01/07/2026
राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की जान चली गई। ऋषिकेश से इंदौर जा रही बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई, जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में 6 यात्रियों की जिंदा जलने से और 2 की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हुए हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि बस का इमरजेंसी गेट नहीं खुलने के कारण कई यात्री बाहर नहीं निकल सके। हादसे की जांच जारी है।
:
Dausa Accident, Rajasthan News, Bus Trailer Accident, Delhi Mumbai Expressway, Dausa Bus Fire, Rajasthan Accident, Road Accident, Breaking News, Bus Fire, Expressway Accident, Dausa, Rajasthan Updates, Hindi News, Viral News, Jaipur News