04/09/2025
जैसलमेर सदियों से मोहब्बत और मेहमाननवाज़ी की पहचान रहा है। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक इसकी खूबसूरती और सांस्कृतिक विरासत से प्रभावित होकर इसे “स्वर्ण नगरी” कहते आए हैं।
लेकिन पिछले एक वर्ष में जिस प्रकार की घटनाएँ बार-बार जैसलमेर में घटित हुई हैं, वे न केवल चिंताजनक हैं, बल्कि हमारे पूरे मारवाड़ के लिए गहरी पीड़ा और चिंता का विषय भी हैं। राजनीति में नफ़ा-नुक़सान व्यक्तिगत हो सकता है, किंतु इस तरह की घटनाएँ हमारे समाज की गरिमा पर धब्बा हैं।
आज आवश्यकता है कि हम सब मिलकर जैसलमेर की उस पुरानी पहचान को पुनः स्थापित करें, एक ऐसा शहर जो शांति, सद्भाव और पर्यटन की धड़कन के रूप में पूरे विश्व में जाना जाता है।