News Dhani

News Dhani Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from News Dhani, Media/News Company, Jaipur.

News ढाणी is a News Channel that brings forward stories from villages to the nation — stories that often remain unheard and unnoticed. 🌾📰
Our aim is to inform, build awareness, and create a space where diverse stories come together.

गुरुग्राम हिट एंड रन केस में बड़ी सफलता: महिला बाइक राइडर को टक्कर मारने वाला आरोपी कल्याण बैंसला राजस्थान के दौसा से गि...
15/09/2026

गुरुग्राम हिट एंड रन केस में बड़ी सफलता: महिला बाइक राइडर को टक्कर मारने वाला आरोपी कल्याण बैंसला राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार!

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस ने आरोपी कल्याण बैंसला को दौसा से दबोच लिया है। हादसे और लापरवाही को लेकर होगी पूछताछ।

डिजिटल पेमेंट यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी: ₹2,000 तक के UPI और RuPay डेबिट कार्ड पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, 14 सितंब...
15/09/2026

डिजिटल पेमेंट यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी: ₹2,000 तक के UPI और RuPay डेबिट कार्ड पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, 14 सितंबर को जारी हुआ नोटिफिकेशन!

वित्त मंत्रालय ने आम जनता और छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत दी है। ₹2,000 तक के UPI और RuPay डेबिट कार्ड लेनदेन पर ज़ीरो चार्ज का नियम लागू रहेगा।

हिंदी हमारी राजभाषा है, पर राष्ट्रभाषा नहीं? 🤔बहुत कम लोग जानते हैं कि 14 सितंबर 1949 को वो ऐतिहासिक फैसला, जब हिंदी को ...
14/09/2026

हिंदी हमारी राजभाषा है, पर राष्ट्रभाषा नहीं? 🤔

बहुत कम लोग जानते हैं कि 14 सितंबर 1949 को वो ऐतिहासिक फैसला, जब हिंदी को देवनागरी लिपि में संघ की राजभाषा का दर्जा मिला।

हिंदी दिवस के मौके पर News Dhani की इस खास पेशकश में जानिए: हिंदी की राजभाषा बनने पर इसके पीछे संविधान सभा में हुई लंबी बहस, और क्यों हमारी हर भारतीय भाषा और बोली हमारी पहचान का गर्व है। 🇮🇳

👉 पूरी कहानी देखें: https://youtu.be/3-boeKxUog4

#हिंदीदिवस

हिंदी दिवस के मौके पर जानिए कैसे 14 सितंबर 1949 को हिंदी को देवनागर...

“क्या करेगा गाँव का लड़का मोबाइल से?” लोग वीडियो देखकर हँसते थे। 😔श्रीगंगानगर के ताखरांवाली गाँव से निकले मुकेश लोथिया न...
12/09/2026

“क्या करेगा गाँव का लड़का मोबाइल से?” लोग वीडियो देखकर हँसते थे। 😔

श्रीगंगानगर के ताखरांवाली गाँव से निकले मुकेश लोथिया ने ठान लिया था। उधार के पैसों से खरीदे पहले फोन से शुरुआत की, और लोगों के तानों की परवाह किए बिना, आज सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बना ली।

देखिए एक ऐसे 'गुदड़ी के लाल' की कमाल की कहानी, जो हर उस युवा के लिए है जो सीमित साधनों में बड़ा सपना देखता है।
उनका संदेश: "आज नहीं, तो कभी न कभी मंज़िल ज़रूर मिलेगी।"

👉 पूरी कहानी देखें: https://youtu.be/GWD_vZ-YrEI

#गुदड़ीकेलाल #श्रीगंगानगर

कभी उधार के पैसों से पहला फोन खरीदा, लोग वीडियो देखकर हँसते थे और आ...

2047 तक राजस्थान को विकसित बनाने का रास्ता क्या है? 🚀“रोज़गार, AI, पर्यटन, स्टोन इंडस्ट्री, पर्यावरण और स्टार्टअप” News ...
08/09/2026

2047 तक राजस्थान को विकसित बनाने का रास्ता क्या है? 🚀

“रोज़गार, AI, पर्यटन, स्टोन इंडस्ट्री, पर्यावरण और स्टार्टअप” News ढाणी की खास चर्चा 'विकसित राजस्थान मिशन 2047' में प्रदेश के विशेषज्ञों ने हर बड़े मुद्दे पर रखी बेबाक राय।

क्या हर ज़िला अपनी अलग पहचान बना सकता है? क्या तकनीक राजस्थान को दुनिया के नक्शे पर ला सकती है?

👉 पूरी चर्चा देखें: https://youtu.be/izZX-xMEJnI

#विकसितराजस्थान #विकसितभारत

2047 तक राजस्थान को विकसित बनाने का रास्ता क्या है? News ढाणी की खा...

