SBM News Network

SBM News Network Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from SBM News Network, Media/News Company, Jaipur.

01/09/2026

राजस्थान में बच्चों के प्रदर्शन पर अब लाठीचार्ज नहीं
राजस्थान सरकार बच्चों के प्रदर्शन को लेकर नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रही है। नई एसओपी के तहत प्रदर्शन कर रहे बच्चों पर सीधे लाठीचार्ज या सख्ती करने के बजाय पहले उनसे बातचीत की जाएगी। अधिकारी मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और समाधान का प्रयास करेंगे। अलवर, जोधपुर और भरतपुर में हुए छात्र प्रदर्शनों के बाद यह कदम उठाया जा रहा है।

01/09/2026

कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जयपुर में ₹10 बढ़े दाम
सितंबर की शुरुआत में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। 19 किलो वाला सिलेंडर जयपुर में अब ₹2,775 में मिलेगा, यानी कीमत में ₹10 की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह ₹945.50 में ही मिलेगा।

24/08/2026

64 साल का साथ, आखिरी सफर भी साथ
जालोर के भवराणी गांव में 64 साल के वैवाहिक साथ की भावुक तस्वीर सामने आई। 90 वर्षीय पुनी देवी के निधन के करीब डेढ़ घंटे बाद उनके 89 वर्षीय पति दरगाराम प्रजापत ने भी दम तोड़ दिया। परिजनों ने दोनों की अर्थियों को एक साथ बांधकर अंतिम संस्कार किया। 1962 में शादी करने वाले इस दंपती का साथ आखिरी सफर तक बना रहा।

24/08/2026

मानसून ट्रफ बदली तो होगी झमाझम बारिश
राजस्थान में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी है। शनिवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, जबकि कई शहरों में मौसम साफ रहा। बारिश कम होने से गर्मी और उमस बढ़ी है और गंगानगर में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को कई जिलों में बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों में मानसून की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

22/08/2026

सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल
इस हफ्ते सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज हुई। IBJA के मुताबिक 24 कैरेट सोना ₹8,257 बढ़कर करीब ₹1.61 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹12,788 बढ़कर ₹2.47 लाख प्रति किलो पहुंच गई।

22/08/2026

खनन पट्टाधारकों को बड़ी राहत
राजस्थान सरकार ने खनन पट्टाधारकों को बड़ी राहत देते हुए मेजर मिनरल की माइनिंग लीज में मिलने वाले माइनर मिनरल को भी उसी लीज में शामिल कराने की सुविधा दी है। इसके लिए नियमों में संशोधन कर प्रक्रिया को ऑनलाइन और समयबद्ध बनाया गया है।

22/08/2026

दिलावर पर रांका का तीखा तंज
जयपुर के कंवरपुरा स्कूल विवाद में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर व्यंग्यात्मक हमला बोला। रांका ने स्कूल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए 48 घंटे के भीतर दिलावर के इस्तीफे की मांग की है।

21/08/2026

शिव शरणम महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब
शिव शरणम महोत्सव 2026 में देवा की ढाणी, गिरधरपुरा में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की झांकियों के दर्शन किए। आज रात जागरण एवं भजन संध्या में गायक किशोर मीणा सहित कलाकार भक्ति की प्रस्तुति देंगे।

21/08/2026

राजस्थान में बारिश का यलो अलर्ट
राजस्थान में आज कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। हालांकि, आने वाले दिनों में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश कम होने की संभावना है।

21/08/2026

सीकर में निकाय चुनाव की तैयारी तेज
सीकर जिले की 14 नगरीय निकायों में चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले में करीब 5.97 लाख मतदाता मतदान करेंगे। सीकर नगर परिषद में सबसे ज्यादा करीब 2.29 लाख, जबकि धोद नगर पालिका में सबसे कम 9,670 मतदाता हैं।

Address

Jaipur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SBM News Network posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share