Vijaynagar TIMES

Vijaynagar TIMES खबरों का संसार

03/08/2026

एयरलाइन कर्मचारियों ने वेतन व अन्य मांगो को लेकर किया प्रदर्शन

03/08/2026

बीकानेर पुलिस तलाश रही ड्रोन ड्रॉपिंग के मास्टर माइंड को,
सीमा पार ड्रोन ड्रॉपिंग नेटवर्क का कथित मास्टरमाइंड राकेश प्रजापत !,
राकेश प्रजापत पर 75 हजार का इनाम घोषित,
अप्रैल में ड्रोन ड्रॉपिंग प्रकरण दर्ज होने के बाद से फरार,
50 करोड़ की हेरोइन और हथियार तस्करी मामले से भी राकेश प्रजापत के तार जुड़े,
एसपी मृदुल कच्छावा ख़ुद कर रहे मॉनिटरिंग,
एक एक्सपर्ट टीम लगाई गई,
राकेश पर कई राज्यों में गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज,
लंबे समय से अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों को दे रहा चकमा,
सीमा पार ड्रोन से तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बीकानेर पुलिस एक्टिव

03/08/2026

श्रीगंगानगर मे सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की धूम,
भोलेनाथ को जल,दूध, बेलपत्र, चढ़ाने का चल रहा दौर, विभिन्न सामग्रियों से भोलेनाथ का किया जा रहा अभिषेक, प्राचीन शिवालय में अलसुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ जमा

03/08/2026

Hanumangarh : एसपी के निर्देशन में पुलिस की कार्रवाई,
नोहर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 8 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, डीएसटी की सूचना पर नोहर पुलिस ने की कार्रवाई, अवैध अफीम की तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी की जब्त, दोनों तस्करों से पूछताछ में जुटी पुलिस

03/08/2026

: टिब्बी के मुख्य बाजार में दुकानदार पर हमला,
कथित व्यापारिक रंजिश के चलते पड़ोसी दुकानदारों पर हमले का आरोप, श्रवण फ्रिज सर्विस की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ का आरोप, हमले की पूरी वारदात दुकान के सीसीटीवी में हुई कैद, पीड़ित श्रवण कुमार की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला, पुलिस ने रूबल, गौरव, गौतम, अनू और सेम छाबड़ा के खिलाफ दर्ज किया नामजद मुकदमा, टिब्बी थाना एएसआई शिवनारायण ने शुरू की जांच कार्रवाई

03/08/2026

: एसपी बी आदित्य के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई,
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने की एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई, 1 किलो 440 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, मादक पदार्थ तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, गश्त के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता, रोही लखूवाली हेड में पुलिस ने दिया कार्रवाई को अंजाम, एसआई सुशील ने मय टिम की कार्रवाई

03/08/2026

: जंक्शन सिटी पुलिस ने पॉक्सो मामले में किया एक को गिरफ़्तार,
अगवा नाबालिग सकुशल दस्तयाब, आरोपी बहला-फुसलाकर ले गया था नाबालिग को, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में आरोपी अब सलाखों के पीछे, हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने की कार्रवाई, तकनीकी और मानवीय सूचना बनी सफलता की वजह, कोर्ट में पेश कर मंजूर करवाया पुलिस रिमांड

03/08/2026

*हनुमानगढ़ फर्नीचर दुकान में सेंधमारी का खुलासा,*

संगरिया पुलिस ने दो शातिर चोर सीताराम और सुखप्रीत को किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना से पुलिस ने पकड़े दोनों आरोपी, दीवार तोड़कर जनरेटर, बैटरी व सोलर प्लेट समेत लाखों का सामान किया था पार, संगरिया पुलिस की विशेष टीम ने 24 घंटे में सुलझाया चोरी का मामला, गिरफ्तार आरोपियों से अन्य वारदातों और गिरोह के सदस्यों को लेकर पूछताछ जारी

03/08/2026

*घड़साना SHO आलोकसिह चारण एक्शन मोड़ में, मादक पदार्थों के खिलाफ की बड़ी करवाई,*

युवक को हेरोइन सहित किया काबू, आरोपी युवक से 15.4 ग्राम हेरोइन की बरामद, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ में जुटी पुलिस, नशा तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक भी की जब्त,पकड़ा गया आरोपी अंग्रेज सिह रायसिख धक्काबस्ती का निवासी, कार्रवाई में साइबर डेस्क के कांस्टेबल राजेश मीणा की अहम भूमिका,

25/07/2026

वॉइस ऑफ मीडिया का वार्षिक पत्रकार सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह पिंजौर में संपन्न

राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा होंगे मुख्य अतिथि, मनवीर कौर गिल रहीं विशिष्ट अतिथि

पत्रकारों में सांगठनिक एकता अत्यंत आवश्यक
कार्तिकेय शर्मा

पिंजौर/ 25 जुलाई सतीश जैन

अंतरराष्ट्रीय पत्रकार संगठन वॉइस ऑफ मीडिया के हिमाचल प्रदेश एवं हरियाणा प्रकोष्ठ द्वारा (शनिवार) को हरियाणा के पंचकूला जिले के पिंजौर स्थित व्हाइट कैसल में वार्षिक पत्रकार सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं समाजसेवी मनवीर कौर गिल, मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शांति स्वरूप,रंजना शुक्ला ने विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंच समारोह की शोभा बढ़ाईं
वॉइस ऑफ मीडिया हिमाचल प्रदेश के प्रमुख अध्यक्ष विकास शर्मा ने प्रेस बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारों का सम्मान, संगठनात्मक एकता को मजबूत करना, आपसी सहयोग बढ़ाना तथा समाज के प्रति मीडिया की जिम्मेदारियों को और अधिक सशक्त बनाना है। समारोह में हिमाचल प्रदेश एवं हरियाणा से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारो ने बड़ी संख्या में भाग लिया। विकास शर्मा ने बताया कि वॉइस ऑफ मीडिया विश्व का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय पत्रकार संगठन है, जो निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सरोकारों के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन समय-समय पर पत्रकारों के प्रशिक्षण, संवाद, सामाजिक सेवा, सम्मान समारोह तथा जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता है। इस मौके पर राजसभा सांसद कार्तिकेय ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में पत्रकार अनेक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में पत्रकारों के बीच संवाद, सहयोग और संगठनात्मक एकता अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से प्रतिवर्ष स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है, जिससे पत्रकार एक-दूसरे के अनुभवों से सीख सकें और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों व समाजसेवीयों को सम्मानित किया जाएगा। पत्रकारिता से जुड़े समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श भी हुआ। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि मनवीर कौर गिल व एम सी जे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शांति गौतम,रंजना शुक्ला, गोपाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथियों का संबोधन, पत्रकार सम्मान समारोह तथा प्रीतिभोज का आयोजन हुआ। वॉइस ऑफ मीडिया हिमाचल प्रदेश के प्रमुख अध्यक्ष विकास शर्मा ने हिमाचल प्रदेश एवं हरियाणा के सभी पत्रकारों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने पर आभार करते हुए कहा कि उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन को और अधिक सफल एवं यादगार बनाया। राज्यसभा सांसद ने वॉयस ऑफ मीडिया को अपनी निधि से 1 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस मौके पर आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम, कविता शर्मा, अंजली दुबे, तिलक राज,नारायणगढ़,पारुल शर्मा, सुरेंद्र कोबरा, बंशी लाल पांचाल अमित शर्मा नालागढ़ आदि मौजूद रहे

Address

Jaipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vijaynagar TIMES posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Vijaynagar TIMES:

Shortcuts

Share

Category