22/08/2026
राजस्थान की राजधानी जयपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर रामपुरा कंवरपुरा प्राइमरी स्कूल की बैरिकेडिंग कर दी गई है। अब उसके आसपास जाना भी मुश्किल है। ये स्कूल बगरु विधानसभा क्षेत्र में आता है, जहां के विधायक बीजेपी के कैलाश चंद्र वर्मा हैं। आज से पहले बगरु के लोग भी ठीक से इस स्कूल को नहीं जानते थे। अब पूरा देश इसे जान गया है।
प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर हैं, जो बीजेपी के सीनियर नेता भी हैं। साथ ही जयपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी गिरिराज पारिख हैं। मतलब, इन्हीं तीन लोगों की अहम जिम्मेदारी है कि रामपुरा कंवरपुरा प्राइमरी स्कूल में बच्चे ठीक से और सुरक्षित पढ़ें। मगर, इन लोगों ने ठीक से अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। जब, कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री हुई तो कथित तौर गांव वाले बिलबिला उठे। वैसे, सीजेपी का कहना है कि ये सभी बीजेपी के गुंडे थे।