करना कबूल किया।

Address

Jaipur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ZEO News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share