05/09/2026
जयपुर में वामहल विधानसभा के वार्ड-134 में भाजपा से बगावत कर निर्दलीय निकाय चुनाव लड़ रहे जीतू सैनी को मनाने के लिए शुक्रवार को विधायक बालमुकुंदाचार्य उनके घर पहुंचे। साथ में महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रवीण दरेकर और पूर्व मेयर मेयर निर्मल नाहटा भी थे। नेताओं ने जीतू को मनोनीत पार्षद बनाने और पार्षद जैसी सुविधाएं दिलाने का भरोसा दिया। जीतू भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में बैठने को तैयार भी हो गया। नेताओं ने उन्हें भाजपा का दुपट्टा और माला तक पहना दी। इसी दौरान जीतू के ताऊ नानकराम पहुंच गए। उन्होंने जीतू के गले से दुपट्टा और माला उतारकर फेंक दी। इसी दौरान अन्य लोगों ने समर्थन से इनकार करते हुए चेतावनी दी की तेरी मर्जी से आगे कभी चुनाव में खड़ा होना फिर बता देंगे. इतने में जीतू के ताऊ वापस कार्यालय में घुसे और निर्दलीय प्रत्याशी जूती को वहां से भगा दिया.