
20/05/2025
आज जाखल मंडी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया , इस तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से जिला महामंत्री श्री जगजीत सिंह हुड्डा जी व एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री विकास लालोदा जी, सहसंयोजक सोशल मीडिया मनजीत गोस्वामी जी के साथ जाखल मंडल के अध्यक्ष किरण शर्मा जी व मण्डल कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
भीषण गर्मी के बावजूद भी देश प्रेमियों का जुनून देखने को मिला पूरा जाखल तिरंगा मय हो गया सैकड़ो की तादाद में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता साथी, गणमान्य नागरिक, वरिष्ठ नेताओं ने ऑपरेशन सिंदूर की विजय गाथा और भारतीय सेना के शौर्य को बयां करते हुए पूरा जाखल आज तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया, और भारत माता की जय जय हिन्द के नारों के साथ गूंज उठा।