त्रिपुरा का रबर, बिकता है किसी और के नाम से: आखिर क्यों?News ढाणी की सीरीज ‘रूबरू-ए-खास’ में TRPCL की चेयरमैन पाताल कन्य...
08/09/2026

त्रिपुरा का रबर, बिकता है किसी और के नाम से: आखिर क्यों?

News ढाणी की सीरीज ‘रूबरू-ए-खास’ में TRPCL की चेयरमैन पाताल कन्या जमातिया ने बताया कि त्रिपुरा का रबर देश-विदेश में इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन अपनी पहचान के साथ नहीं क्योंकि राज्य को अब तक GI Tag नहीं मिल पाया है।

त्रिपुरा, TRPCL चेयरमैन से हुई खास बातचीत में जानिए त्रिपुरा में रबर उद्योग की मौजूदा चुनौतियां, GI Tag न मिलने का सीधा असर और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में रबर की भूमिका, सिर्फ News ढाणी पर 🎙

पूरा इंटरव्यू देखें: https://youtu.be/L4AIokmtMDI

News ढाणी: खबरें गांव से देश तक

#ग्रामीणअर्थव्यवस्था

त्रिपुरा देश में रबर उत्पादन के मामले में दुनिया में आगे है, लेकिन ...

राजस्थान से त्रिपुरा तक… एक सफर, कई अनुभव और MSME के जरिए रोजगार की नई संभावनाएं। News ढाणी की सीरीज ‘रूबरू-ए-खास’  में ...
07/09/2026

राजस्थान से त्रिपुरा तक… एक सफर, कई अनुभव और MSME के जरिए रोजगार की नई संभावनाएं।

News ढाणी की सीरीज ‘रूबरू-ए-खास’ में MSME उप निदेशक बीरबल प्रसाद मीणा ने बताया त्रिपुरा के Tribal क्षेत्रों में Rubber, Bamboo, Handicrafts और Local Products से रोजगार, जुड़े रोजगार, स्थानीय उत्पादों को National और International Market तक पहुंचाने की संभावनाएं, युवाओं के लिए MSME की भूमिका और राजस्थान से त्रिपुरा तक के उनके अनुभवों पर चर्चा।

साथ ही जानिए Private Job से UPSC तक पहुंचने की उनकी प्रेरणादायक कहानी और युवाओं के लिए उनका संदेश।

पूरी बातचीत देखे: https://youtu.be/6rZFdDJ3Dp0

राजस्थान से शुरू हुआ सफर त्रिपुरा तक पहुंचा और निजी क्षेत्र की नौकर...

बॉक्स ऑफिस पर भक्ति और आस्था की बड़ी जीत! विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने सिनेमाघरों में इतिहा...
04/09/2026

बॉक्स ऑफिस पर भक्ति और आस्था की बड़ी जीत! विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने सिनेमाघरों में इतिहास रच दिया है। महान संत नीम करौली बाबा की जीवन गाथा पर आधारित इस फिल्म ने भारत में जबरदस्त कमाई के बाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘ग्लोबल रिलीज़’ की तैयारी कर ली है।

नेपाल में प्रिंसिपल की सूझबूझ से बचीं 1,643 छात्रों की जानें!नेपाल के नुवाकोट जिले में बाढ़ की चेतावनी मिलते ही स्कूल प्...
04/09/2026

नेपाल में प्रिंसिपल की सूझबूझ से बचीं 1,643 छात्रों की जानें!

नेपाल के नुवाकोट जिले में बाढ़ की चेतावनी मिलते ही स्कूल प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी ने तुरंत स्कूल खाली कराने का फैसला लिया। समय रहते छात्रों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

इसके कुछ ही देर बाद बाढ़ का पानी, मलबा और पत्थर स्कूल परिसर में पहुंच गए और स्कूल की इमारत पूरी तरह तबाह हो गई।

एक सही समय पर लिया गया फैसला… और टल गया बड़ा हादसा।

हर घर में गूंजे बांसुरी की तान, हर दिल में बसे कान्हा का प्यार 🪈💙News ढाणी की ओर से आपको और आपके परिवार को श्रीकृष्ण जन्...
04/09/2026

हर घर में गूंजे बांसुरी की तान, हर दिल में बसे कान्हा का प्यार 🪈💙

News ढाणी की ओर से आपको और आपके परिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
जय श्रीकृष्ण! राधे-राधे! 🙏

Address

Jaipur
302017

Opening Hours

Monday 10am - 7pm
Tuesday 10am - 7pm
Wednesday 10am - 7pm
Thursday 10am - 7pm
Friday 10am - 7pm
Saturday 10am - 7pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Dhani posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share