FTF News India

FTF News India We here at FTF like to talk about the truth

09/09/2026

आखिर सांड शोले फ़िल्म वाली टँकी पर धर्मेंद्र की तरह चढ़ा कैसे???

50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा सांड, 36 घंटे बाद रेस्क्यू किया गया

मध्य प्रदेश क्षेत्र के श्योपुर के दादुनी गांव में एक सांड 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया और करीब 36 घंटे तक वहीं फंसा रहा.

सोनीपत में 25 हजार रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तारजमीन का इंतकाल और कब्जा दिलाने के बदले मांगी थी घूस; ACB ने तहसील से पकड़...
09/09/2026

सोनीपत में 25 हजार रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार

जमीन का इंतकाल और कब्जा दिलाने के बदले मांगी थी घूस; ACB ने तहसील से पकड़ा

08/09/2026

कार की टक्कर से घायल तेंदुए को बचाने आई वन विभाग टीम पर तेंदुए का हमला

रेस्क्यू के दौरान तेंदुए ने फॉरेस्ट ऑफिसर पर ही धावा बोल दिया

घटना कर्नाटक के दावणगेरे की है, जहां हाईवे पर कार की टक्कर से घायल हुए तेंदुए को रेस्क्यू करने फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम पहुंची थी. तभी अचानक तेंदुए ने हमला बोल दिया.

08/09/2026

अगर कुते का मुंह बांधा हुआ नही होता तो
लिफ्ट में सवार लड़कियां अस्पताल में होती

जब काबू नही रख सकते तो ऐसे खतरनाक पालतू कुते पालने की जरूरत क्या है?

तुम्हारे रईसी के शौक किसी के जान के दुश्मन क्यों बने। अबे कुते वालो जब काबू नही रख सकते तो पालते क्यों हो????

02/09/2026

गन्नौर तहसीलदार ललिता निलंबित, तत्काल प्रभाव से आदेश लागू
हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन
निलंबन के दौरान भिवानी रहेगा मुख्यालय

01/09/2026

लागत 36 हजार करोड़, उद्धघाटन 4 महीने पहले

फिर ऐसे हाइवे रोड़ पर ऐसे गहरे गढ्ढे कौनसी तकनीक से बनते हैं

गंगा एक्सप्रेस वे

01/09/2026

कांग्रेस विधायकों की आक्रमकता ,कल रही चर्चा में

तानाशाही नही चलेगी, भरस्टाचार चन्दाचोरी नही चलेगा, नारों के साथ विधायक दल पहुंचा सदन

नेता प्रतिपक्ष हूड्डा साहब का विधानसभा में जाने पर लाठी अड़ाने वाली पुलिस को विधायकों ने खदेड़ा

विधायक गोकुल सेतिया, देवेन्द्र हंस,जस्सी पेटवाड़, रामकरण काला बलराम दांगी आदि विधायकों ने जनता के मुद्दों को उठाने से रोक रही पुलिस की लाठियों से भिड़ते हुए नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का विधानसभा के लिए रास्ता बनाते आये नजर

30/08/2026

मात्र दो सेकिंड में बची जान

महिला और दो बच्चों के सड़क क्रॉस करने के दो सेकिंड बाद आया सैलाब

किस्मत ओर परमात्मा की मर्जी
जाको राखे साईंया मार सके न कोई

 # # 📢 पूछता है आदमपुर: डिनर डिप्लोमेसी बनाम धरातल का विकास!सत्ता में रहकर मलाई खाने वाले, आज विपक्ष के प्रयासों पर सवाल...
30/08/2026

# # 📢 पूछता है आदमपुर: डिनर डिप्लोमेसी बनाम धरातल का विकास!
सत्ता में रहकर मलाई खाने वाले, आज विपक्ष के प्रयासों पर सवाल क्यों उठा रहे हैं?

आदमपुर की जागरूक जनता आज उन नेताओं से सीधे सवाल पूछ रही है, जिन्होंने दशकों तक यहाँ की नुमाइंदगी की, लेकिन हल्के को विकास की दौड़ में सबसे पीछे धकेल दिया। 2024 के चुनाव में जनता ने बदलाव की मुहर लगाई, जिसके बाद यहाँ के विधायक और सांसद बदले। लेकिन आज जब धरातल पर सार्थक बदलाव के प्रयास शुरू हुए हैं, तो कुछ लोगों को इसमें भी 'रोड़ा' अटकाना है।

📌 आदमपुर के पिछड़ेपन का कड़वा सच:

* नेताओं की देश-विदेश यात्राएं बनाम आदमपुर की अनदेखी: दशकों तक यहाँ से जीतने वाले जनप्रतिनिधियों का ध्यान सिर्फ अपनी पार्टियां बदलने, निजी हितों और देश-विदेश में घूमने पर रहा। हल्के के विकास को उन्होंने हमेशा हाशिए पर रखा।
*
* बुनियादी सुविधाओं का अकाल: पिछले 12 सालों से प्रदेश में भाजपा की सरकार रही और 2024 से पहले तक नेतृत्व भी उन्हीं के पास था। इसके बावजूद आदमपुर खेती और पीने के पानी के संकट से जूझता रहा। स्कूल, अस्पताल और मंडी सिस्टम पूरी तरह बदहाल हो गए।
*
* लड्डू खाकर गायब होने वाली राजनीति: चुनाव आते ही वायदे करना, लड्डू खाना, जयकारे लगवाना और जीतने के बाद जनता को ठगा छोड़कर हल्के से गायब हो जाना—यही यहाँ का पुराना ढर्रा रहा है।

📌 विपक्ष का सार्थक प्रयास और 'बहरूपिया' का टैग:

आज जब 2024 के बाद बने नए विधायक, सांसद और उनकी टीम विपक्ष में रहते हुए भी आदमपुर के विकास कार्यों को करवाने के लिए जी-जान से प्रयास कर रही है, तो पूर्व के सत्ताधारी नेता बौखलाहट में उन्हें 'बहरूपिया' कह रहे हैं।

जब खुद सत्ता में थे तब काम नहीं किया, और आज कोई दूसरा प्रयास कर रहा है तो सोशल मीडिया पर असामाजिक टिप्पणियां और पोस्टें करवाई जा रही हैं।

📌 3 सड़कों की मंजूरी और 'डिनर' का हास्यास्पद ढिंढोरा:

हद तो तब हो गई जब पिछले दो दिनों से तीन अदद सड़कों की मंजूरी का श्रेय लेने के लिए इस कदर प्रचार किया जा रहा है कि "मुख्यमंत्री के साथ डिनर पर ये सड़कें मंजूर करवाई गईं।"

"अरे भाई! दशकों का राजनीतिक रसूख रखने वाले नेता अगर सीएम के साथ डिनर पर बैठ कर केवल तीन सड़कें ही मंजूर करवा पाते हैं, तो यह गर्व की बात नहीं बल्कि आदमपुर की जनता के साथ एक बेहद हास्यास्पद मज़ाक है।"

आदमपुर की जनता आज पूछती है:

1. जब आपके पास लगातार सत्ता और नेतृत्व था, तब आदमपुर को हरियाणा का सबसे पिछड़ा क्षेत्र क्यों बनने दिया गया?

2. यहाँ से वोट जीतकर आप लोग हल्के की आवाज उठाने के बजाय बाहर क्यों चले जाते थे?

3. आदमपुर में हुए घोटालों और विकास के नाम पर हुई लीपापोती पर पर्दा क्यों डाला जाता रहा?

अब आदमपुर की जनता जाग चुकी है। जुमलों, डिनर डिप्लोमेसी और झूठे प्रचार के दिन लद गए हैं। अब काम करने वालों का साथ दिया जाएगा, रोड़ा अटकाने वालों का नहीं!

⚖️ #पूछता_है_आदमपुर
#आदमपुर

नरसी राम बिश्नोई को नहीं मिला GJU के वीसी पद पर एक्सटेंसन। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी सिरसा के वीसी डॉ विजय कुमार को सौंप...
29/08/2026

नरसी राम बिश्नोई को नहीं मिला GJU के वीसी पद पर एक्सटेंसन। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी सिरसा के वीसी डॉ विजय कुमार को सौंपा गया GJU का एडिशनल चार्ज

Address

Jaipur

Telephone

+918813094161

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when FTF News India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to FTF News India:

Shortcuts

Share